संदेश

Todabhim News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Todabhim : बालघाट ग्राम पंचायत में प्रशासन गांव के संग फॉलोअप शिविर हुआ संपन्न

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Todabhim : बालघाट ग्राम पंचायत में प्रशासन गांव के संग फॉलोअप शिविर हुआ संपन्न  1 8 आवासीय पट्टे 10 जॉब कार्ड तथा तीन मृत्यु प्रमाण पत्र एवं पांच जन्म प्रमाण पत्र किए जारी।   करौली जिले के टोडाभीम उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालघाट में प्रशासन गांव के संग फोलोअप शिविर का आयोजन हुआ जिसमेसभी विभागों के कार्मिक अपनी अपनी जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करते देखे गए। ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं को उपखंड अधिकारी के समक्ष समाधान के लिए रखा गया तो उचित निर्देशन के साथ समस्याओं का समाधान करवाया तथा ग्राम पंचायत में 18 आवासीय पट्टे, 10 जॉब कार्ड, तथा तीन मृत्यु प्रमाण पत्र तथा पांच जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में ग्रामीणों का आवागमन प्रातः काल 10:00 से 5:00 बजे तक बना रहा। पोस्ट Todabhim : बालघाट ग्राम पंचायत में प्रशासन गांव के संग फॉलोअप शिविर हुआ संपन्न पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Todabhim: सालिमपुर में फाल्ट निकालते वक्त विद्युत हादसे में कर्मचारी की मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Todabhim: सालिमपुर में फाल्ट निकालते वक्त विद्युत हादसे में कर्मचारी की मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया   एईएन बोले- कारणों की जाँच होगी   टोडाभीम उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटारा अजीज के गांव सालिमपुर में 11 केवी विद्युत लाइन का फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से विद्युत कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह लगभग 9 बजे सालिमपुर गांव में विद्युत लाइन का फाल्ट निकालते समय नांगल शेरपुर निवासी विद्युत कर्मी शौकत अली खान करंट लगने से घायल हो गया जिसे बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक शौकत अली के सहकर्मी संतोष जाट ने पुलिस को पेश प्राथमिकी के माध्यम से बताया कि सालिमपुर गांव में विद्युत लाइन फाल्ट होने की जानकारी मिली थी विद्युत लाइन ठीक करने के लिए वह अपने साथी शौकत अली के साथ सालिमपुर पहुंचा इतने में ही एफआरटी टीम भी मौके पर पहुंच गई उन्होंने बताया कि तत्पश्चात शौकत अली विद्युत पोल पर चढ गया तथा अचानक उसे विद्युत करंट का झटका लगा जिससे वे गंभी...

Todabhim : जगदीश खातीपुरा बने जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Todabhim : जगदीश खातीपुरा बने जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष   टोडाभीम कस्बे के गोपालपुरा रोड पर धर्म कांटे के सामने विश्वकर्मा नगर में स्थित विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में रविवार को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया का आयोजन किया गया जिसमें निर्विरोध जिला अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ और सर्वसम्मति से जगदीश जांगिड़ खातीपुरा का जिला अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगदीश जांगिड़ गोरधनपुरा वालों को निर्विरोध रूप से चुना गया उक्त समस्त प्रक्रिया महासभा द्वारा भेजे गए चुनाव अधिकारियो द्वारा सम्पन्न कराई गई । नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का समाज के लोगों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । इस दौरान नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे समाज ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर मैं खरा उतरने की प्रयास करूंगा । समस्त समाज के लोगो को साथ लेकर चलूंगा । शिक्षा एवं चिकित्सा पर विशेष ध्यान रखूंगा । वही सामाजिक संगठन की मजबूती के लिये हर संभव प्रयासरत र...

Karauli : उपस्वास्थ्य केन्द्र, आयुष चिकित्सालय, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय हेतु भूमि आरक्षित

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Karauli : उपस्वास्थ्य केन्द्र, आयुष चिकित्सालय, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय हेतु भूमि आरक्षित करौली, 7 अप्रेल। जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने एक आदेश जारी कर बताया कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेद औषधालय घाटा मेहन्दीपुर की मांग पर ग्राम त्रिशुल टोडाभीम की भूमि खसरा नं. 321 रकबा 0.09 हैक्टेयर किस्म चारागाह, खसरा नं. 322 रकबा 0.06 हैक्टेयर, खसरा नं. 332 रकबा 0.07 हैक्टेयर किस्म सिवायचक कुल किता 3 रकबा 0.22 हैक्टेयर भूमि की किस्म आयुष चिकित्सालय टोडाभीम हेतु आयुर्वेद विभाग को विभिन्न शर्तो पर आवंटित की जाती है। इसी प्रकार चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महस्वा की मांग पर ग्राम अययापुरा तहसील टोडाभीम की भूमि खसरा नं. 1691/2214 रकबा 0.56 हैक्टेयर किस्म मे से 0.10 हैक्टेयर भूमि उपस्वास्थ्य केन्द्र किरवाडा के भवन निर्माण हेतु चिकित्सा विभाग को विभिन्न शर्ताे पर आवंटित की जाती है। इसी प्रकार थानाधिकारी पुलिस थाना सपोटरा की मांग पर ग्राम गोपीपुरा तहसील सपोटरा की भूमि खसरा नं. 168/117 रकबा 2 बीघा 4 विस्वा किस्म सिवायचक पुलिस उप अधीक्षक...

Karauli : वांछित आरोपिया गिरफ्तार – टोडाभीम

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Karauli : वांछित आरोपिया गिरफ्तार – टोडाभीम पुलिस अधीक्षक करौली श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन में वांछित अपराधियों के धरपकड हेतु चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन वाण्टेड‘‘ अभियान के तहत थाना टोडाभीम पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 20 माह से फरार प्रकरण संख्या 305/20 धारा 420,406,120बी भा.द.स. मंे वांछित आरोपिया उर्मिला पत्नि राजेन्द्र निवासी नर्सिगपुरी थाना सदर नीम का थाना सीकर को गिरफ्तार किया गया। पोस्ट Karauli : वांछित आरोपिया गिरफ्तार – टोडाभीम पहले G News Portal पर दिखाई दिया।