Bouli : बौंली क्षेत्र के स्कूलो का किया औचक निरीक्षण,अनुपस्थित मिलने वाले 10 शिक्षको को थमाएं नोटिस
Sawai Madhopur : कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी: जिला कलक्टर। Bouli : बौंली क्षेत्र के स्कूलो का किया औचक निरीक्षण,अनुपस्थित मिलने वाले 10 शिक्षको को थमाएं नोटिस। सवाई माधोपुर, 15 फरवरी। जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने मंगलवार को खिरनी व बौंली क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिरनी, राजकीय सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल बौंली, राजकीय महाविद्यालय बौंली, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरसोता का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिरनी में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर 18 में से दस शिक्षकों के बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलने पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। ये मिले अनुपस्थित: – निरीक्षण के दौरान व्याख्याता उदय सिंह मीना एवं मौसरिया मीना, वरिष्ठ अध्यापक कृष्णा शर्मा एवं हंसराज मीना, अध्यापक संविता तंवर, रूपेश यादव, रविशंकर गोयल एवं कुद्दूस शिर्वानी, शारीरिक शिक्षक धोलीलाल मीना एवं व...