संदेश

तौकते लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

समुद्र में फंसे जहाज से डीजल का रिसाव शुरू, लाखों मछलियां मरीं

समुद्र में फंसे जहाज से डीजल का रिसाव शुरू, लाखों मछलियां मरीं च​​क्रवात ताउते की तूफानी लहरों के बीच समुद्र में ​फंसे ​​बार्ज गैल कंस्ट्रक्टर​ से 11 दिन बाद ​​डीजल का रिसाव शुरू हो गया है​​। ​​​इस जहाज में 80 हजा​​र लीटर डीजल है, जिसका रिसाव रोकने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और वायुसेना के हेलीकाप्टरों को भी लगाया गया है।​ इसके बावजूद लगातार समुद्र में डीजल बहने से अब तक लाखों मछलियां मर ​चुकी हैं,​ जिससे ​मछुआरों ​के रोजगार पर असर पड़​ रहा है​​।​ इसी वजह से ​​मछुआरों ने ​​2-3 दिनों में डीजल का रिसाव न​ रोके जाने पर आंदोलन ​की ​चेतावनी दी है​​​। अरब सागर में​ 17 मई को उठे ताउते तूफान में मुंबई के बॉम्बे हाई के पास तेल उत्खनन के काम में लगे ​ओएनजीसी के ​बार्ज पी-305 और बार्ज गैल कंस्ट्रक्टर समुद्र में बह गए थे। दोनों जहा​जों को भारतीय नौसेना और ​​तटरक्षक बल ने ​उसी दिन देर शाम ​को ढूंढ निकाला और ​इन ​जहाजों में फंसे 410 कर्मिय...

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चक्रवात तौकते के बाद खोजबीन एवं बचाव अभियान के संचालन पर सेना के तीनों अंगों और भारतीय तटरक्षक की प्रशंसा की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चक्रवात तौकते के बाद खोजबीन एवं बचाव अभियान के संचालन पर सेना के तीनों अंगों और भारतीय तटरक्षक की प्रशंसा की रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चक्रवाती तूफान तौकते के कारण प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे खोजबीन एवं बचाव अभियानों के लिए सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने समुद्र में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक की सराहना की, जबकि प्रभावित स्थानों में अपनी टुकड़ियां तैनात करने के लिए भारतीय सेना की तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों के परिवहन के लिए भारतीय वायुसेना की सराहना की। श्री राजनाथ सिंह नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया और भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक श्री के नटराजन के साथ लगातार संपर्क में हैं। गौरतलब है कि दिनांक 17 मई, 2021 को रक्षा मंत्री ने एक समीक्षा बैठक के दौरान सशस्त्र बलों को आसन्न खड़े चक्रवात से निपटने के लिए नागरिक प्रशासन को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया था। भारतीय नौसेना ...

ताऊते तूफान ने ली सात साल के मासूम की जान

राजस्थान में भरतपुर के बयाना उपखंड में गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के गाव सहायपुर में ताऊते तूफान की बजह से वह निकले बरसाती नाले में बह गये 7 साल के बच्चे का शव करीब 12 घंटे के बाद गुरुवार को झाड़ियों में फसी स्थिति में पुलिस ने बरामद कर लिया है। ​​​​मां के साथ खेत से लौटते समय बरसाती नाले में फिसल कर वह गए इस मासूम की मौत के बाद पूरे गांव मे शोक छाया हुआ है। गौरतलब है कि​​​​ताउते तूफान के प्रभाब से भरतपुर जिले में बुधवार को पूरे दिन बारिश का दौर जारी रहा तथा नाले और छोटे कुंड पूरी तरह उफान पर थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायपुर गांव की महिला बबीता बुधवार को अपने सात साल के बच्चे शुभम के साथ खेत से आ रही थी बारिश होने के कारण शुभम का पैर नाले में फिसल गया और वह नाले में बह गया। मां ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन वह उसे पकड़ न पाई। घटना के बाद ग्रामीण और शुभम के परिजनो ने मौके पर पहुंच शुभम की तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बताया गया कि उपखंड प्रशासन ब थाना पुलिस की सूचना पर रात में ही जिला मुख्यालय से मोके पर पहुची एनडीआरएफ की टीम को कोई सफलता नही मिल सकी लेकिन आज सुबह जाकर जब...

ताऊ-ते तूफान का राजस्थान तक आना यही जाहिर करता है। अभिमानी प्रवृत्ति के लोग इस तूफान से सबक ले सकते हैं।

जब ईश्वर की बनाई व्यवस्था पर पानी फिर सकता है तो इंसान की क्या औकात है? ताऊ-ते तूफान का राजस्थान तक आना यही जाहिर करता है। अभिमानी प्रवृत्ति के लोग इस तूफान से सबक ले सकते हैं। ========== ईश्वर ने मौसम की जो व्यवस्था बनाई है उसके अनुसार मई माह में भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़नी चाहिए। गर्मी भी ऐसी कि समुद्र का पानी उबलने और रेगिस्तान की रेत आग उगलने लगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन दिनों सूरज की किरणें सीधी भारत की धरती पर आती है, इसलिए ऐसी गर्मी पड़ती है। यानी मौसम की यह व्यवस्था ईश्वर ने बनाई है, लेकिन समुद्र के किनारे वाले राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के लोग देख रहे हैं कि मई माह के मध्य में आसमान से पानी टपक रहा है। मौसम ठंडा हो गया है। यानी ईश्वर ने श्रद्धालुओं के लिए जो व्यवस्था बनाई उस पर पानी फिर गया है। समुद्र से उठे ताऊ-ते तूफान ने मौसम में ऐसा परिवर्तन किया कि मौसम विज्ञानी भी सोच में पड़ गए हैं। सवाल ताऊ-ते तूफान की तबाही का नहीं है, सवाल तूफान के आने और मौसम के बिगड़ने का है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक तूफान ने ईश्वर की व्यवस्था पर...

राजधानी जयपुर में बदला मौसम का मिजाज

राजधानी जयपुर में बदला मौसम का मिजाज जयपुर शहर के कई इलाकों में हो रही बूंदाबांदी, बूंदाबांदी राजस्थान में मौसम हुआ सुहावना, दौसा, ब्यावर के कई इलाकों में भी हो रही बूंदाबांदी, चक्रवाती तूफान तौकाते का दिखने लगा असर पोस्ट राजधानी जयपुर में बदला मौसम का मिजाज पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3wdHnvV

चक्रवाती तूफान तौकाते का प्रदेशभर में असर

चक्रवाती तूफान तौकाते का प्रदेशभर में असर राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में दिख रहा असर, कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम हो रही बारिश, कोटा, अजमेर, करौली, धौलपुर, दौसा, जोधपुर, पाली,अलवर, टोंक, राजसमंद सहित कई जिलों में हो रही बारिश पोस्ट चक्रवाती तूफान तौकाते का प्रदेशभर में असर पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3osfxJD

चक्रवाती तूफान को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट

चक्रवाती तूफान को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट करौली सहित आसपास के जिलों में हो रही बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर। किसी भी आपदा से निपटने के लिए मुश्तैद। लोगों से घरों में रहने की अपील, बिजली उपकरणों के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह, अनावश्यक यात्रा को टालने की अपील। पोस्ट चक्रवाती तूफान को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/2QsLzZJ

ताउते तूफान के मद्देनजर अधिकारी समस्त व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करें:. जिला कलक्टर करौली

ताउते तूफान के मद्देनजर अधिकारी समस्त व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करें:. जिला कलक्टर करौली, 17 मई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ताउते चक्रवात के असर से दक्षिण राजस्थान में 18 मई तथा पूरे राजस्थान में 19 मई को कई स्थानों पर भारी बारिश तूफान बिजली गिरने की संभावना को देखते हुये जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने अधिकारियों को सतर्क एवं चाकचौबंद रहने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिये कि तूफान बारिश आने की सम्भावना की सूचना को जिले के सभी लोगों को सतर्क किया जाये । वैसे तो लॉकडाउन लगा हुआ है फिर भी आमजन को आगाह किया जाये कि 19 मई को घरों से न निकलें किसी पेड या विद्युत लाइन के नीचे न बैठें।जिला कलेक्टर ने जिला क्विक रेसपोंस टीम को नागरिक सुरक्षा वॉलटिंयर्स के साथ सजगता और सामंजस्यता रखते हुये कार्य करने तथा जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर जाब्ता अलर्ट पर रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि तूफान से बिजली के खम्बे, लाइन, पेड गिरने का खतरा है। उन्होंने किए गए सर्वे के दौरान क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत शीघ्र करने , कोई पेड बिजली लाइन से टच हो रहा है तो छंटाई करवा दें। कलेक्टर ने निर्देश...

ताउते तूफान : इन स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

ताउते तूफान : इन स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना लक्षद्वीप और दक्षिण-पूर्वी तथा पूर्वी मध्य अरब सागर पर बना गहरा दबाव अगले 24 घंटों में भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके प्रभाव से भारत के पश्चिमी तटों पर कई इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ने और 18 मई की सुबह तक गुजरात और महाराष्ट्र के तटों पर पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए देश के पांच राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। एनडीआरएफ के डीजी ने बताया कि इसके लिए कुल 53 टीमें लगाई गई हैं, जिनमें 24 टीमें तैनात कर दी गईं हैं और 29 टीमें स्टैंड बाय पर हैं। वहीं अरब सागर में उत्पन्न ताउते तूफान से बचाव के लिए महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह से तैयार है। इसके तहत प्रशासन ने सूबे के तटीय इलाकों, जिनमें सिंधुदुर्ग, रायगढ़, रत्नागिरी, मुंबई, पालघर आदि में राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ ) व राज्य आपदा मोचन दल (एसडीआरएफ) की टीमें तैनात कर दी है। तटीय इलाकों में मछुआरों के जाने पर पाबंदी लगा दी गयी ह...