तीसरे दिन शव का हुआ पोस्टमार्टम,बामनवास सीओं कर रहे मामले की जांच

तीसरे दिन शव का हुआ पोस्टमार्टम,बामनवास सीओं कर रहे मामले की जांच 

पीलौदा में एक युवक की हत्या का मामला

गंगापुर सिटी

पीलौदा थाना क्षेत्र के छोटी उदेई गांव में तीन दिन पहले दिनदहाड़े एक 18 वर्षीय युवक की हत्या के बाद तीसरे दिन बुधवार को मेडिकल टीम गठित होने के बाद शव का पोस्ट मार्टम करने कें बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौप दिया गया। पोस्ट मार्टम से पहले सामान्य चिकित्सालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा,बामनवास पुलिस उपाधीक्षक तेज कुमार पाठक,गंगापुर सिटी पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना व कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मुण्ड सहित पुलिसकर्मियों मौजूद थे।

इस दौरान सामान्य चिकित्सालय के पीएमओं डॉ.दिनेश कुमार गुप्ता ने शव का पोस्ट मार्टम के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित किया गया। जिसमें डॉ. वेणीप्रसाद गुप्ता, डॉ.भूरसिंह मीना व डॉ. दीपक अग्रवाल शामिल थे।

चिकित्सालय के मेडिकल जूरिस्ट डॉ. वेणीप्रसाद गुप्ता ने बताया कि मृतक वीकेश मीना(18) के शव का पोस्ट मार्टम करने के दौरान मृतक के सिर के बाई ओर कनपटी के पास से एक बुलेट (गोली) निकाला गया है। बुलेट को शील करके उसे प्रयोगशाला (एसएफएस) भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को छोटी उदेई निवासी वीकेश मीणा(18)को कार व बाइकों पर सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। वीकेश उस समय अपने घर की छत पर टहल रहा था। परिजन उसे अचेतावस्था में गंगापुर के सामान्य चिकित्सालय में ले गए। जहां से उसे जयपुर रेफर किया। लेकिन मंडावरी के पास रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। और परिजन शव को वापस गांव में जे आए और मुख्य मार्ग पर चारपाई पर शव को रखकर जाम लगा दिया। लेकिन दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीना छोटी उदेई गांव पहुंचे थे और उन्होंने ट्रैक पर बैठे परिजनों को हटने के लिए समझाया लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे बाद में डॉ. मीना ने एसपी व कलेक्टर से बात की शाम को कलेक्टर एसपी गांव पहुंचे और बाद में मांगों को हल करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने बुधवार सुबह शव को उठाकर पोस्टमार्टम कराया गया।

बामनवास सीओ करेगे मामले की जांच

छोटी उदेई गांव में वीकेश मीना की हत्या के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ने बामनवास पुलिस उपाधीक्षक तेजकुमार पाठक को सौपी गई है। बामनवास पुलिस उपाधीक्षक तेजकुमार पाठक ने बताया कि हेमा पुत्री रामराज्य मीना निवासी छोटी उदेई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा के लड़के वीकेश मीना की छोटी उदेई निवासी प्रेमराज मीना, सेवा गांव निवासी नागराज मीना सहित 10-12 अन्य जनों ने उसकी हत्या कर दी। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी। जो इस मामले में लिप्त है उनको बक्शा नहीं जाएगा।

The post तीसरे दिन शव का हुआ पोस्टमार्टम,बामनवास सीओं कर रहे मामले की जांच appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/2KcAKav

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216