तनाव हो या बीमारी, हैल्पलाइन से मदद ले सकेंगे पुलिसकर्मी गंगापुर सिटी

तनाव हो या बीमारी, हैल्पलाइन से मदद ले सकेंगे पुलिसकर्मी गंगापुर सिटी
पुलिसकर्मियों को लगातार ड्यूटी के साथ ही समय पर छुट्टी मिलना तो दूर ज्यादातर समय विश्राम या मनोरजन आदि के लिए समय नहीं मिल पाता है। इसके कारण पुलिसकर्मियों के हाई ब्लड प्रेशर,डायाबिटीज,अवसाद जैसे रोगों से ग्रसित होने की संभावना बढ़ जाती है।ऐसे में प्रदेश में पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव और किसी बीमाराी की परेशानी से बचाने के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर पर हैल्पलाइन स्थापित की गइर्द है। राजस्थान पुलिस के अधिकारी, पुलिसकर्मी, अन्य स्टाम्फ कर्मचारी और पुलिसकर्मियों के परिजन भी इस सुविधा का लाभ दठा सकते है। पुलिसकर्मी आम तौर पर 12 घंटे से भी अधिक लंबी और कठिन ड्यूटी करते है। पुलिस मुख्यालय में फोन नंबर 0141-2821500 पर हैल्पलाइन स्थापित की गई है।
यह हैल्पलाइन कार्यालय दिवस में सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक कार्यरत रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव एवं अन्य रोगों से बचाव एवं उपाय संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पुलिस मुख्यालय पर शुरु की गई मददगार साबित होगी।

पोस्ट तनाव हो या बीमारी, हैल्पलाइन से मदद ले सकेंगे पुलिसकर्मी गंगापुर सिटी पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3mlSGxC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली