चौथ माता मंदिर पर लगा महिला भक्तों का जमावड़ा- चौथ का बरवाड़ा

आज चौथ का बरवाड़ा में चौथ माता मंदिर के दर्शनों के लिए महिलाओं की भीड़ एकत्रित हुई।

करवा चौथ पर्व के चलते लगभग एक लाख से ज्यादा महिलाएं आज चौथ माता मंदिर में एकत्रित हुई व चौथ माता के दर्शन किए।

वहीं दूसरी ओर थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस का भारी जाब्ता मंदिर परिसर में तैनात रहा।

सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क जैसे कोरोना से बचाव के नियमों की पालना करवाने के लिए पुलिस जाब्ते को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा । श्रद्धालु महिलाओं की इतनी भीड़ होने के कारण पुलिस के जवान व्यवस्था मजबूत करने में जुटे रहे।

हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस बार चौथ माता का मेला स्थगित कर दिया गया था लेकिन फिर भी चौथ माता के दर्शनों के लिए भारी मात्रा में महिलाएं पहुंची तथा कुछ महिलाएं चांद निकलने के बाद ही चौथ माता मंदिर परिसर में अपना व्रत खोलती हैं।

The post चौथ माता मंदिर पर लगा महिला भक्तों का जमावड़ा- चौथ का बरवाड़ा appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/3oXCFzx

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली