Indian Railways : मालगाड़ी से चुराया गेहूं, रोकने की कोशिश में आरपीएफ जवान घायल
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : मालगाड़ी से चुराया गेहूं, रोकने की कोशिश में आरपीएफ जवान घायल चौमहला में मालगाड़ी से चुराया गेहूं, रोकने की कोशिश में आरपीएफ जवान घायल, फिर भी एक आरोपी को पकड़ा, जीएम ने दिया 10 हजार का इनाम कोटा। न्यूज़. कोटा-नागदा रेल खंड स्थित चौमहला स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से शनिवार रात कुछ बदमाशों द्वारा गेहूं की बोरियां चुराने का मामला सामने आया है। चोरी रोकने की कोशिश में बदमाशों के हमले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। लेकिन इसके बाद भी जवान ने एक चोर को पकड़ लिया। घायल जवान का इलाज झालावाड़ अस्पताल में चल रहा है। मामला दर्ज कर आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस बहादुरी पर पश्चिम-मध्य रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) सुधीर गुप्ता ने जवान को 10 हजार रुपए देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि गेहूं की बोरियों से लदी एक मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी हुई थी। रात करीब एक बजे करीब आधा दर्जन बदमाशों सील तोड़ कर एक डिब्बे से कुछ गेहूं की बोरियां चुरा ली। तभी गश्त कर रहे एक आरपीएफ जवान नारायण सिंह की नजर इन चोरों पर पड़ी। चे...