सांसद जौनापुरिया रहे जिले के दौरे पर

सांसद टोंक सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहे।

सांसद सूत्रों के अनुसार 15 नवम्बर को सांसद जौनापुरिया ने जिला मुख्यालय पहंुचकर, भाजपा कार्यकर्ताओं को दीपावली व गोवर्धन की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात् सांसद जौनापुरिया दोपहर को खण्डार पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुषालीपुरा व छाण पहंुचे जहां उन्होंने बुजुर्गो, महिलाओं और दिव्यांगों को निजी खर्च से कम्बल वितरित किये और ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर, उनका समाधान करवाया। दोपहर का भोजन कार्यकर्ता पप्पू लाल के निवास पर किया।

सूत्रों के अनुसार 16 नवम्बर को प्रातःकाल सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थिति महावीर पार्क और खेल स्टेडियम मंे शहर के वरिष्ठ नागरिकों से नगर परिषद् चुनावों को लेकर चर्चा की और योग भी किया। इसके पश्चात् उन्होंने सवाई माधोपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत करमोदा के ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देषित किया। करमोदा में उपस्थित महिलाओं, बुजुर्गो और दिव्यांगों को कम्बल वितरित कर, उनका आषीर्वाद लिया। इसके पश्चात् मैनपुरा में भी बुजुर्गो को कम्बल वितरित किये।

बौंली पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाडोती के ग्राम देवली में दोपहर को ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और और उनके समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देषित किया।

अंत मंे भाजपा जिला भाजपा कार्यालय, सवाई माधोपुर में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर, निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। 

उक्त कार्यक्रमों में सम्बन्धित ग्राम पंचायत के सरपंचगण, ग्रामवासी और बैठक में जिलाध्यक्ष डाॅ. भरत लाल मथुरिया सहित समस्त भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद थे।

The post सांसद जौनापुरिया रहे जिले के दौरे पर appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/2IQPdrW

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216