फायरिंग करने वाले गिरफ्तार चौथ का बरवाड़ा

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र के रजमाना में गोली मार कर हत्या के प्रयास के मामले में बडी कार्यवाही करते हुऐ आरोपीयो को दो पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 15 नवम्बर को शाम 6.30 बजे गोर्वधन पूजन की शाम ग्राम रजमाना मे रामभजन पुत्र देवकरण गुर्जर निवासी रजमाना मन्दिर मे दीपक लगाकर जा रहा था, तभी मैन रोड पर एक मोटरसाईकिल पर सवार हीरालाल पुत्र मडडू गुर्जर, हरिसिंह पुत्र पुखराज गुर्जर निवासी गणेशंगज ने हवा मे फायर कर रामभजन को जान से मारने की नीयत से फायर कर फरार हो गये, जिससे रामभजन घायल हो गया। जिस पर थाना चैथ का बरवाडा पर मुकदमा न0 220/2020 धारा 307, 34 आईपीसी मे दर्ज कर मुल्जिमानो की सरगर्मी से तलाश की गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चैधरी के निर्देशन व गोपालसिंह कानावत अतिरिक्तत पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा राकेश कुमार राजौरा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन मे थानाधिकारी हरेन्द्रसिंह एसआई थाना चैथ का बरवाडा के नेतृत्वई मे टीमे गठित की गयी। फायरिंग के वांछित आरोपीयान की इलाका थाना, इलाका जयपुर, कोटा, बारा, झालावाडा मे तलाश की। इस दौरान 21 नवम्बर को आरोपी हरिसिंह पुत्र पुखराज गूर्जर उम्र 24 साल एवं हीरालाल पुत्र मडडूलाल गुर्जर उम्र 19 साल निवासी गणेशगंज थाना चैथ का बरवाड़ा, तथा सोनूसिंह उर्फ हेमेन्द्रसिंह पुत्र स्व0 शंकरसिंह राजपूत उम्र 23 साल निवासी सुरेली थाना बनेठा जिला टोंक, 4 सुनील उर्फ दिनेश पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल उम्र 27 साल निवासी कलमंडा थाना कोतवाली बारां जिला बारा की कोटा मे पुखराज के घर पर ठहरने की जानकारी मिली। जिस पर पुखराज के घर पर दबिश दी जाकर चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से घटना के वक्त उपयोग मे ली गयी दो पिसटल व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ पूर्व मे भी नकबजनी, डकैती, हत्या के प्रयास के गम्भीर प्रकृति के मुकदमे दर्ज हैं।

The post फायरिंग करने वाले गिरफ्तार चौथ का बरवाड़ा appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/36VhXIF

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली