जालोर की पूर्ण खबरें ।
जालोर। जिले में अब तक कुल संदिग्ध- 40323 कुल पॉज़िटिव- 584 कुल नेगेटिव- 36009 रिपोर्ट आनी बाकी- 2330 संक्रमित मरीजों की मौत- 3 जालोर। जिले में अब तक कोरोना संदिग्ध 40323 सैंपल लिए गए, जिसमें 36009 जनों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, जिसमें से 3 मरीजों की हो चुकी हैं मौत, अब 2330 सेंपलों की रिपोर्ट आना शेष बाकी, जिले में अब तक 584 मरीज कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। जालोर। कोरोना के तीन गुणा मरीज बढ़े, 30 और संक्रमित मिले, 30 जून तक जिले में 29 हजार 837 सैंपल में 299 संक्रमित, तो वही 1 जुलाई से 12 जुलाई तक 10 हजार 450 सैंपल में 285 कोरोना पॉजिटिव मिले, रविवार को यहां मिले 30 नए संक्रमित, सबसे अधिक भैसवाड़ा में 8, कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा, चांदराई में 7 और पॉजिटिव, कुछ लोग पंडित के संपर्क में आने से हुए संक्रमित। जालोर। रानीवाड़ा खुर्द में गारगड़ा पर्वत, जहां 250 वृक्षों से प्राप्त होते हैं बिल्वपत्र, श्रावण में प्रतिदिन डेढ़ लाख बिल्वपत्रों से होता है भगवान शिव का रुद्राभिषेक, बिना पानी की उपलब्धता के भी पनपते हैं वृक्ष, बिना जल स्रोत के भी अस्तित्व कायम। ...