दिनदहाड़े एक लाख की नकदी सहित आभूषणों की ठगी, बदमाश फरार

महिला को बातों में उलझा कर दिनदहाड़े एक लाख की नकदी सहित आभूषणों की ठगी, बदमाश फरार

टोडाभीम उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटारा अजीज के गांव सालिमपुर मेंं महिला को बातों में उलझा कर ठगी करने का मामला सामने आया है पीड़ित दिनेश गुर्जर ने बताया कि उसका छोटा भाई राजेश गुर्जर मैसूर में मार्बल का काम करता है तथा उसकी पत्नी सुमन गुर्जर घर पर रहती है पीड़ित ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सुमन गुर्जर घरेलू काम में व्यस्त थी तभी दो अनजान व्यक्ति मोटरसाइकिल से घर आए और आकर के उन्होंने सुमन से कहा कि तुम्हारे पति ने हमें बनास की बजरी लाने को कहा था इसलिए हम साइड देखने आए हैं इस बात पर सुमन ने विश्वास कर लिया तथा उन्हें खाट पर बैठने को कहां तथा खुद चाय बनाने के लिए भैंस के दूध निकालने में लग गई वह दूध निकाल रही थी की कुछ समय बाद दोनों अज्ञात व्यक्ति घर से जाने लगे सुमन ने चाय के संबंध में कहा तो उन्होंने कहा कि हम थोड़ी देर में वापस आ रहे हैं तब तक तुम चाय बना लो इसके बाद दोनों अनजान व्यक्ति मोटरसाइकिल से चले गए इधर सुमन घर के अन्य कामों में व्यस्त हो गई लगभग 1 घंटे पश्चात सुमन किसी काम के लिए घर के अंदर गई तो अंदर का माजरा देखकर दंग रह गई घर के अंदर अलमारी में सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी में रखे एक लाख नकदी सहित ,एक सोने की चेन ,एक मटर माला, एक जोड़ी गुस्ताने, दो जोड़ी तोड़िया, एक जोड़ी सांट, दो सोने के फूल, एक सोने की चेन मर्दानी ,एक चांदी की चेन, पांच जोड़ी चांदी की चुटकी तथा एक सोने की अंगूठी गायब मिली तत्पश्चात महिला ने अपने पति को फोन कर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी तथा पति से अनजान व्यक्तियों के बारे में बताया तब जाकर महिला को एहसास हुआ कि दोनों अनजान व्यक्ति उनके साथ लेकर फरार हो गए हैं, घटना के संबंध में पीड़ित दिनेश गुर्जर ने बालघाट पुलिस को प्राथमिकी दी है |

देखें वीडियो 👇👇👇👇

The post दिनदहाड़े एक लाख की नकदी सहित आभूषणों की ठगी, बदमाश फरार appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/3kV1jOi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216