किराना खाद्य पदार्थों के गोदाम का निरीक्षण
अंबेडकरनगर में होली पर्व पर जनपद अम्बेडकरनगर के आम जनमानस को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उ.प्र.शासन ,जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर के निर्देश पर अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव तथा के०के० उपाध्याय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अम्बेडकर नगर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने – 1- इल्तिफातगंज ,टाण्डा में लालचन्द के किराना खाद्य पदार्थों के गोदाम का निरीक्षण करते हुए रंगीन कचरी का नमूना लेकर जांच हेतु भेजा तथा मौके पर ही 9 बोरी(180 किग्रा०) रंगीन कचरी सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया । 2-एनवा चौकी,टाण्डा में सुमन विश्वास की मिठाई की दुकान का निरीक्षण करते हुए छेना मिठाई का नमूना लेकर जांच हेतु भेजा । 3-नेहरू नगर,टाण्डा में हरिश्चंद्र की मिठाई की दुकान का निरीक्षण करते हुए खोया तथा सानू डेयरी से पनीर का नमूने लेकर जांच हेतु भेजा । 4-पूर्वी चौराहा,बसखारी में हरिश्चंद्र की मिठाई की दुकान का निरीक्षण करते हुए छेना मिठाई का नमूना लेकर जांच हेतु भेजा । आज कुल 5 नमूना संग्रहित कर जांच हेतुभेजा गया तथा 180 किग्रा० रंगीन कचरी(अनुमानित लागत 6300/-) सीज...