संदेश

सरायकेला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरोना वायरस की तैयारी को लेकर विशेष बैठक की गई-सरायकेला

 सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ए दोड्डे के अध्यक्षता में सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ कोरोना वायरस की तैयारी को लेकर विशेष बैठक की गई । दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्य सचिव व स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ए दोड्डे अध्यक्षता में जिले के सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश एवं संक्रमण को रोकने के उपायुक्त ने भीड़ वाले स्थान माॅल, पार्क,स्कुल को 14 अप्रैल तक फिलहाल बंद करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया है।   इस दौरान उपायुक्त महोदय द्वारा अपने आसपास में भी इसके प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करने का संदेश दिया उपायुक्त महोदय ने बताया कि सदर हॉस्पिटल सरायकेला में आपातकालीन सुविधा हेतु आइसोलेशन बेड तैयार किया गया है जिसमें जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क एवं तैयार है।  इसके अलावे उपायुक्त ए दोड्डे ने जिलावासियों से भी अनुरोध किया है कि किसी प्रकार के भीड़भाड़ वाला आयोजन शादी व बैठक आयोजन पर रोक एवं प्रशासनिक आदेश पर रोक लगा दिया गया है । ...

विधानसभा अध्यक्ष का सरायकेला के गैरज चौक में पुतले का दहन किया गया-सराईकेला

जिला सराईकेला खरसावां जिल अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष का सरायकेला के गैरज चौक में पुतले का दहन किया गया।  भारतीय जनता पार्टी जिला सराईकेला खरसावां यूनिट जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के उपरांत जिले अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने हेमत सरकर पर सरकार लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया । झारखंड विकास मोर्चा का भारतीय जनता पार्टी में विलय की चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है एवं भारतीय जनता पार्टी के विधायको द्वारा दल के नेता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी को विधायक दल के नेता चुने जा चुके है । इसकी आधिकारिक जानकारी पत्र के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष को दी गई ।उसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो द्वारा नेता प्रतिपक्ष का घोषणा नही कर रहें हैं । जिसके कारण पूरे राज्य के जनता में रोष व्...

जमीन विवाद में युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीण उतरे सड़कों पर-सरायकेला

जमीन विवाद में युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतरे , हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े , जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद शांत हुए उग्र ग्रामीण सरायकेला-खरसावां जिले के वीरबांस गांव में पिछले दिनों भूमि विवाद में बुद्धेश्वर महतो की हत्या के बाद गला रेतने की घटना से आक्रोश व्याप्त है। मंगवार को हजारों ग्रामीण सड़क पर उतर आये और पुलिस से उनकी धक्‍का-मुक्‍की भी की ।स्थानीय लाेग हत्‍या के आरोपियों को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग कर रहे थे. मंगलवार सुबह गांव में लोगों ने जमकर विरोध किया था। ग्रामीण सरायकेला-कांड्रा मुख्‍य सड़क किनारे खड़े हो गए थे और शव का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े थे।उनका कहना था कि पुलिस एक अन्य आरोपित अनवर की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें, इसके बाद ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने ड्रोन से इलाके की निगरानी की । पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया । चारों तरफ पुलिस ही पुलिस थी। सरायकेला के एसडीपीओ राकेश रंजन के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस निगरानी कर रही है । इधर बढ़ते तनाव के मद्देनजर एसडीओ बशारत क...