संदेश

Dm Karauli लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Karauli : उपस्वास्थ्य केन्द्र, आयुष चिकित्सालय, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय हेतु भूमि आरक्षित

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Karauli : उपस्वास्थ्य केन्द्र, आयुष चिकित्सालय, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय हेतु भूमि आरक्षित करौली, 7 अप्रेल। जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने एक आदेश जारी कर बताया कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेद औषधालय घाटा मेहन्दीपुर की मांग पर ग्राम त्रिशुल टोडाभीम की भूमि खसरा नं. 321 रकबा 0.09 हैक्टेयर किस्म चारागाह, खसरा नं. 322 रकबा 0.06 हैक्टेयर, खसरा नं. 332 रकबा 0.07 हैक्टेयर किस्म सिवायचक कुल किता 3 रकबा 0.22 हैक्टेयर भूमि की किस्म आयुष चिकित्सालय टोडाभीम हेतु आयुर्वेद विभाग को विभिन्न शर्तो पर आवंटित की जाती है। इसी प्रकार चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महस्वा की मांग पर ग्राम अययापुरा तहसील टोडाभीम की भूमि खसरा नं. 1691/2214 रकबा 0.56 हैक्टेयर किस्म मे से 0.10 हैक्टेयर भूमि उपस्वास्थ्य केन्द्र किरवाडा के भवन निर्माण हेतु चिकित्सा विभाग को विभिन्न शर्ताे पर आवंटित की जाती है। इसी प्रकार थानाधिकारी पुलिस थाना सपोटरा की मांग पर ग्राम गोपीपुरा तहसील सपोटरा की भूमि खसरा नं. 168/117 रकबा 2 बीघा 4 विस्वा किस्म सिवायचक पुलिस उप अधीक्षक...

Karauli : शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कर्फ्यू 10 अप्रैल तक

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Karauli : शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कर्फ्यू 10 अप्रैल तक करौली, 7 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह शेखावत ने एक आदेश जारी कर बताया कि 2 अप्रैल को हुई घटना के संबंध में शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कर्फ्यू अवधी को 10 अप्रैल मध्य रात्रि तक तक बढ़ा दिया गया है एवं आमजन की आवश्यकताओं को देखते हुए केवल 8 अप्रेल को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक कर्फ्यू अवधि में शिथिलता दी गई है।उन्होंने बताया कि इस छूट अवधि में सब्जी, फल, किराने की दुकानें, दूध की डेयरी खुलेगी व पैट्रोल पम्प खुले रहेंगे एवं गैस ऐजेन्सीयों द्वारा गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जा सकती है इनके अतिरिक्त शेष गतिविधियों पर प्रतिबन्ध यथावत रहेगा। जिला कलक्टर ने बताया कि सब्जी व फल मण्डी हेतु आडत का स्थान मुंशी त्रिलोक चन्द माथुर स्टेडियम करौली चिन्हित किया है,खुदरा विक्रेता उक्त स्थान से क्रय कर निर्धारित स्थान पर अपनी दुकान व ठेले से विक्रय कर सकते हैं इसके साथ ही दूध डेयरी तथा परचूने की दुकाने उक्त निर्धारित समय में खोल सकेंगी। उपभोक्ता सामान क्रय करने हेतु किसी ...