संदेश

political news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजनीतिक दल बताएं तो भारत अखंड कैसे रहेगा?

हरियाणा की जमीन पर लगे उद्योगों और स्थापित कंपनियों को 75 प्रतिशत नौकरियां हरियाणवियों को ही देनी पड़ेगी। पंजाब में पंजाबी ही राज करेंगे-प्रियंका गांधी। पंजाब में सत्ता हथियाने के लिए आतंकवादियों से भी गठजोड़ पर एतराज नहीं। राजनीतिक दल बताएं तो भारत अखंड कैसे रहेगा? ============ सब जानते हैं कि गत वर्ष किन तौर तरीकों से ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता प्राप्त की। ममता चाहती है कि पश्चिम बंगाल के फार्मूले पर ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल जाए। इसके लिए ममता ने लखनऊ आकर अखिलेश यादव को टिप्स भी दिए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चाहती है कि पंजाब में पंजाबी ही राज करे। वहीं कवि कुमार विश्वास के बयान को सच मान जाए तो आप आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तो पंजाब में सत्ता हथियाने के लिए आतंकवादियों से भी गठजोड़ के लिए तैयार हैं। और अब हरियाणा की जमीन पर लगे उद्योगों और स्थापित बड़ी बड़ी कंपनियों को 75 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा के निवासियों को ही देनी पड़ेगी। मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व...