जेल में हो रहा है बंदियो के कानूनी व मौलिक अधिकारों का हनन टोक
जिला करागार टोंक में बंदियो के कानूनी एवं मौलिक अधिकारों के हंनन होने का आरोप लगा दिल्ली हाई कोर्ट के वकील राजेन्द्रसिंह तोमर ने एक बार फिर से राज्य के मुख्यमन्त्री, डीजी जेल, ग्रहसचिव, जिला न्यायाधीश, जिला कलेक्टर, जिला एस पी, जेल अधीक्षक, राज्य मनवाधिकार आयोग सहित राजस्थान हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार विजिलेंस के यहाँ शिकायतें दर्ज कराई हैं।
उल्लेखनीय है कि एडवोकेट तोमर व टोंक जेल में बन्द उनके मुवकिल्लो ने ही पिछले दिनो जिला जेल में चल रहे अवैध चैथ वसूली के खेल की शिकायतें की थी। इसी मामले में तत्कालीन टोंक जेल के अधीक्षक का ट्रांस्फर भी किया गया था। सारे मामले की जाँच जेल मुख्यालय की बनी जाँच कमेटी अभी कर रही है साथ ही इस बाबत कोर्ट के आदेश पर थाना कोतवाली टोंक में भी मुकदम्मा दर्ज किया जा चुका है।अधिवक्ता राजेन्द्र तोमर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस मामले के कारण जेल कर्मियों की शिकायतें करने वाले उनके दो मुवक्किलों को षड़îत्र के तहत जेल प्रशासन ने पहले ही टोंक जेल से अन्य जेल में भेज दिया है। अब उनके एक अन्य मुवक्किल विकाश पुत्र जगदीश को भी जेल अधिकारी व कर्मचारी गैर कानूनी व्यवहार कर उसे भिन्न भिन्न तराह से जेल में प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट की व करवाई जा रही है। उसे बयान बदलने पर मजबूर किया जा रहा है।
एडवोकेट तोमर ने अपनी शिकायत में यह आरोप भी लगाया है कि टोंक जिला जेल प्रशासन विकाश की कभी भी हत्या कर व करवा सकता है। तोमर ने शासन प्रशासन के अधिकारियों को भेजी अपनी शिकायतों की प्रति मीडिया को भेजते हुए बताया है की यदि जल्द ही उनकी शिकायतों पर कार्यवाही नहीं की गईं तो वे राजस्थान हाई कोर्ट और राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में रिट याचिकायें दायर करेंगे।
The post जेल में हो रहा है बंदियो के कानूनी व मौलिक अधिकारों का हनन टोक appeared first on G News Portal.
https://ift.tt/3lYvOEf
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें