बीहण से नंगल रोड़ कीचड़ से लबरेज, स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को दिक्कत-कांगड़ा
बीहण से नंगल रोड़ कीचड़ से लबरेज, स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को दिक्कत रास्ते में मिट्टी डालने से हुआ विवाद शुरू, पंचायत बोली हमें नहीं है जानकारी देहरा। ब्लॉक परागपुर की ग्राम पंचायत बीहण में 30 वर्षों से सड़क नहीं है। अभी 02 फरवरी को देहरा के चनौर में सरकार का जनमंच कार्यक्रम भी होना है। जिसमें बीहण पंचायत को भी शामिल किया गया है। इस इलाके में रोजाना स्कूली बच्चों सहित काम पर जाने वाले लोग कीचड़ से लबरेज रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। यहां पिछले 30 वर्षों से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से सड़क पर मिट्टी डाल दी गई जिससे हालात बदत्तर हो गए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत बीहण के प्रधान व उपप्रधान पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। रास्ते में फिसलन और कीचड़ की बजह से कपड़े भी खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत हर जगह की लेकिन मुसीबत बनी हुई है। बीहण से नंगल तक बनने वाली सड़क पीडब्ल्यूडी की है और विभाग ने भी इस सड़क पर 4 ठेकेदारों को अलग अलग ठेके दे रखे हैं। लेकिन न तो काम हो रहा है और न ही कोई समाधान निकाला जा रहा है। बारिश ने भी ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है सड़क पर जगह ज...