संदेश

ब्लैक फंगस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रेलवे में ब्लैक फंगस से पहली मौत, दवाइयों के अभाव में टूटा वर्कशॉप इंजीनियर दम

रेलवे में ब्लैक फंगस से पहली मौत, दवाइयों के अभाव में टूटा वर्कशॉप इंजीनियर दम कोटा। न्यूज. माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) में गुरुवार को ब्लैक फंगस से एक इंजीनियर की मौत हो गई। मौत का मुख्य कारण ब्लैक फंगस की समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं होना बताया जा रहा है। कोटा रेल मंडल और वर्कशॉप में ब्लैक फंगस से मौत का संभवतः यह पहला मामला है। अधिकारियों ने बताया कि व्हील शॉप में वरिष्ठ खंड अभियंता पद पर कार्यरत वेद प्रकाश (39) की पत्नी को पिछले महीने कोरोना हुआ था। करीब 20 दिन पहले वेद प्रकाश भी करोना की चपेट में आ गए। इसके बाद वेद प्रकाश को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से वेद प्रकाश को सुधा अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुधा में वेद प्रकाश को ब्लैक फंगस की भी शिकायत हो गई। इसके बाद सुधा अस्पताल में ही वेद प्रकाश की नाक में ब्लैक फंगस का ऑपरेशन भी किया गया। यहां गोली-दवाइयों की कमी के चलते वेद प्रकाश को एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां तबीयत में कोई विशेष सुधार नहीं होने पर परिजन वेद प्रकाश को दिल्ली स्थित नॉर्दन रेलवे अस्पताल ले गए। यहां भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर वेद ...

राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को किया महामारी घोषित

राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को किया महामारी घोषित। राज्य सरकार ने राजस्थान महामारी एक्ट, 2020 के तहत जारी किए आदेश। ब्लैक फंगस को नोटिफाइड डिजीज घोषित करने के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को ब्लैक फंगस के मरीजो और मौतो की रिपोर्ट सरकार को देना अनिवार्य होगा। पोस्ट राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को किया महामारी घोषित पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3u1TElF

राजस्थान में ब्लैक फंगस बीमारी को भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल करने के आदेश, लेकिन सरकार पहले इस योजना में निजी अस्पतालों में इलाज तो सुनिश्चित करवाए।

राजस्थान में ब्लैक फंगस बीमारी को भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल करने के आदेश, लेकिन सरकार पहले इस योजना में निजी अस्पतालों में इलाज तो सुनिश्चित करवाए। अभी तो भामाशाह योजना का ही 200 करोड़ रुपया बकाया है। ऐसे में चिरंजीवी योजना में निजी अस्पताल गरीब मरीजों का इलाज क्यों करेंगे? आखिर न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में ही सरकार की रुचि क्यों हैं? ========== इसमें कोई दो राय नहीं की कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ब्लैक फंगस (आंख की बीमारी) जानलेवा साबित हो रहा है। यदि कोई मरीज बच भी जाता है तो उसकी एक या दोनों आंख बंद हो जाती है। ब्लैक फंगस को नियंत्रित करने वाला इंजेक्शन भी नहीं मिल रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्लैक फंगस बीमारी को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल करने के आदेश दिए हैं। ताकि गरीब आदमी का निजी अस्पतालों में अच्छा इलाज हो सके। चिरंजीवी योजना में प्रदेश के लगभग 40 लाख परिवारों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। प्रदेश में यह योजना एक मई से लागू हो गई है, लेकिन सवाल उठता है कि क्या प्रदे...

घातक हुआ ब्लैक फंगल ….आंख ही नहीं, होंठ और जबड़ों को भी नुकसान पहुंचा रहा ब्लैक फंगस

घातक हुआ ब्लैक फंगल ….आंख ही नहीं, होंठ और जबड़ों को भी नुकसान पहुंचा रहा ब्लैक फंगस, 15 दिन में इंदौर में ही ऐसे 30 केस सामने आए इंदौर/ म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) न केवल आंखों को नुकसान पहुंचा रहा, इससे होंठ और जबड़े भी प्रभावित हो रहे हैं। मप्र डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. अमित रावत ने बताया 15 दिन में जबड़ों से जुड़े 30 केस आ चुके हैं। छह मामलों में सर्जरी करना पड़ी है। वहीं, बाजार में एंटी फंगल दवाओं की बिक्री में 60 फीसदी तक इजाफा हो गया है। दवा विक्रेता मकरंद शर्मा ने बताया पहले हर महीने 40 से 50 एंटी फंगल दवाइयां देते थे, अब दो से तीन हजार की मांग आ रही है। एम्फोटिसिरीन-बी इंजेक्शन 12 कंपनियां बना रही, दो दिन से शॉर्टेज म्यूकर माइकोसिस से बचने के लिए एम्फोटिसिरीन-बी मुख्य दवा है। पांच कंपनियां यह दवा बना रही हैं। एम्फोटिसिरीन-बी इंजेक्शन 12 से अधिक कंपनियां बनाती हैं। कोेसाकोनाजोल इंजेक्शन बाजार में मिल रहे हैं। एंटी फंगल दवाइयां हैं, लेकिन दो दिन से बाजार में इनकी भी शॉर्टेज हो गई है। पांच प्रमुख कंपनियां, जो एंटी फंगल दवा बना रही – एम्बिससोम (मायलॉन) – अबहोप (अबॉट) – अ...