अगस्त क्रांति ट्रेन में लावारिश मिली 8 वर्षिय बालिका
अगस्त क्रांति ट्रेन में लावारिश मिली 8 वर्षिय बालिका
सवाई माधोपुर 22 नवम्बर 2020
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात अगस्त क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन मैं एक 8 वर्षीय बालिका लावारिस अवस्था में मिली l आरपीएफ द्वारा दी गई सूचना के बाद चाइल्डलाइन टीम रेलवे स्टेशन पंहुँची और बालिका को अपने संरक्षण में लिया ।जानकारी अनुसार मथुरा रेलवे स्टेशन से एक बालिका अगस्त क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्री कार में छुप कर बैठ गई । पैंट्री कार के स्टाफ ने जब बालिका को छुप कर बैठे देखा तो सवाई माधोपुर आरपीएफ स्टाफ को बालिका की सूचना दी । आरपीएफ स्टाफ ने लावारिस बालिका के बारे में चाइल्डलाइन को सूचना दी ।सूचना मिलने के साथ ही चाइल्डलाइन टीम रेलवे स्टेशन पहुंची और आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह के साथ मिलकर बालिका को अगस्त क्रांति ट्रेन के पेंटी कार से रेस्क्यू लिया । फिलहाल बालिका को चाइल्डलाइन कार्यालय में अस्थाई तौर पर रखा गया है । चाईल्ड लाइन की महिला टीम सदस्य द्वारा बालिका से परामर्श कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया ।। चाइल्डलाइन टीम बालिका के बताए अनुसार मथुरा और भरतपुर में उसके परिजनों की तलाश में जुट हुई है अभी तक बालिका के परिजनों का पता नहीं चल पाया ।
देखें वीडियो 👇👇👇👇
The post अगस्त क्रांति ट्रेन में लावारिश मिली 8 वर्षिय बालिका appeared first on G News Portal.
https://ift.tt/335iYfY
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें