पुलिस की सुस्ती के चलते क्षेत्र में आये दिन चोरी की वारदातें हो रही है

चोरी

सवाई माधोपुर 22 नवम्बर 2020

सवाई माधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है । पुलिस की सुस्ती के चलते क्षेत्र में आये दिन चोरी की वारदातें हो रही है । लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है । ताजा मामला खंडार उपखंड मुख्यालय का है । जहाँ बीती रात चोरों में बालेर रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया और मोबाईल फोन , मैमोरी कार्ड सहित दुकान के गल्ले में रखी 5 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर गए । दुकानदार को दुकान में चोरी की घटना का पता उस वक्त लगा जब वो आज सुबह दुकान पर पहुँचा । जहाँ दुकान के ताले टूटे हुवे पड़े थे और दुकान से मोबाईल, मैमोरी कार्ड सहित गल्ले से 5 हजार की नगदी गायब मिली । चोरो की यह करतूत नजदीक की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो चोर दुकान में सेंधमारी करते साफ दिखाई दे रहे है । पीड़ित दुकानदार ने खंडार थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया है । फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश में जुटी हुई है

देखें वीडियो 👇👇👇👇

The post पुलिस की सुस्ती के चलते क्षेत्र में आये दिन चोरी की वारदातें हो रही है appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/2Ho4BM8

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216