Sawai Madhopur : बामनवास क्षेत्र के दौरे पर रहे – जिला कलक्टर
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन को मिले अधिक से अधिक लाभ: जिला कलक्टर सवाई माधोपुर, 7 अप्रैल। जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला बुधवार को बामनवास क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय बामनवास एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षएण कर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर बामनवास क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने उपखण्ड कार्यालय बामनवास का निरीक्षण के दौरान बकाया कार्यो के निस्तारण की स्थिति, नामांतरण, सीमाज्ञान, सीलिंग, सरप्लस भूमि, पेंशन कार्य एवं ऑनलाईन भूमि रिकॉर्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश उपखण्ड अधिकारी को दिये। साथ ही विभिन्न अनुभागों की फाइलों का निरीक्षण किया तथा फाइल निस्तारण, फाइल ट्रैंिकंग सिस्टम के सम्बंध में प्रभारियों को टिप्स भी दिये। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में आये परिवादियों से बातचीत कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बंध में फीडबैक लिया। इसके बाद तहसील कार्यालय बामनवास का निरीक्षण कर कानूनगो, पटवारी, राजस्व रिकॉर्ड...