शादी का झांसा देकर फर्जी IAS ने दो दिन तक युवती से किया दुष्कर्म, फिर हुआ फरार।
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने शादी का झांसा देकर फर्जी IAS ने दो दिन तक युवती से किया दुष्कर्म, फिर हुआ फरार। अजमेर मे एक युवती के साथ रेंप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल अपने आप को भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बताकर एक युवक ने एनजीओ चलाने वाली दिल्ली की युवती को झांसे में लेकर 2 दिन तक अजमेर के होटल में रेप किया। शुक्रवार सुबह जब युवती की नींद खुली तो युवक गायब था। दिल्ली की रहने वाली इस युवती ने अजमेर के क्लॉक टावर थाने में मामला दर्ज कराया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली के बवाना निवासी युवती ने शिकायत की है। युवती की मानें तो दोनों की दोस्ती कुछ महीने पहले ही फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया और बातें शुरू हो गईं। दोनों के बीच वॉट्सऐप के माध्यम से भी बातें हुई हैं। दोनों ने शादी का फैसला किया था। आरोपी युवक ने खुद का नाम नवीन बताया था। वह खुद को आईएएस कहता था। आरोप है कि उसने युवती को कहा कि अजमेर आ जाए। पुष्कर में आर्य समाज में शादी करेंगे। नवीन के कहने पर 9 मार्च को युवती ट्रेन से अजमेर पहुंच गई।अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्ष...