संदेश

बदायूँ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बदायूं। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी ने सतेन्द्र सिंह को जिला अध्यक्ष पद की सौंपी जिम्मेदारी

बदायूं। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी ने सतेन्द्र सिंह को जिला अध्यक्ष पद की सौंपी जिम्मेदारी राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव सिंह सेंगर व उ० प्र० चयन समिति की सहमति से मण्डल प्रभारी श्री प्रदीप कुमार परमार ने श्री सतेन्द्र सिंह जी को राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष बदायूं के पद पर नियुक्ति की श्री सतेन्द्र सिंह जी ने ईश्वर का धन्यवाद करते हुए संगठन के नीतियों पर चल कर लोक कल्याण व जीव रक्षा गऊ माता की सेवा करने के लिए अपना सौभाग्य बताया। साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारी गढ़ व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया The post बदायूं। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी ने सतेन्द्र सिंह को जिला अध्यक्ष पद की सौंपी जिम्मेदारी appeared first on G News Portal . from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%82%e0%a5%a4-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%97%e0%a5%8c-%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%2...

खुजली महामारी का परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरण-बदायू

आज दिनांक 08/02/2020 दिन शनिवार को ग्राम बीरमपुर प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता व आर.टी.आई. एक्टिविस्ट विश्वनाथ की प्रेरणा पर स्वास्थ्य विभाग सैदपुर की टीम द्वारा खुजली महामारी का परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता व आर.टी.आई. एक्टिविस्ट विश्वनाथ, हेड मास्टर श्री जगमोहन शर्मा,प्रधान श्री सत्यवीर सिंह एवं पुष्टाहार विभाग वजीरगंज का विशेष सहयोग रहा। The post खुजली महामारी का परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरण-बदायू appeared first on G News Portal . from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be...

सूचना कार्यकर्त्ताओं की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न-बदायूं

बदायूं के तहसील बिल्सी में आज भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वाधान में सूचना कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न सूचना कार्यकर्त्ताओं की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न। तहसील व ब्लाक इकाईयों का किया गया गठन। सूचना के अधिकार को शस्त्र बनाकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ेंगे सूचना कार्यकर्ता। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को निजी हाथों से मुक्त कराने हेतु चलेगा देशव्यापी आंदोलन। भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में जनपद बदायूं को देश का प्रथम भ्रष्टाचार मुक्त जनपद बनाने हेतु जनोपयोगी कानूनों सूचना का अधिकार , जनहित गारंटी कानून, नियम 24 को प्रभावी बनाने तथा चिकित्सा व सहकारिता एवं ग्राम विकास से जुड़े विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध रणनीति बनाने हेतु बिल्सी तहसील के सूचना कार्यकर्त्ताओं की एक बैठक जे एस पैलेस बिल्सी में अभियान के मार्गद ्शक धनपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक की शुरुआत राष्ट्र राग के कीर्तन के साथ हुई तदन्तर सह जिला समन्वयक एम एच कादरी द्वारा ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया । बिल्सी तहसील अन्तर्गत तहसील व ब्लाक इकाईयों का गठन किया गया । इस अवसर पर विचार व्यक्त क...

बदायूं जिलाधिकारी द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं का निरीक्षण किया गया

बदायूं जिलाधिकारी द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं का निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने चेतावनी देते हुए कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे एकेडमी ब्लॉक का निर्माण मार्च तक पूर्ण करा लिया जाए। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर समय से गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराया जाए। मजदूरों की संख्या और बढ़ाई जाएं। बदायूं जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की उन्होंने विकास कार्यों को समय से पूरा करने तथा विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियां को कल तक फीड कराने के दिए निर्देश। The post बदायूं जिलाधिकारी द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं का निरीक्षण किया गया appeared first on G News Portal . from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af%2...

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई-बदायूं

बदायूं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी उद्यान बदायूं स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर अभियान के सहयोगियों द्वारा माल्यार्पण कर भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी उद्यान बदायूं स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर अभियान के सहयोगियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्र राग " रघुपति राघव राजाराम …….." का कीर्तन किया गया तदन्तर शिक्षा और चिकित्सा को निजी क्षेत्र से मुक्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन तथा प्याऊ घोटाले में अभियोग पंजीकृत कराये जाने की मांग को लेकर मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट बदायूं को सौंपा गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि गांधी जी के प्रयास से देश छुआछूत से मुक्त हुआ, किन्तु अब समाज में आर्थिक आधार पर भेदभाव उत्पन्न हो गया है जो छुआछूत से अधिक घातक है। आर्थिक आधार पर भेदभाव को बढ़ावा देने का कार्य निजी क्षेत्र द्वारा संचालित शिक्षा व चिकित्सा सन्स्थानो द्व...

परिवहन विभाग उ०प्र० बदायूं डिपो में टिकिट को लेकर बड़ी लापरवाही-बदायूं

परिवहन विभाग उ०प्र० बदायूं डिपो में टिकिट को लेकर बड़ी लापरवाही बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायू डिपो की रोडवेज की टिकिट मशीन अधिकतर सादा प्रिंट निकाल रही हैं। बता दें कि रोडवेज बस से जब आप यात्रा करेंगे तब आपको परिचालक द्वारा टिकिट दिया जाता है वो टिकिट बदायूं डिपो की बसों में सादा टिकिट मिलेगा जिस पर यात्री न तो ये देख सकता है कि टिकिट पर कितना किराया अंकित है कितनी दूरी तय की जा रही है क्या गाड़ी नंबर है। क्या डिपो की गाड़ी है। इस तरह से परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही नजर आ रही है। विभाग जनता को गुमराह कर रहा है। यदि किसी यात्री के साथ कोई घटना घट जाए। तो टिकिट के माध्यम से कुछ जानकारी प्राप्त नहीं हो सकती है। जो टिकिट की तस्वीर साझा की जा रही है वह तस्वीर बदायूं डिपो यूपी25बीटी2296 की है जब सूचना कार्यकर्ता सतेन्द्र सिंह दिनांक 30 जनवरी 2020 सुबह करीब 09:15 बजे कोलहाई से बदायूं को निकले तो उक्त बस से ये टिकिट दिया गया बदायूं डिपो की बस में अक्सर ऐसा ही टिकिट मिलता है। रिपोर्ट। सतेन्द्र सिंह The post परिवहन विभाग उ०प्र० बदायूं डिपो में टिकिट को लेकर बड़ी लापरवाही-बदायूं appeared ...

राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर होगा राष्ट्र राग।

राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर वर्ष 2011 से निरन्तर व्यवस्था सुधार के मिशन में समर्पण भाव से जुड़े भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सभी सम्मानित सहयोगी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 30 जनवरी 2020 को पूर्वान्ह 10:30 से 11:30 बजे तक गांधी उद्यान बदायूं में स्थित राष्ट्र पिता की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्र राग ” रघुपति राघव राजाराम ………..” का कीर्तन करेंगे। तदन्तर शिक्षा और चिकित्सा को निजी क्षेत्र से मुक्त करके, निजी चिकित्सालयों व शिक्षण संस्थाओं को बन्द किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं को सौंपा जाएगा। साथ ही प्याऊ घोटाले में अभियोग पंजीकृत कराये जाने की मांग को लेकर एक पत्र भी जिलाधिकारी बदायूं को सौंपा जाएगा। समस्त सूचना कार्यकर्त्ताओं की समयानुसार उपस्थिति अपेक्षित है । The post राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर होगा राष्ट्र राग। appeared first on G News Portal . from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e...

बदायूं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी-बदायूं

बदायूं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी हुई रहती हैं।  बदायूं: भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में जनपद बदायूं को देश का प्रथम भ्रष्टाचार मुक्त जनपद बनाने हेतु जनोपयोगी कानूनों सूचना का अधिकार, जनहित गारंटी कानून,नियम 24 को प्रभावी बनाने तथा स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकें जानें की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं के कार्यालय पर पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार राष्ट्र राग " रघुपति राघव राजाराम ……." का कीर्तन पूर्वाह्न 10:30 बजे से 11:30 बजे तक किया गया । कीर्तन के पश्चात सात सूत्रीय मांगपत्र मुख्य चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि जनपद बदायूं में भ्रष्टाचार चरम पर है, सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के कोई कार्य नहीं होते हैं,आम नागरिकों को रिश्वत देने को विवश किया जाता है। वर्ष 2020 में स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध सन्घर्ष किया जायेगा।...

बदायूं में महाराणा प्रताप की 423 वी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण – बदायूं

बदायूं में महाराणा प्रताप की 423 वी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण। महाराणा प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने व वीरांगना चौक पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग।  वर्तमान समय में महाराणा प्रताप के विचारों का अनुसरण आवश्यक। महाराणा प्रताप की 423 वी पुण्यतिथि के अवसर पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप के प्रति आस्था प्रदर्शन करने हेतु सैकड़ों की संख्या में लोग रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना चौक बदायूं पर एकत्र हुए, रानी लक्ष्मीबाई का स्मरण कर पुष्प अर्पित किए तदन्तर भामाशाह चौक पहुंचकर भामाशाह जी का स्मरण कर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे तथा पुष्पों से सुसज्जित चौक पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तदन्तर महाराणा प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, महाराणा प्रताप चौक का सौन्दर्यीकरण कराकर सुरक्षा के स्थायी उपाय करने, वीरांगना चौक पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाध...