Bouli : चिकित्सा व्यवस्था के हाल मरीजों को मिले समुचित उपचार: जिला कलक्टर
Bouli : जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र बौंली का औचक निरीक्षण कर जाने चिकित्सा व्यवस्था के हाल मरीजों को मिले समुचित उपचार: जिला कलक्टर सवाई माधोपुर, 15 फरवरी। जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने मंगलवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बौंली का औचक निरीक्षण कर आपातकालीन सेवाओ सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्डो में भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली सुविधाओं व उपचार की व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी ली। भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चिकित्सा सेवाओं के संबंध में फीडबेक लिया। दुर्घटना में घायल मरीजों के समय पर एक्सरे करने, उपचार की त्वरित व्यवस्था सहित निशुल्क दवाईयों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जांच पर्ची काउंटर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। कलक्टर ने सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार कर स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी को निर्देश दिये कि सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को किसी प्र...