संदेश

Kota Rail News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Kota : खंगार सेवा संगठन ने रोंपे 111 पौधे

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota : खंगार सेवा संगठन ने रोंपे 111 पौधे Kota : क्षत्रिय खंगार समाज सेवा एवं शिक्षा संगठन राजस्थान ने गुरुवार से ‘आओ धरती को स्वर्ग बनाए’ अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर पहले दिन संगठन ने विनायक सुखधाम सोसायटी सोगरिया, भदाना हाऊसिंग सोसायटी, मंशापुर्ण हनुमान मंदिर तथा भगतसिंह सिंह आदि कॉलोनियों में नीम, पीपल, बिल्वपत्र, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, गुलमोहर, करेंच, समी, अशोक, शीसम तथा आंवला आदि के 111 पोधै लगाए। पौधे लगाने वालों में संगठन के संदीप खंगार ( टोंक) मुकेश खंगार, कमलेश, मोहिंदर सिंह, दीपक, नरेन्द्र सिंह, हैमराज, दीपक ठाकुर, सुनिता खंगार, ममता खंगार तथा सरोज खंगार आदि भी शामिल थीं। पोस्ट Kota : खंगार सेवा संगठन ने रोंपे 111 पौधे पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : कोटा-नागदा मेमू ट्रेन में गर्मी से बेहाल रहे यात्री, नहीं चले पंखे

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : कोटा-नागदा मेमू ट्रेन में गर्मी से बेहाल रहे यात्री, नहीं चले पंखे Kota Rail News : कोटा-नागदा मेमू ट्रेन में सोमवार को पंखे बंद रहे। इसके चलते यात्रियों का गर्मी और उमस से बुरा हाल रहा। यात्रियों ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद भी ट्रेन के पंखे चालू नहीं हुए। यात्रियों ने बताया कि मुसाफिरों से ट्रेन पूरी तरह खचाखच भरी हुई थी। ऐसे में कोच में गर्मी और उमस और ज्यादा हो रही थी। गर्मी और उमस के कारण महिलाओं और बच्चों का और भी ज्यादा बुरा हाल था। यात्रियों ने बताया कि मेमू ट्रेन में आठ कोच होने के कारण मुसाफिरों की परेशानी और बढ़ गई है। ट्रेन हमेशा खचाखच भरी रहती है। लगातार मांग के बावजूद भी इस ट्रेन में डिब्बे नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। इसके चलते यात्री गर्मी और उमस में घंटों खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। पोस्ट Indian Railways : कोटा-नागदा मेमू ट्रेन में गर्मी से बेहाल रहे यात्री, नहीं चले पंखे पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : अधिकारी के परिजनों के कारण सोगरिया में रोके वाहन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : अधिकारी के परिजनों के कारण सोगरिया में रोके वाहन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी Kota Rail News : अधिकारियों के परिजनों के कारण सोमवार को सोगरिया स्टेशन पर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आरपीएफ इसे एक व्यवस्था बनाने का प्रयास बताया है। यात्रियों ने बताया कि जिले के एक बड़े अधिकारी के परिजन दिल्ली-सोगरिया ट्रेन से कोटा पहुंचे थे। परिजनों को लेने गया एक लाल और नीली बत्ती लगा एक वाहन सोगरिया स्टेशन के पोर्च में खड़ा था। इसके चलते आरपीएफ ने स्टेशन भवन के पास तक किसी भी ऑटो, बस और दुपहिया वाहनों को नहीं आने दिया। यह वाहन यात्रियों को लेने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन आरपीएफ ने सभी वाहनों को स्टेशन भवन से सो-डेढ़ सौ मीटर दूर खड़ा करवा दिया। इसके चलते तेज धूप, गर्मी और उमस में भारी सामान के साथ पैदल चलते हुए यात्रियों को ऑटो और बसों तक पहुंचने में भारी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशान बुजुर्ग, छोटे बच्चे और महिलाएं नजर आईं। आरपीएफ ने अपनी ड्यूटी के काम से पहुंचे कई रेल कर्मचारियों क...

Kota : अरविंद फिर चुने गए रेलवे यूनियन वर्कशॉप शाखा सचिव, घनश्याम अध्यक्ष

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota : अरविंद फिर चुने गए रेलवे यूनियन वर्कशॉप शाखा सचिव, घनश्याम अध्यक्ष Kota Rail News : रेलवे एंप्लाइज यूनियन वर्कशॉप शाखा के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। चुनाव में अरविंद सिंह को फिर से शाखा सचिव तथा घनश्याम मीणा को अध्यक्ष बनाया गया। उसके अलावा पीयूष मोर्या कार्यकारी अध्यक्ष, जसवंत सिंह सोलंकी कोषाध्यक्ष, गौरव कश्यप को सहायक सचिव तथा पंकज पटवाल को संगठन सचिव बनाया गया है। पोस्ट Kota : अरविंद फिर चुने गए रेलवे यूनियन वर्कशॉप शाखा सचिव, घनश्याम अध्यक्ष पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Kota : रेलवे सीएमएस आशा ने संभाला कार्यभार, एक महीने पहले हुए थे आदेश

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota : रेलवे सीएमएस आशा ने संभाला कार्यभार, एक महीने पहले हुए थे आदेश Kota Rail News : रेलवे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) आशा चिमनिया ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। मुख्य रूप से एनिस्थिया स्पेशलिस्ट आशा इससे पहले भोपाल में सीएमएस पद पर ही कार्यरत थीं। आशा के स्थानांतरण आदेश 7 जून को हुए थे। गौरतलब है कि पिछले सीएमएस का स्थानांतरण होने के कारण सीएमएस का पद करीब 3 महीने से रिक्त था। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक निर्मला गुप्ता द्वारा सीएमएस का कामकाज संभाला जा रहा था। पद संभालने के बाद एससी-एसटी एसोसिएशन ने गुलदस्ता भेंट कर आशा का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में एसोसिएशन के मंडल उपाध्यक्ष बृजमोहन मीना, सचिव ओमप्रकाश मीना, शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मेघवाल, शाखा कोषाध्यक्ष आनंद मीना तथा दुलीचंद आदि पदाधिकारी शामिल थे। पोस्ट Kota : रेलवे सीएमएस आशा ने संभाला कार्यभार, एक महीने पहले हुए थे आदेश पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया 15 डॉक्टरों का सम्मान

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया 15 डॉक्टरों का सम्मान Kota Rail News : कोटा रेल मंडल महिला कल्याण संगठन द्वारा सोमवार को ‘डॉक्टर-डे’ मनाया गया। इस अवसर पर ऑफिसर क्लब में आयोजित समारोह में संगठन द्वारा 15 महिला डॉक्टरों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आशा चिमनिया, अपर मुख्य अधीक्षक निर्मला गुप्ता एवं सुषमा भटनागर, डॉ बरखा कौशल, डॉ स्वाति गोल्हानी, डॉ गीता पांडा, डॉ भावना गुप्ता, डॉ शैफाली सारस्वत, डॉ चंद्र प्रभा परमार (होम्योपैथी), डॉ चंद्रेश (आयुर्वेदिक), डॉ सुनीता पाल, डॉ सौम्या जायसवाल (डेंटल), डीएमओ डॉ दीप्ति शुक्ला, एडीएमओ डॉ स्वर्णा दास तथा डॉ नमिता गोयल शामिल हैं। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष और समारोह के मुख्य अतिथि अमृता शर्मा ने कहा कि स्ट्रॉन्ग हेल्थ केयर सिस्टम किसी देश के विकास और प्रगति को दर्शाता है। जब लोग स्वस्थ रहते हैं तो वो हर एक काम को बेहतर तरीके से कर पाते हैं। इससे देश की इकोनॉमी को बढ़ावा मिलता है। शर्मा ने कहा कि डॉक्टर्स हेल्थकेयर सिस्टम की नींव हैं। इनके ऊपर समाज को स्व...

Indian Railways : हाईकोर्ट ने रेलवे मजदूर संघ फंड खर्च पर लगाई रोक, औद्योगिक न्यायालय की अनुमति के बाद ही निकाल सकेंगे पैसा

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : हाईकोर्ट ने रेलवे मजदूर संघ फंड खर्च पर लगाई रोक, औद्योगिक न्यायालय की अनुमति के बाद ही निकाल सकेंगे पैसा Rail News : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पश्चिम-मध्य रेलवे मजदूर संघ पर कर्मचारियों के फंड के मनमाने खर्च पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि पैसा खर्च के लिए संघ को औद्योगिक न्यायालय से अनुमति लेनी होगी। उल्लेखनीय है कि मजदूर संघ के एक गुट ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रजिस्ट्रार पंजीयन भोपाल द्वारा पंजीयक की गई सूची को गत वर्ष 22 अक्टूबर को इस आधार पर चुनौती दी थी कि ट्रेड यूनियन विवाद की स्थिति में संघ से सूची प्राप्त कर रजिस्ट्रार पंजीयक औद्योगिक प्राधिकरण के समक्ष प्रेषित करेगा। परन्तु रजिस्ट्रार पंजीयक भोपाल द्वारा एक गुट की सूची को मान्य कर दिया और याचिकाकर्ता द्वारा आपत्ति करने के बावजूद कोई आदेश पारित नहीं किया। न्यायालय ने एक गुट की याचिका स्वीकार कर रजिस्ट्रार पंजीयक को विवाद को संदर्भित करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी आदेश दिया है की दूसरे गुट के पदाधिकारियों के विरूद्ध गंभीर आपराधिक न्यास भंग का आरोप है और इनक...

Indian Railways : दर्जनों यात्रियों के रोज छूट रही कोटा-हिसार ट्रेन, आरक्षण कार्यालय में लगी है पुरानी समय सारणी

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : दर्जनों यात्रियों के रोज छूट रही कोटा-हिसार ट्रेन, आरक्षण कार्यालय में लगी है पुरानी समय सारणी Kota Rail News : आरक्षण कार्यालय में पुरानी समय सारणी लगी होने के कारण रोजाना दर्जनों यात्रियों की कोटा-हिसार ट्रेन (19813) छूट रही है। यात्रियों ने बताया कि कई बार मामले की शिकायत के बाद भी अभी तक इस समय सारणी को नहीं बदला गया है। यात्रियों ने बताया कि यहां पर कोरोना काल की पुरानी समय सारणी लगी हुई है। इसमें कोटा-हिसार ट्रेन की रवानगी का समय रात 12:10 बजे लिख रखा है। जबकि अभी यह ट्रेन रोजाना 11:55 बजे रवाना होती है। यात्रियों ने बताया कि रात 12:10 बजे टाइम लिखा होने के कारण यात्री अगली तारीख का आरक्षण करा लेते हैं। लेकिन स्टेशन पहुंचने पर पता चलता है की यह ट्रेन तो एक दिन पहले ही जा चुकी है। कई यात्री अनजाने में ट्रेनों में सवार हो जाते हैं। ऐसो में सीट के लिए यात्रियों के बीच रोजाना झगड़ा होता है। बाद में सच्चाई का पता लगने पर मामला शांत होता है। लेकिन तब यात्री बिना टिकट हो जाता है। ऐसे में पूरा किराया चुकाने के बाद भी यात्रियों को जुर्माना भ...

Indian Railways : ‘रेलवे स्टार्ट अप’ की दी जानकारी

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : ‘रेलवे स्टार्ट अप’ की दी जानकारी Kota Rail News :  ‘स्टार्टअप फार रेलवे” को प्रमोट करने के लिए कोटा मंडल कार्यालय में बुधवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा ने व्यवसायियों को को स्टार्ट अप की जानकारी दी। सेमिनार में 13 इनोवेटर्स व्यक्तिगत एवं 34 इनोवेटर्स आॅनलाॅइन शामिल हुए। सेमिनार में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक जेएस मीना ने स्टार्टअप्स की पालिसी के बारे में बताया। सेमिनार में रेलवे की 11 प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सेमिनार में व्यवसायियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए मीणा ने बताया कि स्टार्टअप के बारे में ऑनलाइन भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पोस्ट Indian Railways : ‘रेलवे स्टार्ट अप’ की दी जानकारी पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : बिरला ने बूंदी स्टेशन पर किया यात्री सुविधाओं का शिलान्यास

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : बिरला ने बूंदी स्टेशन पर किया यात्री सुविधाओं का शिलान्यास Kota Rail News : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को बून्दी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का शिलान्यास किया। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को यहां नया प्लेटफॉर्म फर्श, स्टील के पानी के बूथ तथा शेड बेंच की सुविधा मिलने लगेगी। इस काम पर करीब 59.15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। शिलान्यास अवसर पर स्थानीय विधायक अशोक डोगरा ने बिरला से बूंदी में कई ट्रेनों के घेराव की भी मांग की। शिलान्यास कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रेणु जयपाल , मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक राधवेन्द्र सारस्वत, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक तुषार सारस्वत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। पोस्ट Indian Railways : बिरला ने बूंदी स्टेशन पर किया यात्री सुविधाओं का शिलान्यास पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : आज भी रद्द रहेगी अवध और पटना ट्रेन

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने 3 Indian Railways : आज भी रद्द रहेगी अवध और पटना ट्रेन Kota Rail News : सेना भर्ती की नई योजना ‘अग्नीपथ’ के विरोध में युवाओं द्वारा किए जा रहे उपद्रव के कारण कोटा-पटना (13240) और बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) मंगलवार को भी रद्द रहेगी। इसके अलावा पटना से भी ट्रेन कोटा नहीं आएगी। साथ ही सियालदह-अजमेर (12987) भी मंगलवार को भरतपुर नहीं पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई रेलवे ने ढेहर के बालाजी-साईं नगर शिर्डी (09739-40) तथा अजमेर-बांद्रा (09621-22) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेनें पांच ट्रिप और चलेंगी। उल्लेखनीय है कि यह ट्रेनें कोटा और रामगंजमंडी भी रुकती हैं। पोस्ट Indian Railways : आज भी रद्द रहेगी अवध और पटना ट्रेन पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : प्लेटफार्म नंबर 4 की लाइट 2 दिन से गुल, डीआरएम बंगले की लाइट एक मिनट बंद होने से सुपरवाइजर हुआ था निलंबित

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : प्लेटफार्म नंबर 4 की लाइट 2 दिन से गुल, डीआरएम बंगले की लाइट एक मिनट बंद होने से सुपरवाइजर हुआ था निलंबित Kota Rail News : कोटा स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 4 की लाइट पिछले 2 दिनों से गुल है। लाइट नहीं होने से अंधेरे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के चलते यात्रियों को सामान चोरी का डर बना हुआ है। साथ ट्रेन के समय जल्दबाजी में यात्रियों को बारिश में गिले हुए प्लेटफार्म पर फिसलने का खतरा भी है। यात्रियों ने बताया कि कई शिकायतों के बाद भी प्लेटफार्म की लाइट चालू नहीं हो सकी। मामले में खास बात यह है कि यह हालत उस प्लेटफार्म की है जहां पर दयोदय ट्रेन से मुख्यालय जाने के लिए कोई ना कोई अधिकारी रोज प्लेटफार्म पर पहुंचता है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डीआरएम बंगले की लाइट एक मिनट बंद होने पर बिजली सुपरवाइजर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों के जोरदार विरोध प्रदर्शन के बाद सुपरवाइजर के निलंबन आदेश वापस लिए गए थे। हालांकि तब प्रशासन ने निलंबन का कारण कुछ और बताया था। अब पिछले 2 द...

Kota : रामगंजमंडी में बिरला आज करेंगे लिफ्ट का शिलान्यास

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota : रामगंजमंडी में बिरला आज करेंगे लिफ्ट का शिलान्यास Kota Rail Newsc : यात्रियों की सुविधाओं के लिए रामगंजमंडी स्टेशन पर भी लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके साथ ही लंबाई बढ़ा कर यहां बने एक ओवर ब्रिज को स्टेशन के बाहर उतारा जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सुबह 11 इन दोनों कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा बिरला रामगंजमंडी से ही दाढ़ देवी, अलनिया, रांवठारोड और कमलपुरा, दरा और मोडक स्टेशनों पर 41 लाख रुपए की लागत से यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उद्घाटन के लिए बिरला के सुबह अमृतसर-मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल से रामगंजमंडी पहुंचने की सूचना है। कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंडल रेल प्रबंधक अपने अधिकारियों के साथ कोटा से सुबह 6:40 बजे स्पेशल ट्रेन से रामगंजमंडी के लिए रवाना होंगे। डीआरएम का दोपहर 1:15 बजे कोटा लौटने का कार्यक्रम है। कल कोटा में होगा लिफ्ट का उद्घाटन इसके अलावा बिरला मंगलवार को कोटा स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बिरला बुधवार सुबह 11 बजे बूंदी स्टेशन पर कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी करें...

Indian Railways : आज नहीं चलेगी जनशताब्दी, पटना और अनन्या एक्सप्रेस

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : आज नहीं चलेगी जनशताब्दी, पटना और अनन्या एक्सप्रेस Kota Rail News :  कोटा-निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस (15059-60) सोमवार को नहीं चलेगी। इसी तरह सोमवार को कोटा-पटना (13240) ट्रेन का संचालन भी नहीं होगा। इसके अलावा पटना से भी ट्रेन कोटा नहीं आएगी। इसके साथ उदयपुर-कोलकाता (12316) अनन्या एक्सप्रेस भी सोमवार को नहीं चलेगी। इसके कारण मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 11:35 बजे सवाई माधोपुर नहीं पहुंचेगी। ट्रेनें रद्द करने का कारण सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में युवाओं द्वारा किए जा रहे उपद्रव को बताया जा रहा है। स्टेशनों पर फ्लैग मार्च युवाओं द्वारा किए जा रहे इस विरोध प्रदर्शन के कारण प्रशासन ने पूरे कोटा रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। सभी प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की गश्त बढ़ाई गई है। सिविल पुलिस द्वारा भी स्टेशनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पोस्ट Indian Railways : आज नही...

Indian Railways : कोटा-अजमेर और अहमदाबाद के बीच नई ट्रेन

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : कोटा-अजमेर और अहमदाबाद के बीच नई ट्रेन Kota Rail News : कोटा-अजमेर और असारवा (अहमदाबाद) स्टेशन के बीच जल्द ही नई ट्रेन शुरू हो सकती है। इंडियन रेलवे टाइम टेबल कमेटी (आईआरटीटीसी) की 8 से 10 जून तक बेंगलुरु में हुई बैठक में इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव में कोटा-अजमेर को सप्ताह में 3 दिन और असारवा को एक दिन चलाने की योजना है। फिलहाल इन ट्रेनों के टाइम टेबल की घोषणा नहीं की गई है। पहले चलनी थी रोजाना उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कमेटी ने अजमेर-कोटा ट्रेन का प्रस्ताव तैयार किया गया था। लेकिन इस प्रस्ताव में इस ट्रेन को रोजाना चलाया जाना था। अब इसको सप्ताह में 3 दिन कर दिया गया है। पोस्ट Indian Railways : कोटा-अजमेर और अहमदाबाद के बीच नई ट्रेन पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Kota : प्री मानसून बारिश में ही भरे रेलवे अंडर पास, लोगों को हुई भारी परेशानी

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota : प्री मानसून बारिश में ही भरे रेलवे अंडर पास, लोगों को हुई भारी परेशानी Kota Rail News : कोटा मंडल के कई अंदर पास प्री मानसून बारिश में ही जलमग्न हो गए हैं। पानी भरने से कई अंडर पासों के बंद होने की नौबत आ गई है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। सबसे ज्यादा खराब हालात अटरू में देखने को मिले रहे हैं। यहां सोमवार रात हुई करीब घंटे भर की बारिश में दोनों अंडर पासों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। इस पानी में बड़ी संख्या में लोगों के वाहन फंस गए। वाहन फंसने से यहां घंटो जाम के हालात रहे। पानी भरने से पैदल और दुपहिया वाहन चालको का निकलना लगभग बंद हो गया। मजबूरी में लोगों को एक तरफ वाहन खड़े कर पैदल पटरी पार कर दूसरी ओर जाना पड़ा। पिछली बार भी भरा था पान स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माणा कार्य के समय पिछली बार भी अंडर ब्रिज में बारिश का पानी भर गया था। तब मोटर पंप लगाकर पानी निकाला गया था। इसके बाद से लोगों द्वारा यहां पर रेलवे और जनप्रतिनिधियों से लगातार इस अंडर ब्रिज से पानी निकालने के स्थाई समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन एक स...

Kota Rail : वर्कशॉप में परमार को दी विदाई

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota Rail : वर्कशॉप में परमार को दी विदाई Kota Rail News : रेलवे माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) में सोमवार को उप मुख्य यांत्रिक अभियंता (प्रथम) सोहन सिंह परमार को विदाई दी गई। अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने शॉल उड़ाकर और गुलदस्ता भेंट परमार के उज्जवल भविष्य की कामना की। परमार अब केएस बक्स की जगह वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग) का काम देखेंगे। परमार की जगह कोटा वर्कशॉप में ही तैनात उप मुख्य आंतरिक इंजीनियर (दितीय) पी निंबालकर को लगाया गया है। वहीं बक्स अब निंबालकर की जगह बैठेंगे। बक्स संभवत अगले हफ्ते अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे। परमार को विदाई देने वालों ने रेलवे एंप्लाइज यूनियन वर्कशॉप के शाखा अध्यक्ष घनश्याम मीणा, सचिव अरविंद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष मौर्या तथा भरत लाल मीणा आदि भी शामिल थे। पोस्ट Kota Rail : वर्कशॉप में परमार को दी विदाई पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : स्टेशन मास्टर के कमरे में घुसा कोबरा, दहशत में कुर्सी छोड़ टेबल पर चढ़े मास्टर

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : रावंठारोड स्टेशन मास्टर के कमरे में घुसा कोबरा, दहशत में कुर्सी छोड़ टेबल पर चढ़े मास्टर Kota Rail News : कोटा रामगंजमंडी रेल खंड स्थित रांवठारोड स्टेशन पर बुधवार को एक कोबरा स्टेशन मास्टर के कमरे में जा घुसा। सुबह करीब 5 बजे हुई इस घटना के चलते कोबरा सिग्नल पैनल पर चढ गया। यह नजारा देख दहशत में आए स्टेशन मास्टर अपनी जान बचाने के लिए एक टेबल पर जा चढ़े। इधर, कोबरा भी जल्द ही नहीं उठने के मुड में सिग्नल पैनल पर फन फेला कर बैठ गया। अब नजारा ऐसा था इस तरफ सिग्नल पैनल पर कोबरा बैठा हुआ था और पीछे कुछ फीट की दूरी पर स्टेशन मास्टर टेबल पर चढे नजर आ रहे थे। कुछ देर तक यह नजारा यूं ही रहा। किसी कर्मचारी ने इस सीन को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बाद में यह फोटो बहुत तेजी से वायरल हुआ। लोग आश्चर्य की निगाहों से इस फोटो को देखकर नजर आए। पॉइंट्समैन ने पकड़ा कोबरा पैनल पर कोबरा बैठे रहने तक ट्रेन संचालन प्रभावित रहा। हालांकि यह स्थिति बहुत ज्यादा देर नहीं रह सकी। स्टेशन मास्टर के कमरे में घुसे कोबरा की बात जल्द स्टेशन पर फैल गई। सूचना मिलने पर...

Kota Rail : आशीष के कोटा सीनियर डीएमई के आदेश निरस्त, मोबाइल बंद कर गायब थे एक सप्ताह से

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota Rail : आशीष के कोटा सीनियर डीएमई के आदेश निरस्त, मोबाइल बंद कर गायब थे एक सप्ताह से Kota Rail News : कुमार आशीष के कोटा में वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर (सीनियर डीएमई) (कोचिंग) पद पर लगाने के आदेश बुधवार को निरस्त हो गए। अब कुमार भोपाल में ही पहले के पद डिप्टी सीएमई सेकंड का काम देखेंगे। मोबाइल बंद कर एक सप्ताह से थे गायब उल्लेखनीय है कि कुमार के 23 मई को स्थानांतरण आदेश हुए थे। लेकिन कुमार कोटा नहीं आना चाहते। इसके चलते कुमार रेलवे मोबाइल नंबर की सिम बंद कर गायब हो गए थे। इस दौरान कुमार प्रशासन पर अपना स्थानांतरित रद्द करने का दबाव बनाए हुए थे। आखिर कुमार का यह दबाव काम आ गया। उनके कोटा के स्थानांतरण आदेश रद्द हो गए। कोटा के सीनियर डीएमई फोर्स लीव पर उल्लेखनीय है कि कुमार कोटा में सीनियर डीएमई केएस बक्श का स्थान लेने वाले थे। बक्श को प्रशासन ने 45 दिन की फोर्स लीव पर भेजने के आदेश दिए थे। लेकिन कुमार के कोटा नहीं आने पर बक्श भी फोर्स लीव पर नहीं जा सके। उल्लेखनीय है कि बक्श अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। बक्श के फोर्स लीव पर भेजे जाने का...

Indian Railways : विजिलेंस को फर्जी जैसा चलता मिला वाहन स्टैंड

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : विजिलेंस को फर्जी जैसा चलता मिला वाहन स्टैंड Kota Rail News : पश्चिम-मध्य रेलवे विजिलेंस की कोटा में कार्रवाई दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। दूसरे दिन विजिलेंस ने मुख्य रूप से चार नंबर प्लेटफार्म के बाहर स्थित वाहन स्टैंड की जांच की। इस जांच में विजिलेंस को वाहन स्टैंड फर्जी जैसा चलता मिला। एग्रीमेंट के अनुसार स्टैंड ठेकेदार के पास पूरे कागजात तक नहीं थे। पर्चियों पर वाहन आने का समय नहीं लिखा था। स्टैंड पर कहीं रेट लिस्ट तक नहीं लगी हुई थी। इससे ओवर चार्जिंग शिकायतों की पुष्टि हो रही थी। ठेकेदार द्वारा कंप्यूटराइज्ड की जगह वाहन मालिकों को मैनुअल पर्चियां दी जा रही थीं। इसके अलावा स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं मिले। स्टैंड का एक भी कर्मचारी वर्दी में नहीं मिला। कर्मचारियों के पास पहचान-पत्र तक नहीं थे। इसके अलावा विजिलेंस के पास सवारियां छोड़ने और ले जाने वाले ऑटो चालको से 10 रुपए लेने की भी शिकायतें थीं। लेकिन कार्रवाई के समय कोई ट्रेन नहीं होने के कारण इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। इस कार्रवाई के बाद विजिलेंस द्वारा केस तैयार किया गया...