जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष

सवाई माधोपुर 22 नवम्बर 2020

सवाई माधोपुर जिले के गोज्यारी गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षो के बीच आपस में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की हत्या हो गई । वही 10 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है । जहां उनका उपचार चल रहा है । बताया जा रहा है कि मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के गोज्यारी गांव में खेत के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जहां दोनों ही पक्षों के बीच जमकर लाठी भाटा जंग हुई ।बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास भी किया गया । इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की जान भी चली गई । वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को लहूलुहान हालत में सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा दो लोगों की अत्यधिक गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। झगड़े में महिला भी घायल हुई है।

देखें वीडियो 👇👇👇👇

The post जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/36ZlmWF

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली