गौशाला के चुनाव सम्पन्न गंगापुर सिटी

गोपाल गौशाला दशहरा मैदान में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखते हुए गोपाष्टमी पर्व मनाया गया।

कृपा शंकर उपाध्याय ने बताया कि सुबह गायत्री परिवार के सुरेश शर्मा ने हवन कराया साथ ही गायों की पूजा की गई और उनको गुड़-लापसी खिलाई गयी।

दोपहर 3 बजे कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव कराए गए। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश गुप्ता साबुन वालो को, उपाध्यक्ष उत्तम सिंधी, महामंत्री विजय गोयल, मंत्री राजेश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष पद पर इंद्रदेव खंडेलवाल एवं पंचगव्य प्रभारी कृपाशंकर उपाध्याय को चुना गया। 

गौभक्त अधिवेशन में संत स्वामी तेज बिहारी भजन आश्रम, निवर्तमान अध्यक्ष हेमंत शर्मा, महामंत्री वेदप्रकाश शर्मा, बलीराम भोड़, मदनमोहन आर्य, नरदेव गुप्ता, घनश्याम रावत, आनंद शर्मा, राम गोपाल गुप्ता सेल टैक्स, प्रमोद मोदी, द्वारका खटाना, विमल गुप्ता, भूपेंद्र भूषण कटारा, दीपक शर्मा, अरविंद गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, गजानंद गुप्ता, अशोक चक्की आदि उपस्थित रहे।

The post गौशाला के चुनाव सम्पन्न गंगापुर सिटी appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/3nJjsjV

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216