संदेश

मध्य प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

 कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पांच दोस्तों को भेजा सुसाइड नोट, लिखी ये चौंकाने वाली बात

जबलपुर।  कांग्रेस विधायक के बेटे ने पिता की रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मध्यप्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस विधायक संजय यादव के 17 साल के बेटे विभव ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर ख़ुदकुशी की. घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, इसमें विधायक के बेटे विभव ने लिखा है कि मेरा दोस्त ऊपर गया है, मैं भी उसके पास जा रहा हूं। विभव ने सुसाइड नोट में पापा-मम्मी को अच्छा बताया है और इस घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। एसपी सिटी रोहित कासवानी ने बताया कि विभव 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट को पांच दोस्तों को भेजा गया था, उसमें लिखा था कि तुम सब बहुत अच्छे हो, लेकिन अब मैं जा रहा हूं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विभव के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। नौकर के अलावा कोई नहीं था घर पर  संजय यादव 2018 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने हैं। जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर नौकर के अलावा क...

MP के मंत्री का बड़ा ऐलान- उनके बच्चे नहीं लेंगे OBC आरक्षण का लाभ

चित्र
MP के मंत्री का बड़ा ऐलान- उनके बच्चे नहीं लेंगे OBC आरक्षण का लाभ मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखिलावन पटेल ने ऐलान किया है कि उनके बच्चे अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण का लाभ नहीं लेंगे. पटेल ने भोपाल में पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के NEET परीक्षा में OBC के उम्मीदवारों को 27% एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10% आरक्षण देने के निर्णय को इन वर्गों के कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला बताया है. मंत्री रामखिलावन पटेल ने प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग में से किसे आरक्षण का लाभ लेना चाहिए और किसे नहीं, यह व्यक्तिगत मामला है. जहां तक मेरे परिवार का सवाल है तो मेरे बच्चे 27% आरक्षण का लाभ नहीं लेंगे. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में फिलहाल 53 ऐसी जातियां हैं, जिन्हें वर्तमान में इस 27% आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार जल्द ही ऐसे कदम उठाने जा रही है, जिनसे इन 53 जातियों को भी यह लाभ मिलने लगेगा. पोस्ट MP के मंत्री का बड़ा ऐलान- उनके बच्चे नहीं लेंगे OBC आरक्षण का लाभ पहले G...

प्रेमी ने की शादी तो गर्लफ्रेंड ने बहन के साथ मिल कर दी जंगल में हत्या

प्रेमी ने की शादी तो गर्लफ्रेंड ने बहन के साथ मिल कर दी जंगल में हत्या जबलपुर में अपनी शादी के चार दिन बाद लापता युवक का नरकंकाल बीती 24 मई को घर से 15 किमी दूर हरगढ़ के जंगल में मिला था. उस दौरान पुलिस ने सुसाइड की आशंका व्यक्त करते हुए आगे की जांच शुरू की थी, लेकिन अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. इससे पुलिस के होश उड़ गए हैं। दरअसल प्रेमिका ने अपने प्रेमी को वादाखिलाफी की वजह से जंगल में दर्दनाक मौत दी थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक ने सुसाइड नहीं किया था बल्कि उसकी हत्या हुई थी. हत्यारा भी और कोई नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ही निकली. उसने अपनी बहन के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है कि मृतक ने उसे शादी करने का वादा किया था, लेकिन उससे शादी न करके उसने उसे धोखा दिया और फिर दूसरी जगह शादी कर ली, जिससे प्रेमिका नाराज थी. इसके बाद बदला लेने उसकी हत्या की ठान ली और 16 मई के दिन वह मृतक सोनू पटेल को आखिरी बार मिलने की कह कर अपने साथ हरगढ़ जंगल पहुंची. वहां कुछ एडवेंचर करने की बात कहकर उसने सोनू के हाथ-पैर व मुंह बांध दिया. फ...

देश में यह राज्‍य देगा अपने नन्‍हों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परम्‍परा की शिक्षा

भारतीय ज्ञान और विज्ञान की बातें अक्‍सर सुनने को मिलती हैं, कई बार बड़े लोगों की ये ज्ञान की बातें बहुत उच्‍चस्‍तर की हो जाती हैं और सहज समझ नहीं आती, क्‍योंकि उस तरह का ज्ञान एवं अध्‍ययन की जो परम्‍परा आश्रम व्‍यवस्‍था में ऋषिकुल में रही, उसे भारत जैसे भूल सा गया है। फिर ये श्रुति की परंपरा जीवित हो और आधुनिक समय की मांग के अनुरूप हमारे नन्‍हें अपनी जड़ों से जुड़कर शिक्षा ग्रहण करें, इसके लिए अब एक राज्‍य सबसे पहले शासन स्‍तर पर योजना बनाकर आगे आया है।  बच्‍चों को योग्‍य बनाने के साथ संस्‍कार और संस्‍कृति का रक्षण है इसके पीछे का ध्‍येय कहते हैं संस्‍कार होंगे तभी संस्‍कृति का संरक्षण होगा, किसी भी जाति एवं समाज की श्रेष्‍ठ परम्‍परा एवं ज्ञान तभी तक आगे जीवित रह सकता है जब तक उसके सतत प्रवाह की सही व्‍यवस्‍था बनी रहे, अन्‍यथा रोम, युनान जैसे प्राचीन सभ्‍यता और संस्‍कृति के केंद्र दुनिया से अपनी हस्‍ती ही समाप्‍त कर लेते हैं। भारत इस अर्थ में गूढ़ है। अनेक झंझावातों के बाद भी वह हर बार उठ खड़ा हुआ है, क्‍योंकि किसी ना किसी कोने पर ज्ञान की इस परम्‍परा को बहुत शिद्दत के सा...

इंजीनियरिंग के छात्र करते थे ठगी, ATM का लिंक फेल कर निकाल लेते थे रकम

इंजीनियरिंग के छात्र करते थे ठगी, ATM का लिंक फेल कर निकाल लेते थे रकम जबलपुर।  ATM मशीन से पैसे चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कानपुर और वाराणसी से 3 आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र हैं। देशभर में NCR कंपनी के ATM को निशाना बनाते थे। ATM की लिंक फेल कर बड़ी रकम निकाल लेते थे। बाद में बैंक से भी ट्रांस्जेक्शन फेल्यूअर की राशि हासिल कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से 65 हजार नगद सहित ATM कार्ड और लक्जरी कार बरामद की है। पोस्ट इंजीनियरिंग के छात्र करते थे ठगी, ATM का लिंक फेल कर निकाल लेते थे रकम पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3wmba6p