सांसद दीया ने किया अमृतकौर चिकित्सालय का निरीक्षण प्रतिभाओं को किया सम्मानित
सांसद दीया ने किया अमृतकौर चिकित्सालय का निरीक्षण प्रतिभाओं को किया सम्मानित राजसमन्द 7 नवम्बर। सांसद दीयाकुमारी ने ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में पीएम केयर्स फंड से स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट और वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं में तुरंत दूर करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया। सांसद दीयाकुमारी ने चिकित्सालय के अस्त व्यस्त हालात पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाएं सरकार की चिकित्सा व्यवस्थाओं के प्रति असंवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है। कोरोना की दोनों लहर और उसके बाद अभी डेंगू से उपजी विकट स्थितियों से भी सरकार ने सबक नहीं लिया है। ऑक्सीजन प्लांट के लिए मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सांसद दीया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लंबी सोच का नतीजा है जो देश और प्रदेश भर में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली त्रासदियों से मुक्ति मिलेगी। सांसद ने राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फटकार भी लगाई। इसके बाद सांसद दीयाकुमारी ने मांगट महाराज विश्राम स्थली बड़...