संदेश

ACB Trap लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Dungarpur : ACB की कार्यवाही 2 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Dungarpur : ACB की कार्यवाही 2 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई किउसके शराब के कारोबार को निबाध रूप से चलने देने तथा उसके विरूद्ध द्ज मुकदमोंमें कार्यवाही हल्की करने की एवज में भैयालाल आंजणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारीपुलिस थाना धम्बोला एवं दिलीप दान बारहट पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, पुलिस थानाकोतबाली, डूंगरपुर द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक के लिये मासिक बन्धी के रूप में 10 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। आरोपियों द्वारा कानिस्टेबल भोपाल सिंह के माध्यम से परिवादी से 5 लाख रुपये रिश्वत के रूप में पहले ही वसूल कर लिये थे। परिवादी से पहले भी लाखों रुपये रिश्वत के रूप में लिये जा चुके हैं। जिस पर व्यूरो के महानिदेशक सोनी एवं अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन. के सुपरवीजन में एसीबी विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किय...

Rajasthan : राजगढ़ में मंदिर तोडऩे और गेर मानवीय कृत्य करने की सजा मिली अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा को

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Rajasthan : राजगढ़ में मंदिर तोडऩे और गेर मानवीय कृत्य करने की सजा मिली अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा को। पांच लाख रुपए की रिश्वतखोरी में फंसे। सरकार के इशारे पर नाचने वाले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सबक ले सकते हैं। ================ राजस्थान के अलवर के राजगढ़ कस्बे में जब 17 अप्रैल को तीन शिव मंदिर और 50-50 वर्ष पुराने मकान-दुकान तोड़े जा रहे थे, तब अलवर के कलेक्टर के पद पर नन्नूमल पहाडिय़ा विराजमान थे। कलेक्टर की हैसियत से ही पहाडिय़ा ने राजगढ़ में मंदिर तोडऩे और पुराने मकान दुकान को हटाने के आदेश जारी किए। इतना ही नहीं बुलडोजरों के साथ पुलिस फोर्स भी भिजवाई ताकि कोई झगड़ा फसाद न हो। तीन मंदिरों को तोडऩे से जहां लोगों की धार्मिक भावनाओं आहत हुई, वहीं मकान और दुकानों के मालिकों ने प्रशासन और सरकार को बददुओं दी। शायद इसी का नतीजा रहा कि 23 अप्रैल को पांच लाख रुपए की रिश्वतखोरी के आरोप में एसीबी ने नन्नमूल पहाडिय़ा को गिरफ्तार कर लिया। पहाडिय़ा के साथ अलवर के राजस्व अपील अधिकारी अशोक सांखला और दलाल नितिन शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। इसे पहाडिय़ा की...