संदेश

चूरू लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आपसी रंजिश के चलते हुई गैंगवार।

हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव ढाणी मौजी में हुई गैंगवार। आपसी रंजिश के चलते हुई गैंगवार। चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव ढाणी मौजी में हुई गैंगवार, कुछ लोगो के मौत की भी मिली सूचना। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर:- दो गैंग में हुई गैंगवार, आमने-सामने ताबड़तोड़ फायरिंग , फायरिंग में तीन बदमाशों की मौत की खबर। लॉरेंस बिश्नोई और प्रदीप जेतपुरा गैंग में हुई है गैंगवार । संपत नेहरा गैंग ने दिया फायरिंग की घटना को अंजाम। प्रदीप स्वामी व अन्य साथियों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग। फायरिंग में 3 लोगों को लगी गोलियां। गोली लगने से प्रदीप स्वामी सहित 3 लोगो की मोत होने की मिल रही है सूचना । प्रदीप स्वामी को नेहरा गैंग द्वारा जान से मारने की मिल रही थी कुछ दिनों से धमकिया। प्रदीप स्वामी ने अपने साथी अजय जेतपुरा की हत्या का दर्ज करवाया था मामला। सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर। पोस्ट आपसी रंजिश के चलते हुई गैंगवार। पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3tw4di4

घर में सो रहे दंपती पर लाठियों से हमला-चुरू

चुरू सादुलपुर: घर में सो रहे दंपती पर लाठियों से हमला हमले में पति पत्नी दोनों घायल,घायलों को एक निजी अस्पताल में करवाया भर्ती,करीब 15 से 20 लोगों ने किया हमला,मातामण्डी के पास की है घटना पोस्ट घर में सो रहे दंपती पर लाठियों से हमला-चुरू पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3sPWue4

19 साल की लड़की से गैंग रेप वसुंधरा ने ट्वीट कर बताया जंगल राज

चूरू जिले में एक 19 साल की लड़की से गैंग रेप वसुंधरा ने ट्वीट कर बताया जंगल राज  राजस्थान में दुष्कर्म का नया मामला सामने आया है। अभी बारां का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि सूबे में एक और दुष्कर्म की वारदात सामने आ गई है। ताजा मामला चूरू जिले का है, जहां 19 वर्षीय युवती को अगवाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में 9 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को अगवा कर आठ दिनों तक उसके साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने 8 दिनों तक पीड़िता को चूरू के राजगढ़, जयपुर और सीकर के नीमकाथाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के रिपोर्ट पर पुलिस ने विक्रम देवेंद्र बंटी, राहुल, शुभम, हेमंत, मुकेश और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि इन आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित है। उसने ही युवती को फॉर्म भरवाने के बहाने कार में बैठाकर अगवा कर लिय...

पंचायत समिति सभागार में कोरोना योद्धाओं का सम्मान-चूरू

विवेक राठौड़ सरदारशहर पंचायत समिति सभागार में कोरोना योद्धाओं का सम्मान, विकास अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, सरदारशहर। स्थानीय पंचायत समिति सभागार में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को अपनी सेवाएं देने वाले कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया । कोरोना संकटकाल में जिन शिक्षकों, भामाशाहो एवं जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग रूप में अपनी सेवाएं देकर जरूरतमंदों को लाभान्वित किया था जिनमें राशन किट बाहर से आए हुए लोगों को चिन्हित कर उनकी स्क्रीनिंग करवाना कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना एवं क्वारंटाइन सेंटर में अपनी सेवाएं देना आदि शामिल है । सरदारशहर पंचायत समिति द्वारा किन कोरोनावरियर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए विकास अधिकारी संत कुमार मीणा अतिरिक्त विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक लेखाकार निरंजन कुमार पारीक उपस्थिति में आभार पत्र देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रशस्ति पत्र पाने वाले सभी कोरोना योद्धाओं ने पंचायत समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की प्रेरणा से हमने लोक डाउन के दौरान जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करने की कोशिश की है आगे भी अगर हमारी जरूरत...

सेना के जवान लीलूराम सारण का ईलाज के दोरान निधन-चुरू

चित्र
रिपोर्ट-विवेक राठोड़ सरदारशहर सेना के जवान लीलूराम सारण का ईलाज के दोरान निधन, छुट्टी के दोरान 2 तारीख को मेगा हाईवे रामगढ़िया हॉस्पिटल के पास हुआ था सड़क हादसा, सैनिक का जयपुर के एमएच मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज, पैतृक गांव शिमला में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, 9 राष्ट्रीय राइफल के 22 वर्षीय सैनिक कि कुलगाव में थी तैनाती, सरदारशहर। जम्मू कश्मीर के कुलगाव में तैनात 22 वर्षीय लीलूराम सारण का सड़क हादसे में निधन हो गया । सेना के सूबेदार बच्चन सिंह ने बताया कि 2 तारीख को सरदारशहर के मेगा हाईवे रामगढ़िया हॉस्पिटल के पास सड़क हादसा हो गया।सेना के जवान लीलूराम का जयपुर के एमएच मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था कल इलाज के दौरान निधन हो गया। हादसे से 2 दिन पहले ही लीलूराम छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे । लीलूराम 9 राष्ट्रीय राइफल के सैनिक थे। आज लीलू राम सारण का राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव शिमला में अंतिम संस्कार किया। गांव के ही ओमवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि उनके दादा का नाम मोबाराम है वे भी सेना में थे और उन्होंने देश के लिए 1971 की लड़ाई ...

अवैध डोडा पोस्त सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार-सरदारशहर-चूरू

सरदारशहर भानीपुरा पुलिस की कार्यवाही, 25 किलो अवैध डोडा पोस्त सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बरामद पोस्त व अफीम की अनुमानित कीमत 1 लाख 75 हजार रुपए सरदारशहर। भानीपुरा पुलिस द्वारा महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर व पुलिस अधीक्षक चूरू द्वारा चलाए जा रहे अवैध डोडा पोस्त तस्कर अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत नाकेबंदी कर कार्रवाई करते हुए मक्का दाना से भरे ट्रक से अवैध डोडा पोस्त छिलका जप्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मलकितसिंह ने बताया कि पुलिस थाने के सामने मेगा हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। इस दोरान सरदारशहर कि तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोक कर चालक से पूछताछ की गई तो उसने सही जानकारी नही दी। संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी पर उसमें मक्का दाना के कट्टो के नीचे 25 किलो डोडा पोस्त छिलका भरा मिला। पुलिस ने उक्त डोडा-पोस्त मय ट्रक जब्त कर हरप्रित सिंह पुत्र संन्तोख सिंह जाति जट सिख उम्र 32 साल निवासी सबरा तहसील पटटी, जिला अमृतसर पंजाब ,व जनरेल सिंह पुत्र अजित सिह जाति मजहबी सिख उम्र 45 साल निवासी सरा बलटोहा तहसील पट्टी, पंजाब को गिरफ्तार किया व ट्रक पीबी 46 डब्लू 8971 ट्रक क...

सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन-चूरू

सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, गैर वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य मे लगाने कि है मांग,  सरकार विरोधी नारेबाजी कर ईओ को सौंपा ज्ञापन,  एक दिन कार्य का बहिष्कार कर जताया रोष, मांगे नही मानने पर अनिश्चित सामुहिक कार्य बहिष्कार कि दी चेतावनी,  सरदारशहर। नगरपालिका सफाई कार्य में गैर वाल्मीकि समाज के लाेगाें से उनके मूल सफाई कार्य नहीं कराने को लेकर आज फिर वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों ने एक दिन का कार्य बहिष्कार कर नगरपालिका के आगे विरोध प्रदर्शन कर नगरपालिका ईओ को ज्ञापन सौंपा । वाल्मीकि महासभा के अध्यक्ष जितेन्द्र जेदिया ने बताया कि नगरपालिका सफाई कर्मचारी भर्ती 2008 मे शामिल हुए गैर वाल्मीकि समाज के लोगो को सफाई के काम में नहीं लगाने जाने के विरोध हमने पूर्व मे भी किया था तब नगरपालिका ने आनन-फानन मे तीन-चार लोगों को सस्पेंड भी कर दिया लेकिन नगरपालिका मे बैठे गैर वाल्मीकि कर्मचारी भाई भतीजावाद कर उन्हें बहाल कर सफाई के अलावा अन्य पदो पर लगा दिया है जबकि वो केवल सफाई कर्मचारी के रूप मे भर्ती हुए थे जिसका मुद्दा हम समय समय पर उठाते आये है। ऐस...

शादी समारोह में शिरकत करने सरदारशहर आये राज्य मंत्री-चूरू

प्रधानमंत्री मोदी एजुकेशन के कागजात दिखाए फिर देश में नागरिकता की बात करें_ राज्य मंत्री शादी समारोह में शिरकत करने सरदारशहर आये राज्य मंत्री गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने किया राज्य मंत्री का स्वागत सरदारशहर। कस्बे में देर शाम को राज्यमंत्री खानू खान बुधवाली एक शादी समारोह में शिरकत करने सरदारशहर के दौरे पर रहे। कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री खानू खान बुधवाली का गांधी चौक पर भव्य बैंड बाजों के साथ एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का किया स्वागत। राज्य मंत्री ने उर्दू टीचरों के सवालों पर बताया की उर्दू टीचरों की मांग बजट में किसी कारण रह गई थी। लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर प्रयासरत है। विधानसभा में इनकी मांग रख कर उन पर विचार किया जाएगा। सरकार उर्दू टीचरों की मांग पर जरूर विचार करेगी। सरकार से मेरी लगातार हो रही है उर्दू टीचरों की मांग को लेकर वार्ता। देश में सीएए व एनआरसी के सवाल पर राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा का यह नया नाटक है। देश का संविधान बना हुआ है और संविधान के अनुरूप ही काम हो रहा है। देश की भाजपा सरकार ने ...

9 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त सहित ट्रक किया जब्त-सरदारशहर

भानीपुरा पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही, 9 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त सहित ट्रक किया जब्त, दाल के कट्टों की आड़ में की जा रही थी तस्करी, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद पोस्त की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपए, सरदारशहर:- महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर व पुलिस अधीक्षक चूरू द्वारा चलाए जा रहे अवैध डोडा पोस्त तस्कर अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत भानीपुरा पुलिस ने नाकेबंदी कर दाल से भरे ट्रक से अवैध डोडा पोस्त से भरे चुरा जप्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मलकित सिंह ने बताया कि पुलिस थाने के सामने मेगा हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। इस दोरान सरदारशहर कि तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोक कर चालक से पूछताछ की गई, तो उसने सही जानकारी नही दी। संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी पर उसमें दाल के कट्टो के नीचे 9 क्विंटल ग्राम डोडा पोस्त छिलका व 1 किलो 200 ग्राम अफिम भरा मिला। पुलिस ने उक्त डोडा-पोस्त मय ट्रक जब्त कर मेहर सिंह उर्फ काला पुत्र नाथा सिंह जाति मजहबी सिख उम्र 28 साल निवासी गलामीवाला तहसील फिरोजपुर, पंजाब ,व चालक गुरबिन्दर सिह पुत्र जसवंत सिह जाति जटसिख उम्र 28 साल निवासी खे...

14 वर्षिय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-सरदारशहर

14 वर्षिय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या सरदारशहर। तहसील के ग्राम रामसीसर छजलाणियां में एक 14 वर्षिय बालक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को रात्रि में किसी वक्त बालक संदीपसिंह 14 पुत्र शायरसिंह राजपूत ने  घर के कमरें में फंदा लगा कर आत्म हत्या किये जाने की पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उतार कर राजकीय अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया तथा श्निवार को मृतक के ताऊ रणजीतसिंह की रिपोर्ट पर मृग दर्ज लाश का  पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिजनों के सूपूर्द कर दी। प्राप्त जानकारी अनुसार बालके पिता शायरसिंह ने दो वर्ष पूर्व स्प्रे पीकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद बालक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। अस बीच बालक के जीजा ने भी स्प्रे पीकर आत्महत्या कर लिये जाने से बालक के दिमाक पर और अधिक परेशानी होने लगी। घर की माली हालत और परिवार का भरण पोषण नही होने से बालक अत्यधिक परेशान रहने लगा। इसके चलते बालक ने शुक्रवार को किसी वक्त फंदे पर लटक कर जीवन लीला समाप्त किया बताया जा रहा है। मृतक के एक भाई और दो बहन है जिसमें एक भाई और एक बहन शादी...

पशु चिकित्सक नही ,एक साल से लगा है चिकित्सालय में ताला ,पशुपालक है परेशान-सरदारशहर

पशु चिकित्सक नही ,एक साल से लगा है चिकित्सालय में ताला ,पशुपालक है परेशान सरदारशहर । तहसील के ग्राम पंचायत किकासर के गाँव सोनपालसर में बने पशु चिकित्सालय में चिकित्सक नहीं होने के कारण गत एक साल से चिकित्सालय पर ताले जड़े रहने से सोनपालसर सहित आसपास गांवों के पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाँव के उमेद सिंह राठौड़ ने बताया कि पशु चिकित्सक नहीं होने के कारण क्षेत्र के पशुपालकों को निजी चिकित्सकों को बुलाकर पशुओं का उपचार करवाना पड़ता है। जो गरीब-किसान वर्ग के लिए महंगा साबित होता है ।लगातार एक साल से चिकित्सालय बंद होने के कारण इस क्षेत्र के पशु पालकों को अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पशु चिकित्सा केंद्र के अन्दर 6-7 आसपास के गांवों के पशुपालक निर्भर है। लेकिन यहां पर पशु चिकित्सक नहीं होने के कारण अस्पताल मे पिछले एक साल से ताले जड़े है। इसलिए ग्रामीणों को अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए भटकना पड़ता है इसके बावजूद विभाग की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समस्या को लेकर ...

ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान जलकर हुआ राख सरदारशहर

ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान जलकर हुआ राख सरदारशहर। तहसील क्षेत्र के गांव रणसीसर की रोही में आज अचानक आग लग गई जिससे किसान का घरेलू सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रणसीसर निवासी समुंदर सिंघल पुत्र उदमी राम मेघवाल के खेत में बने छपरे में अचानक आग लग गई जिससे घरेलू सामान, पाइप फुव्वारे, बर्तन व पहनने के कपड़ें, ओढ़ने के बिस्तर जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि जब आग लगी तब पास में ट्यूबेल चल रहा था जिससे तत्काल ही किसान ने आग पर पानी डालकर आग को बुझा दिया। विवेक पाल सिंह  The post ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान जलकर हुआ राख सरदारशहर appeared first on G News Portal . from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a2%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a2%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a3%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0...

किसानों का धरना जारी सोमवार को करेंगे घेराव-चुरू

किसानों का धरना जारी सोमवार को करेंगे घेराव सरदारशहर। अखिल भारतीय किसान सभा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना आज भी उपखंड कार्यालय के आगे जारी है। किसान सभा के कांशीराम ने कहा कृषि कुओ के किसानों की पिछले एक महीनों से लगातार उनके हिस्से की बिजली काटी जा रही है। किसानों की फसल पकाव पर है और किसान अपने हिस्से की बकाया बिजली लेने की मांग को लेकर धरणे पर बैठे है। धरने स्थल पर मीटिंग कर सोमवार को उपखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिसको लेकर किसान बिलबन्दी करेंगे इसकी सम्पूर्ण जिमेदारी विधुत विभाग की होगी। धरणा स्थल पर तहसील अध्यक्ष भगवानाराम जाखड़, मंत्री कासीराम सारण,जीवनराम मेघवाल, डूंगरराम बेनीवाल,मुनिराम सारण सहित अनेक किसान अपनी माँगो को लेकर बैठे है। विवेक पाल सिंह  The post किसानों का धरना जारी सोमवार को करेंगे घेराव-चुरू appeared first on G News Portal . from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e...