पुलिस ने डेरे में हुई डेढ़ करोड़ की लूट की गुत्थी सुलझाई
12 लाख की राशि के साथ एक आरोपी काबू डेरे का पूर्व ड्राइवर ही निकला लूट का मास्टरमाइंड तरनतारन पुलिस ने डेरा बाबा जगतार सिंह में 24 फरवरी को हुई डेढ़ करोड रूपए की लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 12 लाख रुपए की राशि बरामद की है। जबकि इस लूट में शामिल बाकी 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए तरनतारन के एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि डेरा बाबा जगतार सिंह में 6 लोगों ने मिलकर 1 करोड 46 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। इस लूट का मास्टरमाइंड डेरे में ड्राइवर का काम करने वाला सतनाम सिंह निवासी संघा निकला। जिसने अपने भाई के साले सुखचैन सिंह निवासी खुरमनिया और चार अन्य लोगों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। डेरे का ड्राइवर होने के कारण सतनाम सिंह जानता था कि डेरे में आई हुई राशि कहां रखी जाती है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सुखचैन सिंह निवासी खुरमनिया अमृतसर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उसके घर से 12 लाख रुपए की राशि को बरामद कर लिया है। इस लूट की घटना को अंजाम देने के लिए लखविंदर सिंह निवासी गां...