संदेश

विश्व लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अमेरिका के अलास्का में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी

अमेरिका के सुदूर उत्तरी राज्य अलास्का में आज सुबह भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए अलास्का से सटे उत्तरी महासागर के क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। कुछ जगहों पर 1.5 से 2 फीट ऊंचीं सुनामी लहरें भी उठीं। बाद में चेतावनी को अडवाइजरी में तब्दील कर दिया गया। नैशनल ओशिऐनिक ऐंड अटमॉस्फीरिक ऐडमिनिस्ट्रेशन NOAAके अनुसार यह भूकंप जमीन से 41 किमी नीचे सैंड पॉइंट शहर से 94 किमी दूर था। सुनामी की चेतावनी केनेडी एंट्रेंस से यूनिमैक पास तक जारी की गईं। NOAA ने बताया कि दोपहर करीब 5 बजे ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम 7.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। बाद में तीव्रता को अपग्रेड किया गया। अलास्का भूकंप केंद्र के मुताबिक पहले झटके के बाद दो और झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 5 से ज्यादा थी। The post अमेरिका के अलास्का में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी appeared first on G News Portal . https://ift.tt/3dJuuBU

लेबनान की राजधानी बेरुत में जिस शक्तिशाली धमाके में कम-से-कम 70 लोगों की जान गई

लेबनान की राजधानी बेरुत में जिस शक्तिशाली धमाके में कम-से-कम 70 लोगों की जान गई और 4,000 से ज़्यादा लोग घायल हो गए, उस धमाके के केंद्र में एक वेयरहाउस है. बताया जा रहा है कि इस वेयरहाउस में पिछले छह*साल से ज़ब्त किया हुआ अमोनियम नाइट्रेट का भंडार जमा था जिसमें धमाका*हो गया. लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने इसे एक ख़तरनाक वेयरहाउस बताया है जो वहाँ 2014 से बना हुआ था. उन्होंने इसे प्रलयंकारी घटना बताया और कहा कि ज़िम्मेदार लोगों को नहीं बख़्शा जाएगा. वहीं लेबनान के राष्ट्रपति । मिशेल आउन ने कहा है कि इस बात को किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि आखिर कैसे 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट वहाँ असुरक्षित तरीके से रखा हुआ था. धमाका इतना ज़बरदस्त था कि उसकी आवाज़ 240 किलोमीटर दूर साइप्रस तक में सुनाई दी । The post लेबनान की राजधानी बेरुत में जिस शक्तिशाली धमाके में कम-से-कम 70 लोगों की जान गई appeared first on G News Portal . from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a7%e0%a...

सूर्यग्रहण 2020: 38 साल बाद दिखेगा अद्भुत नजारा, दिन में होगी ‘रात’

सूर्यग्रहण 2020: 38 साल बाद दिखेगा अद्भुत नजारा, दिन में होगी ‘रात’ Solar Eclipse 2020: देश में रविवार को सूर्यग्रहण (Solar Eclipse on Sunday) लगने जा रहे है। ये ग्रहण रविवार को सुबह 9:15 से शुरू होकर दिन में 3:04 बजे तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse Time) की अवधि लगभग 6 घंटे की रहेगी। सूर्य ग्रहण (How to see Solar Eclipse) को नग्न आंखों से देखना हानिकारक हो सकता है इसलिए बिना पूरी सुरक्षा अपनाए सूर्य ग्रहण को सीधे न देखें। देश में रविवार को लगने जा रहे सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2020) के बाद प्राकृतिक आपदा, महामारी जैसे अमंगलों में कमी आएगी और मंगल होगा। इसका तात्पर्य है कि कोरोना का संकट (Coronavirus Crisis) भी अब चरम पर पहुंचने के बाद दूर होने लगेगा। यह दावा श्रीमाता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के पूर्व सदस्य और आचार्य पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित अमरचंद भारद्वाज ने किया है। वहीं, एमिटी यूनिवर्सिटी गुड़गांव में डिपार्टमेंट ऑफ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रफेसर मनीष कुमार भारती ने बताया कि 1982 के बाद ये पहला मौका है जब चक्राकार सूर्य ग्रहण और ग्रीष्म संक्रांति एक ही दिन ...

गाय की एंटीबॉडी से खत्म होगा कोरोना,अमेरिकी कंपनी ने खोजा नया इलाज

कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए वैज्ञानिकों को एक नया हथियार मिल गया है. ये हथियार मिला है गाय के शरीर में. गाय के शरीर के एंटीबॉडीज का उपयोग कोरोना वायरस को खत्म करने में किया जा सकता है. ये दावा अमेरिका की एक बायोटेक कंपनी ने किया है. अमेरिकी बायेटेक कंपनी सैब बायोथेराप्यूटिक्स ने कहा है कि जेनेटिकली मॉडीफाइड गायों के शरीर से एंटीबॉडी निकाल कर उनसे कोरोना वायरस को खत्म करने की दवा बनाई जा सकती है. कंपनी जल्द ही इसका क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने वाली है. जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में संक्रामक बीमारियों के फिजिशियन अमेश अदाल्जा ने कहा कि यह दावा बेहद सकारात्मक, भरोसा देने वाला और आशाजनक है. हमें कोरोना वायरस को हराने के लिए ऐसे विभिन्न हथियारों की जरूरत पड़ेगी. आमतौर पर वैज्ञानिक एंटीबॉडीज की जांच पड़ताल प्रयोगशालाओं में कल्चर की गईं कोशिकाओं या फिर तंबाकू के पौधे पर करती हैं. लेकिन बायोथेराप्यूटिक्स 20 साल से गायों के खुरों में एंटीबॉडीज को डेवलप कर रही है. कंपनी गायों में जेनेटिक बदलाव करती है. ताकि उनके इम्यून सेल्स (प्रतिरोधक कोशिकाएं) और ज्यादा विकसित हो सकें. खतरनाक बीमारियों स...

कोरोना के बाद कुदरत का एक और कहर, अमेरिकी एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

कोरोना के बाद कुदरत का एक और कहर, अमेरिकी एक्सपर्ट ने दी चेतावनी बेंगलुरु। दुनियाभर पर छाए कोरनावायरस संकट के बीच कुदरत के एक और कहर आने वाला हैं। अमेरिकी एकस्‍पर्ट ने इसकी चेतावनी दी हैं। दरअसल, ये चेतावनी दूसरे सबसे शक्तिशाली अटलांटिक तूफान के बारे में दी है। अमेरिका की ओर तेजी से बढ़ रहे अटलांटिक तूफान 6 सप्‍ताह के अंदर तबाही मचाएगा। एक्सपर्ट की मानें तो ये तूफान अपने निर्धारित समय से इस बार काफी पहले आ रहा हैं। ऐसा पिछले पांच सालों में कभी नहीं हुआ। छह हफ्ते में आने वाला हैं ये तूफान, मचाएगा तबाही बता दें मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2020 अटलांटिक तूफान अपने निर्धारित समय से छह सप्ताह से पहले आने वाला है। वैसे अटलांटिक तूफान 1 जून से 30 नवंबर तक चलता है। लेकिन एनओएए के तूफान अनुसंधान डिपार्टमेंट के अनुसार, सभी अटलांटिक उष्णकटिबंधीय तूफान और बाकी सारे 97 प्रतिशत अललांटिक तूफान जून से नंबर के बीच में आते हैं लेकिन ये तूफान इस बार समय से पहले आ रहा हैं । हालांकि वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले पांच सालों में कुछ अन्‍य छोटे तूफान जून से पहले भी आए। कोरोना के संकट के बीच आ रहा ये तूफान भा...

जानिए, दुनिया भर में लॉकडाउन से धरती को क्या हो रहा बड़ा फायदा

चित्र
बेंगलुरु।कोरोना वायरस के कारण दुनिया के अधिकांश देशों में लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन के चलते सड़कें खाली पड़ी हैं, हर दिन धुंआ उगलने वाली फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं जिसका सकारात्मक परिणाम धरती पर अब साफ नजर आने लगा हैं। लॉकडाउन के चलते हमरी धरती में पहले से बहुत कम कंपन हो रहा हैं इन दिनों हमारी धरती पहले से कहीं अधिक स्थिर हो गई हैं। वै‍ज्ञानिकों के अनुसार अब धरती में उतनी नहीं कांप रही जितनी लॉकडाउन से पहले कांपती थी। ये एक बेहद खुशी की बात है। कंपन कम होने से ये हो रहा फायदा ऐसा बदलाव इसलिए हुआ है क्योंकि लॉकडान के दौरान धरती पर 24 घंटे होने वाली गतिविधियां बंद पड़ी हैं। पूरी दुनिया इस समय ठहरी हुई है। भूकंप वैज्ञानिकों की कहना है कि इस समय दुनिया भर में कम हुए ध्वनि प्रदूषण के चलते वे बहुत छोटे छोटे भूकंप को भी मांपने में सफल साबित हो रहे हैं, जबकि इससे पहले ये भी बड़ी मुश्किल से संभव हो पाता था । दुनिया भर के भूकंपविज्ञानी एक ही प्रभाव देख रहे हैं। इंपीरियल कॉलेज लंदन में पृथ्वी विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में एक संकाय सदस्य स्टीफन हिक्स ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया, जिसमें यूना...

दुनियाभर में पिछले 24 घंटे के दौरान आए COVID-19 के 81,000 से ज्यादा नए मामले, मचा हाहाकार

दुनियाभर में पिछले 24 घंटे के दौरान आए COVID-19 के 81,000 से ज्यादा नए मामले, मचा हाहाकार जेनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रविवार को COVID-19 को लेकर जो आंकडे़ घोषित किए वो हिला देने वाले हैं. महज 24 घंटे में दुनियाभर में कोरोना वायरस ने 81 हजार से अधिक लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया. रविवार को 81,153 लोगों का कोरोना वायरस का टेस्‍ट पॉजिटिव आया. वहीं 6,463 लोगों की मौत हो गई. जब से दुनिया में यह संकट छाया है, अब तक करीब 23 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 1,52,551 हो गई है. हालांकि डब्ल्यूएचओ द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों की तुलना में ये संख्या नए मामलों और मौतों की दैनिक वृद्धि में गिरावट दर्शाती है. दुनिया भर में रविवार को लगभग 4,000 कम मामले सामने आए और मौतों में 247 की कमी दर्ज की गई. लेकिन अभी भी कोरोना वायरस से दुनिया त्राहि-त्राहि कर रही है. यूरोप इस बीमारी के 1.1 मिलियन से अधिक मामलों के साथ सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाद्वीप बना हुआ है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, रविवार को यूरोप में COVID-19 से हुई मौतों की संख्‍या 1...

अमेरिका के फंड रोकने से WHO चीफ के माथे पर पड़ा बल, हो रहे नुकसान का कर रहे आकलन, मांगेंगे दूसरे देशों से मदद

अमेरिका द्वारा फंड रोकने के बाद डब्ल्यूएचओ की हालत खराब हो गई है क्योंकि विश्वशक्ति हर साल उसे 40 करोड़ डॉलर का फंड देता है और अब यह संगठन हो रहे नुकसानों का आकलन कर रही है हाइलाइट्स: कोरोना वायरस को लेकर डब्ल्यूएचओ की तैयारियों से नाखुश अमेरिका ने फंड पर रोक लगा दी है अमेरिका के इस कदम से डब्ल्यूएचओ चीफ घबरा गए हैं और उन्होंने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है उन्होंने कहा कि वह अब दूसरे साझीदारों से बात करेंगे और फंड की कमी को पूरा करेंगे अभी यह तय नहीं है कि कौन-कौन से देश इस वित्तीय गैप को पूरा करने के लिए तैयार हुए हैं जिनेवा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना संकट से निपटने में गैर जिम्मेदार तरीके से काम करने का आरोप लगाकार डब्ल्यूएचओ को दी जा रही फंड पर रोक लगा दी। जिसने डब्ल्यूएचओ को अपने मिशन पर इसके होने वाले असर की समीक्षा करने को मजबूर कर दिया है। अमेरिका के इस बड़े फैसले से डब्ल्यूएचओ चीफ के माथे पर बल पड़ गया है और अब कोरोना संकट के बीच वित्तीय कमी को पूरा करने के लिए दूसरे सहयोगियों से और अधिक फंड मांगने पड़ रहे हैं। । डब्ल्यूएचओ डायरेक्टर जनरल टैडरोस ऐडरेनॉ...

COVID-19: पाकिस्तान का अमानवीय चेहरा, लॉकडाउन के दौरान हिंदुओं को राशन देने से इनकार

इस्लामाबाद:  कोरोना संकट से आज पूरी दुनिया जूझ रही है. हर देश इस वक्त पूरी दुनिया के लिए दुआ कर रहा है कि सब जल्द ठीक हो जाए. हालांकि इस संकट के बीच भी पाकिस्तान का अमानवीय चेहरा सामने आया है. पाकिस्तान में जारी लॉकडाउन के बीच कराची में प्रशासन ने हिंदुओं को राशन देने से इनकार कर दिया है. दरअसल कराची के रेहड़ी घोथ में हजारों गरीब लोग अनाज और रोजमर्रा की चीजे लेने पहुंते थे. हालांकि वहां पहुंचने पर कई हिन्दुओं को निराशा हाथ लगी. उनसे कहा गया कि वो चले जाए राशन सिर्फ मुसलमानों के लिए है. वहां की सिंध की प्रशासन ने स्थानीय गरीब मजदूरों के लिए राशन बांटने का प्रबंध किया था. एक समाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि हिंदुओं को कहा गया कि उन्हें खाना नहीं दिया जा सकता क्योंकि राशन केवल मुसलमानों के लिए हैं. राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ अमजद अयूब मिर्जा ने कहा कि अल्पसंख्यकों को अब गंभीर खाद्य संकट का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने पीएम मोदी से सिंध में मानवीय संकट को रोकने के लिए बिना देर किए हस्तक्षेप करने की अपील की. बता दें कि पाकिस्तान में भी कोरोना का कहर जारी है. अब तक 1500 से अधिक ...

ट्विटर ने राजनीतिक विज्ञापनों पर प्रतिबंध से कुछ मुद्दों को दी छूट |

ट्विटर ने राजनीतिक विज्ञापनों पर प्रतिबंध से ‘कुछ’ मुद्दों को दी छूट | ट्विटर ने शुक्रवार को कहा है कि राजनीतिक विज्ञापनों पर लगाए उसके प्रतिबंध से सामाजिक या पर्यावरण से संबंधित कुछ मुद्दों पर संदेशों को छूट मिलेगी। सैन फ्रांसिस्को स्थित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ ने 22 नवंबर से सभी ‘पेड’ राजनीतिक संदेशों पर प्रतिबंध लगाए जाने के अपने कदम के बारे में जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं को कम किया। ट्विटर ने अपनी नई नीति के बारे में बताते हुए कहा कि ‘शिक्षित करने, जागरुकता बढ़ाने, आर्थिक विकास, नागरिकों को असैन्य अभियानों में शामिल होने की अपील करने वाले, पर्यावरण सुरक्षा या सामाजिक समानता से जुड़े विज्ञापनों को अनुमति दी जाएगी। हालांकि, वे प्रतिबंधित राजनीतिक विज्ञापनदाताओं या राजनीतिक सामग्री का संदर्भ नहीं दे सकते हैं।’ ट्विटर द्वारा 30 अक्तूूबर को राजनीतिक विज्ञापनों को प्रतिबंधित करने की घोषणा का उद्देश्य राजनेताओं द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को रोकना था। The post ट्विटर ने राजनीतिक विज्ञापनों पर प्रतिबंध से कुछ मुद्दों को दी छूट | appeared...