संदेश

खेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

FIH पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा, हरमनप्रीत और गुरजीत को शीर्ष पुरस्कार

FIH पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा, हरमनप्रीत और गुरजीत को शीर्ष पुरस्कार भारत ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के वार्षिक पुरस्कारों में आज अपना दबदबा बनाया तथा पांच खिलाड़ियों तथा पुरुष और महिला टीमों के मुख्य कोच ने विभिन्न वर्गों में शीर्ष पुरस्कार हासिल किये. टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरुष टीम के ऐतिहासिक कांस्य पदक तथा महिला टीम के बेजोड़ प्रदर्शन के कारण एफआईएच हॉकी स्टार्स पुरस्कार 2020-21 में भारतीय खिलाड़ियों और कोच का दबदबा रहा. गुरजीत कौर (महिला) और हरमनप्रीत सिंह (पुरुष) ने अपने वर्गों में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द ईयर) पुरस्कार हासिल किया. सविता पूनिया (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, महिला), पीआर श्रीजेश (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, पुरुष), शर्मिला देवी (सर्वश्रेष्ठ उदीयमान स्टार, महिला) और विवेक प्रसाद (सर्वश्रेष्ठ उदीयमान स्टार, पुरुष) के साथ-साथ भारत की महिला टीम के कोच सोर्ड मारिन और पुरुष टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड भी सर्वाधिक मत पाकर शीर्ष पर रहे. रीड अब भी टीम के साथ बने हुए हैं जबकि मारिन का कार्यकाल तोक्यो खेलों के साथ ही समाप्त हो गया था. राष्ट्रीय संघों क...

गर्व! खेल दिवस पर भारत में खेलों से आए एक के बाद एक करके 3 मेडल

गर्व! खेल दिवस पर भारत में खेलों से आए एक के बाद एक करके 3 मेडल टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भारत के पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. विनोद कुमार ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो के मुकाबले में कांस्य पदक जीता है. भारत का ये तीसरा मेडल है. उसने तीनों पदक आज ही जीते हैं. विनोद कुमार 19.91 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे. गोल्ड मेडल पोलेंड के पियोट्र कोसेविक्ज़ ने जीता है. उन्होंने 20.02 मीटर का थ्रो किया. वहीं, सिल्वर मेडल क्रोएशिया के वेलमिर सैंडर ने जीता है. उनका थ्रो 19.98 मीटर का था. टोक्यो पैरालंपिक में भारत का ये तीसरा मेडल है. इससे पहले हाई जंप में निषाद कुमार ने रजत और टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने भी रजत पदक जीता. निषाद कुमार अमेरिका के टाउनसेंड रोडरिक के बाद दूसरे स्थान पर रहे और भावना पटेल के बाद भारत के लिए पदक जीतने वाले दूसरे एथलीट बन गए. भारतीय खिलाड़ी राम पाल इस स्पर्धा में 5वें स्थान पर रहे और पदक हासिल करने से चूक गए. निषाद कुमार की इस उपलब्धि पर देश गर्व कर रहा है. निषाद कुमार को यह पदक, हाई जम्प T47 श्रेणी में मिला है. पोस्ट गर्व! खेल दिवस पर भारत में...

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टीम इंडिया ने आज रात इतिहास रच दिया

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टीम इंडिया ने आज रात इतिहास रच दिया. भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड को महज 51.5 ओवर में 120 रनों पर ढेर कर कमाल की जीत हासिल की. एक समय ऐसा लग रहा था कि ये मैच इंग्लैंड जीत सकता है लेकिन टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले से कमाल का खेल दिखाकर ये मैच अपने नाम कर लिया. भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट 151 रनों से जीता और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त हासिल की । पोस्ट लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टीम इंडिया ने आज रात इतिहास रच दिया पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3g7IJ5K

रंगारंग कार्यक्रम के साथ टोक्यो ओलंपिक का समापन, तीन साल बाद पेरिस में भिड़ेंगे चैम्पियंस

चित्र
रंगारंग कार्यक्रम के साथ टोक्यो ओलंपिक का समापन, तीन साल बाद पेरिस में भिड़ेंगे चैम्पियंस 23 जुलाई को शुरू हुए  टोक्यो ओलंपिक  खेलों का  समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ  रविवार को हुआ. दुनियाभर के खिलाड़ी अब  तीन साल बाद  फ्रांस की राजधानी  पेरिस  में जुटेंगे. … पूरे  ओलंपिक  स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया. क्लोजिंग सेरिमनी में भारत के 10 भारतीय एथलीटों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया टोक्यो ओलंपिक में खेलों का समापन हो चुका है. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने 8 अगस्त को टोक्यो में 32वें ओलंपिक खेलों के समापन की घोषणा की. क्लोजिंग सेरेमनी में पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) भारत का ध्वज लहराते नजर आए. अब साल 2024 में पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा. भारत इस ओलंपिक 7 पदक के साथ 48वें स्थान पर रहा, जो उसका ओलंपिक इतिहास में सबसे शानदार प्रदर्शन रहा. इससे पहले भारत ने 2012 लंदन ओलंपिक में कुल 6 मेडल अपने नाम किए थे. भारत की ओर से भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और रेसलर रवि कुम...

54 खिलाड़ियों सहित 88 सदस्यीय भारतीय ओलंपिक दल टोक्यो पहुंचा

चित्र
केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक ने कल शाम दल को पूरे उत्साह के साथ रवाना किया टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए 54 खिलाड़ियों सहित 88 सदस्यीय भारतीय दल आज टोक्यो के नारिता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। कुर्बे सिटी के प्रतिनिधि टीम की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक ने कल रात इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय दल को औपचारिक विदाई और शुभकामनाएं दीं। India’s 🇮🇳best are all set to conquer the world at #Tokyo2020 ! Wishing our brilliant athletes the very best! The pulse of 130 crore Indians is racing! All eyes on you. Get Set Go! #Cheer4India | @WeAreTeamIndia @Media_SAI @IndiaSports @narendramodi | pic.twitter.com/IZ6FR6ne4Q — Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 17, 2021 बैडमिंटन, तीरंदाजी, हॉकी, जूडो, तैराकी, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक और टेबल टेनिस सहित आठ खेलों...

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज कोलम्बो में

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज खेला जायेगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में दिन में तीन बजे से होगा। सभी की निगाहें कप्तान शिखर धवन पर रहेंगी। भारतीय टीम में देवदत्त पडिक्कल, नितीश राणा, ऋतुराज गायकवाड़, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती और कृष्णप्पा गोवथम ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है। पोस्ट भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज कोलम्बो में पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/2Urfm6O

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ईशांत ने खेला 100वां टेस्ट, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, इंग्लैण्ड 112 रनों पर सिमटी

न्यूज़ डेस्क नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ईशांत ने खेला 100वां टेस्ट, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, इंग्लैण्ड 112 रनों पर सिमटी भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैच की सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम ने सिर्फ 48.4 ओवरों 112 रनों पर ही भारतीय टीम के  गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए. इंग्लैंड के बल्लेबाज तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों के सामने इतने नाकाम दिखे कि उनके 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. वहीं सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के करियर का 100 वां टेस्ट मैच है. इस खास मौके पर भारत के प्रेसिडेंट राम नाथ कोविंद ने इशांत को एक खास तोहफा दिया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 100वां टेस्ट मैच पूरा करने पर इशांत शर्मा को स्पेशल कैप और स्मृति चिन्ह भेंट किया. इशांत ने आज इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही यह खास उपलब्धि हासिल की. इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम का उद्घाटन किया.  पोस्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम म...

क्रिस मौरिस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, हुई टीमो के लिए नीलामी

क्रिस मौरिस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, हुई टीमो के लिए नीलामी दुनिया की सबसे बड़ी टी20 इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की नीलामी चेन्नई में हुई. जहां टूर्नामेंट की आठों टीमें अपनी-अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए चुनिंदा खिलाड़ियों पर पैसे लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर रही हैं. इसी बीच साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस को खरीदने को लेकर मुम्बई, बैंगलोर और राजस्थान के बीच जबर्दस्त बिडिंग देखने को मिली जबकि बढती बिडिंग को देखते हुए पंजाब किंग्स भी शामिल हो गई. जिसके चलते मौरिस आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं. उन्हें 16.25 करोड़ रूपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है. शिवम दुबे को राजस्थान ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. दुबे का इस नीलामी में 50 लाख बेस प्राइज था. चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के ऑलरउंडर मोइन पर 7 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है. नीलामी में केकेआर ने शाकिब अल हसन को 3.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. शाकिब की केकेआर में 2011 के बाद वापसी हो रही है जबकि आईपीएल में 2 साल बाद वह खेलते नजर आएंगे. टी-20 फॉर्मेट म...

ये फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदेगी 

IPL: ये फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदेगी नीलामी के लिए कुल 292 खिलाड़ियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें से 164 भारतीय और 125 विदेशी हैं. नीलामी में 3 एसोसिएट खिलाड़ी भी होंगे. चेन्नई, आईपीएल 2021 के लिए आज लगेगी बोली चेन्नई में दोपहर 3.00 बजे शुरू होगी नीलामी 8 फ्रेंचाइजी टीमों को कुल 61 स्थान भरने हैं गुरुवार को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मोईन अली पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है. नीलामी के लिए कुल 292 खिलाड़ियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें से 164 भारतीय और 125 विदेशी हैं. नीलामी में 3 एसोसिएट खिलाड़ी भी होंगे. चेन्नई में नीलामी दोपहर 3.00 बजे शुरू होगी. 8 फ्रेंचाइजी टीमों को 61 स्थान भरने हैं, जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सबसे ज्यादा 11 स्थान पर खिलाड़ियों को चुनना है. इसके लिए उसके पास 35.4 करोड़ रुपये हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास केवल 3 ही स्थान उपलब्ध हैं, जिसके लिए उसके पर्स में 10.75 करोड़ रुपये हैं. सबसे ज्यादा राशि...

इंग्लैंड ने तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

इंग्लैंड ने तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 227 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने 4 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. इंग्लैंड ने इस जीत के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. उसने चेन्नई में भारत को सबसे बड़े अंतर से हराने का नया रिकॉर्ड भी बना दिया है. 87 साल पुराना यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था. उसने 1934 में 10 से 14 फरवरी तक खेले गए टेस्ट मैच में भारत को 202 रन से हराया था. भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में 5 से 9 फरवरी तक पहला टेस्ट मैच खेला गया. इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 और दूसरी पारी में 178 रन का स्कोर बनाया. भारतीय टीम दोनों ही पारियों में उम्मीद के अनुरूप बैटिंग नहीं कर सकी और 227 रन से मैच हार गई. भारत ने अपनी पहली पारी में 337 और दूसरी पारी में 192 रन बनाए. इस मैच में सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (218) ने बनाया. जैक लीच ने इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक विकेट झटके. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक 33 टेस्ट मैच खेले हैं. भारत ने इनमें से 14 मैच जीते हैं और 7 म...

जय शाह बने ACC के अध्यक्ष, नजमुल हुसैन की जगह ली

जय शाह बने ACC के अध्यक्ष, नजमुल हुसैन की जगह ली वैसे तो वर्ल्ड क्रिकेट में बीसीसीआई का दबदबा है और अब एशियन क्रिकेट काउंसिल में भी उसकी ताकत बढ़ गई है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बन गए हैं. जय शाह ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन की जगह ली. बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह ने जय शाह को बधाई देते हुए लिखा, जय शाह को एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष बनने की बधाई. मुझे यकीन है कि जय शाह के नेतृत्व में एसीसी नई बुलंदियों पर पहुंचेगा और एशिया के सभी क्रिकेटरों को फायदा होगा. सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. पोस्ट जय शाह बने ACC के अध्यक्ष, नजमुल हुसैन की जगह ली पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/36u5Dzx

युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री की उपस्थिति में आरएसएलडीसी ने राइट टू एजुकेशन के साथ एमओयू किया साइन

युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री की उपस्थिति में आरएसएलडीसी ने राइट टू एजुकेशन के साथ एमओयू किया साइन राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यहां झालाना डूंगरी स्थित आरएसएलडीसी के कांफ्रेंस हॉल में, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना की उपस्थिति में पुणे आधारित राइट टू एजुकेशन के श्री अक्षय बाहेती एवं आरएसएलडीसी की ओर से प्रबंध निदेशक श्री प्रदीप.के.गावंडे ने एमओयू पर साइन किए। इस अवसर पर आरएसएलडीसी के चैयरमैन श्री नीरज के पवन, महाप्रबंधक प्रथम श्री करतार सिंह, महाप्रबंधक द्वितीय डॉ. सतीश महला के साथ निगम के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राइट टू एजुकेशन पुणे आधारित कंपनी है। इस कंपनी को महाराष्ट्र में बेस्ट ट्रेनिंग पार्टनर का सम्मान भी मिल चुका है। राइट टू एजुकेशन के साथ भीलवाड़ा आधारित एसपाल इंटरनेशनल कंपनी भी इस समझौते में शामिल हुई है। ये कंपनी राजस्थान में पहली बार कौशल प्रशिक्षण करवाएगी। इससे पहले यह कंपनी करीब 15 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करवाकर उनका प्लेसमेंट करवा चुकी हैं। इस एमओयू के तहत भीलव...

शीतकालीन क्रिकेट शिविर कल से

शीतकालीन क्रिकेट शिविर कल से सवाई माधोपुर 8 जनवरी। जिला क्रिकेट संघ के माध्यम से 10 जनवरी से इन्द्रा मैदान स.मा. में शीतकालीन शिविर शुरू किया जायेगा। सचिव जिला क्रिकेट संघ स.मा. डाॅ. सुमित गर्ग ने बताया कि आरसीए की आगामी प्रतियोगिताओं को देखते हुऐ जिले के सभी वर्ग के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास सत्र शुरू किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को सफेद ड्रेस में दोपहर बाद 3.30 बजे इन्द्रा ग्राउण्ड पर पहुंचना होगा। खिलाड़ियों को शिविर में भाग लेने के लिए आधार कार्ड, जन्मप्रमाण पत्र एवं मूल निवासी की प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं एक पासपोर्ट साईज फोटो जिला कोच मनी चैधरी को जमा कराने होगें। पोस्ट शीतकालीन क्रिकेट शिविर कल से पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/39irdb3

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा -नई दिल्ली

नयी दिल्लीः  भारत के पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव की दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को एंजियोप्लास्टी की गयी और अगले दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है. वह इस समय जिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसने यह जानकारी दी.कपिल (61 वर्ष) को गुरुवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट आपात विभाग में ले जाया गया. अस्पताल ने अपने शुरूआती बयान में सिर्फ सीने में दर्द का ही जिक्र किया था, लेकिन फिर अपडेट स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था. उनकी जांच की गयी और रात में ही आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गयी. इसके अनुसार, इस समय वह डाॅ. अतुल माथुर और उनकी टीम की देखरेख में आईसीयू में हैं. उनकी हालत स्थिर है. उन्हें दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है. एंजियोप्लास्टी ‘ब्लॉक’ हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है ताकि हृदय में सामान्य रक्त संचार हो सके. The post कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा -नई दिल्ली appeared first on G News Portal . https://ift.tt/3kpk78X

सेवापुरी में वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अन्तर्गत आज अन्तर्कक्षा बालीबाल का आयोजन हुआ

सेवापुरी, ०५ दिसंबर २०१९, पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी वाराणसी में वार्षिक क्रीड़ा समारोह की श्रृंखला में के अन्तर्गत आज अन्तर्कक्षा बालीबाल का आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय की कक्षावार टीमों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम क्रीड़ा प्रभारी डॉ सौरभ सिंह ने आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो यशोधरा शर्मा, प्राचार्य, राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।, तदुपरान्त मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो यशोधरा शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन, दिनचर्या और आचरण को अनुशासित करता है। इस प्रतियोगिता में बी ए द्वितीय ने प्रथम, एम ए ने द्वितीय और बी ए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,। डॉ कमलेश कुमार वर्मा और डॉ सौरभ सिंह ने रेफरी का दायित्व निर्वहन किया, जबकि टीमों के कोच प्रो घनश्याम कुशवाहा और डॉ कमलेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां बताई। इस अवसर पर सुश्री गीता रानी शर्मा, डॉ रविप्रकाश गुप्ता, डॉ रामकृष्ण गौतम, डॉ अर्चना गुप्ता, डॉ आशा, डॉ सर्वेश कुमार सिंह, श रामक...

टी10 लीग 2019: तीसरे दिन खेले गए सभी मैचों की रिपोर्ट |

टी10 लीग 2019: तीसरे दिन खेले गए सभी मैचों की रिपोर्ट | आबुधाबी में चल रहे टी10 लीग 2019 के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में टीम अबुधाबी ने नॉर्दन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में बांग्ला टाइगर्स ने कर्नाटक टस्कर्स को 5 विकेट से हराया और तीसरे मुकाबले में मराठा अरेबियंस ने क्लंदर्स को 47 रनों से शिकस्त दी। युवराज सिंह विशाल पारी खेलने से चूक गए और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे दिन के बाद ग्रुप ए में बांग्ला टाइगर्स पहले, कर्नाटक टस्कर्स दूसरे, डेक्कन ग्लेडिएटर्स तीसरे और दिल्ली बुल्स चौथे स्थान पर हैं। चारों टीमों के 2-2 अंक हैं। ग्रुप बी में क्लंदर्स 3 अंकों के साथ पहले, टीम अबुधाबी 3 अंकों के साथ ही दूसरे, मराठा अरेबियंस 2 अंकों के साथ तीसरे और नॉर्दन वॉरियर्स 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए नॉर्दन वॉरियर्स ने 10 ओवरों में 92-1 का स्कोर बनाया, जिसे टीम अबुधाबी ने 4 विकेट खोकर 9वें ओवर में ही हासिल कर लिया। ल्यूक राइट (23 गेंदों में 48 रन) को उनकी तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में पहले बल्ले...

जहीर खान ने भारत में टेस्ट सेंटर बनाने को लेकर दिया बड़ा बयान |

जहीर खान ने भारत में टेस्ट सेंटर बनाने को लेकर दिया बड़ा बयान | भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने विराट कोहली के टेस्ट सेंटर वाले बयान का समर्थन किया है। कोहली ने हाल ही में कहा था कि टेस्ट क्रिकेट के लिए फैंस को ज्यादा से ज्यादा स्टेडियम में लाने के लिए 5 टेस्ट सेंटर बनाने की बात कही थी। हालांकि जहीर को लगता है कि 5 सेंटर काफी कम होंगे। कोहली ने यह बात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के बात कही थी, जहां भारत ने 3-0 से सीरीज जीती थी। हालांकि स्टेडियम में ज्यादा फैंस देखने को नहीं मिले थे। जहीर खान ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "स्टॉन्ग टेस्ट सेंटर से चीजें आसान हो जाएंगी और यह अच्छा आईडिया लगता है। हालांकि नंबर को लेकर चर्चा की जा सकती है। मुझे लगता है कि 5 सेंटर काफी कम रह जाएंगे, खासकर भारत जैसे देश को देखते हुए। मैं पूरी तरह से विराट कोहली के साथ हूं और टेस्ट क्रिकेट के लिए यह बेस्ट हैं। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट को शॉर्टर फॉर्मेट के आने से कोई फर्क पड़ा है। टेस्ट क्रिकेट अभी भी सबसे बड़ा फॉर्मेट है। हर खिलाड़ी क्रिकेट को एंजॉय करना जाता है...

क्रिकेट मैच के दौरान बड़ी अनहोनी अर्धशतक ठोकने के बाद बल्लेबाज की मौत |

क्रिकेट मैच के दौरान बड़ी अनहोनी अर्धशतक ठोकने के बाद बल्लेबाज की मौत | क्रिकेट के मैदान पर अकसर कई हादसे होते रहते हैं और खिलाड़ियों की जान चली जाती है। हैदराबाद में भी एक क्लब मैच के दौरान एक क्रिकेटर की मौत हो गई हालांकि इसकी वजह कोई हादसा या चोट नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को एक वनडे लीग मैच के दौरान 41 साल के बल्लेबाज वीरेंद्र नाइक की मौत हो गई। वो हैदराबाद में मारडपल्ली स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी थे और उन्होंने रविवार को शानदार अर्धशतक भी ठोका था लेकिन आउट होने के बाद वो पैवेलियन लौटे और वहां उनकी मौत हो गई। खबर के मुताबिक वीरेंद्र नाइक की मौत की वजह दिल का दौरा बताया जा रहा है। वीरेंद्र के भाई अविनाश ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र छाती के रोग की दवाई खा रहे थे। वीरेंद्र नाइक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वीरेंद्र नाइक महाराष्ट्र के सावंतवाड़ी के रहने वाले थे, जहां उनका क्रियाकर्म होगा।  The post क्रिकेट मैच के दौरान बड़ी अनहोनी अर्धशतक ठोकने के बाद बल्लेबाज की मौत | appeared first on G News Portal . ...

भारतीय महिलाओं का विजय रथ जारी, चौथे टी-20 में वेस्टइंडीज को चार रन से दी मात |

भारतीय महिलाओं का विजय रथ जारी, चौथे टी-20 में वेस्टइंडीज को चार रन से दी मात | भारतीय महिला टीम कैरेबियाई दौरे पर है। तीन मैच की वन-डे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में भी 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रविवार देर रात खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज को चार रन से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। अनीस मोहम्मद ने लगातार चौथी बार टॉस जीता और टीम इंडिया को बल्ला थमाया। खराब मौसम की वजह से 20 की जगह 9-9 ओवर्स के इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। महज 13 रन के भीतर तीन विकेट खोने के बाद हरमनप्रीत कौर की यह टीम जैसे-तैसे 50 रन बनाने में कामयाब रही। सिर्फ पूजा वस्त्राकर ही दहाई के आंकड़े को छू पाई।  जवाब में एक बार फिर वेस्टइंडीज की धीमी बल्लेबाजी उन्हें ले डूबी। भारतीय गेंदबाजों का उनके पास कोई जवाब नहीं था। 9 ओवर्स खत्म होते-होते भारतीय गेंदबाजों ने नौ ओवर्स में मेजबान टीम को 45/5 पर ही रोक दिया। अनुजा पाटिल ने सर्वाधिक 2/8 विकेट लिए। The post भारतीय महिलाओं का विजय रथ जारी, चौथे टी-20 में वेस्टइं...

गंभीर ने वर्ल्‍ड कप फाइनल में शतक से चूकने का दोष धोनी पर मढ़ा |

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सांसद बनने के बाद भी उनकी यह पहचान कायम है। अब एमएस धोनी के खिलाफ बयान देकर उन्‍होंने एक नए विवाद को हवा दे दी है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्‍यू में गंभीर ने कहा कि 2011 वर्ल्‍ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान धोनी की बात के चलते उनका शतक नहीं बन पाया। गंभीर का कहना है कि धोनी ने उन्‍हें शतक के पास होने की बात कही इससे उनका ध्‍यान भटक गया। बता दें कि फाइनल मैच में गंभीर ने 97 रन की पारी खेली थी। जब वे शतक से केवल 3 रन दूर थे तब क्रीज से बाहर निकलकर आक्रामक शॉट लगाने के प्रयास में वे थिसारा परेरा की गेंद पर बोल्‍ड हो गए थे। भारत यह मैच जीत गया था लेकिन गंभीर फाइनल में शतक लगाने का कमाल करने से दूर रह गए थे। इस मैच में एमएस धोनी ने नाबाद 91 रन की पारी खेली थी और वे मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।  The post गंभीर ने वर्ल्‍ड कप फाइनल में शतक से चूकने का दोष धोनी पर मढ़ा | appeared first on G News Portal . from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%...