युवा मण्डल विकास कार्यक्रम आयोजित लालसोट

उपखंड क्षेत्र के रालावास में नेहरू युवा केंद्र दौसा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत ब्लॉक रामगढ़ पचवारा में युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके मुख्य अतिथि जिला युवा समन्वयक राकेश अलोरिया वार्ताकार पवन कुमार शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगीलाल बैरवा ने की। मुख्य अतिथि ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के बारे में ब्लॉक के चयनित 10 युवा मंडल के पदाधिकारियों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की और नेहरू युवा केंद्र संगठन के उद्देश्य के बारे में विशेष चर्चा की गई।

वार्ताकार पवन कुमार शर्मा ने रामगढ़ पचवारा ब्लॉक में युवा मंडल गठन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चयनित टीम के साथ चर्चा की एवं युवा मंडलों का गठन करते वक्त किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए 1 लीडर में क्या-क्या विशेषताएं होनी चाहिए युवा मंडल का गठन इस प्रकार किया जाना चाहिए आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रतिभागियों को समझाया। ब्लॉक प्रभारी मांगीलाल बैरवा ने ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न गांवों में युवा मंडलों के गठन के बारे में चर्चा की साथ ही बताया कि हमें युवाओं को नेहरू युवा केंद्र से जोड़कर राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है। युवा राष्ट्र की शक्ति है उस युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल कार्यक्रम के द्वारा जोड़ने का प्रयास करेंगे अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान हीरालाल महावर संजय कुमार बैरवा अनिल कुमार प्रजापत सीमा महावर अश्विनी आदि उपस्थित रहे।

The post युवा मण्डल विकास कार्यक्रम आयोजित लालसोट appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/35QXWU8

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216