फिर से सरहदे सील होने की खबरें आ रही है लगता है सरकार फिर मुश्किल में हैं दीया का राज्य सरकार पर कटाक्ष

सांसद दियाकुमारी ने राजसमन्द लोकसभा क्षेत्र की डेगाणा विधानसभा की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर आमजन से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि राजस्थान में भी कांग्रेस शासन का काला अध्याय जल्दी ही समाप्त होगा। जनता राज्य सरकार के फैसलों से तंग आ चुकी है।

केंद्र की मोदी सरकार ने देश हित में जो भी फैसले लिए हैं, वो कांग्रेस पार्टी को हजम नहीं हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने जो भी कार्य किये है चाहे वो जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करना हो या राम मंदिर का मसला हो, तीन तलाक का मामला हो या सीएए का मामला कांग्रेस ने हमेशा ही देश हित के विरुद्ध सोची समझी साजिश के तहत कार्य किया है। कांग्रेस ने चीन जैसे दुश्मन देश से गुपचुप तरीके से वार्ता करके एक गैर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाई है, यह आचरण देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला है।

सांसद दियाकुमारी ने गहलोत सरकार को परिवार विशेष का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि अब तक राज्य सरकार ने कोई ठोस कार्य नहीं किये हैं। राजस्थान विधानसभा में अभी तक वही बिल स्वीकृत हुए हैं जो केंद्र सरकार द्वारा लाये गए बिलों के विपरीत थे। इससे साफ जाहिर होता है कि राज्य सरकार परिवार विशेष के इशारों पर कार्य कर रही है।

सांसद दियाकुमारी ने राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक बार फिर राजस्थान की सरहदे सील करने की खबरें आ रही है, लगता है सरकार फिर मुश्किल में हैं। कोविड काल में भी गहलोत सरकार का रवैया पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना है। पहले भी अपनी सरकार बचाने के लिए कोरोना का बहाना कर प्रदेश की सरहदों को सील किया गया था और लगता है एक बार फिर वही नोबत आने वाली है। जनता ऐसे हालातों से घबरा चुकी है। सरकार को मजा चखाना है तो पंचायत चुनाव में कमल को खिलाइए। भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाइये। सांसद ने कहा कि काम की जिम्मेदारी में लेती हूं आप तो सिर्फ पंचायत चुनावों में भाजपा को मजबूत कीजिये।

मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि प्रातः 11 बजे डेगाणा विधानसभा के भेरून्दा हरसौर ईडवा सांजू आकेली बी बुटाटी और थांवला पंचायतों के दौरे पर पहुंची सांसद ने आम सभाओं को सम्बोधित कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। भेरुंदा पंचायत समिति के हरसौर में पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 6 से हमीदा वार्ड 5 से सपना दायमा जिला परिषद सदस्य वार्ड 13 मनीष चैधरी वॉर्ड 10 से मनोहर सिंह 11 से चूकली देवी पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 1 से संध्या शर्मा वार्ड 2 से दिलीप सिंह 8 से शैतान सिंह 14 से भेरू सिंह के पक्ष में मतदान एवं समर्थन की अपील की। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मिल रहा अपार समर्थन भाजपा के प्रति आमजन के विश्वास के साथ साथ भाजपा की पंचायतीराज चुनावों में जीत को सुनिश्चित कर रहा है। 

The post फिर से सरहदे सील होने की खबरें आ रही है लगता है सरकार फिर मुश्किल में हैं
दीया का राज्य सरकार पर कटाक्ष
appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/337Blku

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216