उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार के लिए भारत और जर्मनी के संयुक्त प्रयास आवश्यक: सचिव, उपभोक्ता मामले मंत्रालय
उपभोक्ता मामलों के विभाग और जर्मनी के आर्थिक मामलों एवं जलवायु कार्रवाई मंत्रालय (बीएमडब्ल्यूके) ने गुणवत्ता बुनियादी ढांचे (क्यूआई) पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के आज पहले दिन विशेषज्ञों ने क्यूआई और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे उभरते विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार 8 जुलाई को होगा। उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव श्री रोहित कुमार सिंह ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान भारत-जर्मन साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया, जिस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जी-7 बैठक की यात्रा के दौरान जोर दिया गया था। उन्होंने मानकों और प्रमाणन प्रक्रियाओं के माध्यम से उपभोक्ता संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्पाद की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार के लिए संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं, जैसा कि इंडो-जर्मन क्यूआई-डेज़ के दौरान विभिन्न तकनीकी आदान-प्रदान के माध्यम से किया गया। सचिव ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), स्मार्ट खेती और चक्रीय अर्थव्यवस्था जैसे उभरते विषयों पर ध्यान देने का स्वागत किया, जो भारत सरकार की प्राथमिकताएं हैं। उन्होंन...