संदेश

Bharatpur News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bharatpur : चोर की अच्छी खासी धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Bharatpur : चोर की अच्छी खासी धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के संभाग स्तरीय आरबीएम हॉस्पिटल में रविवार को एक चोर को अच्छी खासी धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोरी चार बाग का रहने वाला चोर बलवंत सिंह अस्पताल में मरीजों के मोबाइल फोन चोरी कर रहा था तभी उसे अस्पताल में मौजूद मरीज के परिजनों ने पकड़ लिया और और उसकी धुनाई के बाद लोगों ने चोर को अस्पताल के सिक्युरिटी गॉर्ड के हवाले कर दिया। बताया गया कि पुलिस ने मोके पर पहुच कर जब चोर की तलाशी ली तो उसके पास दो मोबाइल निकले जिन्हें अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनो को लौटा दिया गया। चोर के पास एक पर्स भी मिला है जिसके बारे में मथुरा गेट थाना पुलिस पता कर रही है कि वह किसका है। पोस्ट Bharatpur : चोर की अच्छी खासी धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Bharatpur : शराब बनाने के 8 ठिकानों पर दबिश

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Bharatpur : शराब बनाने के 8 ठिकानों पर दबिश भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में रुदावल थाना क्षेत्र के नगला खार गांव में शराब बनाने के 8 ठिकानों पर दबिश पुलिस द्वारा करीब 1 हजार लीटर वॉश को नष्ट कर 54 लीटर हथकढ़ी शराब को जप्त किये जाने की जानकारी प्राप्त हुईं है। कहा जा रहा है कि बयाना विधायक अमर सिंह की तरफ से उनके विधानसभा क्षेत्र में खुलेआम हथकढ़ शराब के कारखानों के उठाये गए मुद्दे के बाद यह कार्यवाही हुईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस की 8 टीमों ने नगला खार गांव में शराब बनाने की 8 भट्टियों को नष्ट कर करीब 1 हजार लीटर वॉश को नष्ट कर दिया और 54 लीटर हथकढ़ शराब को जब्त कर लिया। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। पोस्ट Bharatpur : शराब बनाने के 8 ठिकानों पर दबिश पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Bharatpur : ब्रज होली महोत्सव 2022

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Bharatpur : ब्रज होली महोत्सव 2022 भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में ब्रज होली महोत्सव 2022 के दूसरे दिन डीग के जलमहलों में छः लाख गैलन पानी से चलाऐ गऐ रंगीन फुब्बारे। जल महलों के हरे भरे उद्यानो में राजस्थान के लोक कलाकारो द्वारा कच्ची घोड़ी, अलगोजा टोक, कालबेलिया चरी नृत्य बारा, भपंग वादन अलवर, ढोला गायन भरतपुर, मशक वादन टोंक, सहरिया नृत्य बारा, रोबीले बीकानेर, तेरहताली नृत्य पाली, चकरी नृत्य जैसी लोक कलाओं एवं विधाओं की प्रस्तुति देकर बिखेरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अलबेली छटा तो मेला ग्राउंड में आयोजित हुई नींबू दौड़, मटका दौड़, रस्साकशी, छात्राओं की कबड्डी व दादा पोता की दौड़ प्रतियोगिताये। पोस्ट Bharatpur : ब्रज होली महोत्सव 2022 पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Bharatpur : युवक को अपहरण कर उसकी हत्या के बाद शब को कुएं में फेंक देने के मामले में गिरफ़्तार

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने भरतपुर। एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या के बाद शब को कुएं में फेंक देने के मामले में तीन-चार साल से फरार चल रहे 5 हजार के एक इनामी बदमाश को राजस्थान में भरतपुर की थाना जुरहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गिरफ्तार बदमाश नूरा पुत्र हुरमत मेव उम्र 55 साल निवासी ग्राम कुकरपुरी थाना जुरहरा के खिलाफ गांव कंचननेर थाना जुरहरा निवासी दाऊद पुत्र जमातली मेव के पुत्र बसीम का अपहरण कर उसकी हत्या के बाद शव को कुऐं में डाल देने का एक मामला 22 सितम्बर 2019 को पुलिस में दर्ज कराया गया था। बदमाश के फरार हो जाने पर भरतपुर पुलिस की तरफ से उसके ऊपर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पोस्ट Bharatpur : युवक को अपहरण कर उसकी हत्या के बाद शब को कुएं में फेंक देने के मामले में गिरफ़्तार पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

चार सदस्यों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा एक की मौके पर मौत – Bharatpur

चार सदस्यों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा एक की मौके पर मौत – Bharatpur Bharatpur : राजस्थान में भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र के बैलारा गांव के समीप सड़क के किनारे खेतो की रखवाली कर रहे एक भील परिवार के चार सदस्यों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में महिला का पति ब दो मासूम बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भील परिवार को रौंदने के बाद मौके से फरार कार ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम कुम्हेर थाना क्षेत्र के बैलारा गांव में एक भील परिवार सड़क किनारे खड़ा होकर किसानों के खेतों की आवारा जानवरों से रखवाली कर रहा था तभी भरतपुर की तरफ से आई एक कार ने पूरे परिवार को रौंद दिया। कार में दो युवक और दो लड़कियां बैठी हुई बताई गई है। पूरे परिवार में टक्कर मारती हुई यह कार डीग से कुम्हेर की तरफ निकल गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने गम्भीर रूप से घायल भील परिवार की महिला सुमन उसके पति सोहन सिंह, बेटी दीपा 12 साल व बेटा कुंवर 7 साल को अस्पताल पहुचाया लेकिन डॉक्टर...

मारपीट कर गाडी में डालकर ले जाने व रूपये ट्रांसफर करवाने के मामले में गिरफ़्तार – Bharatpur

Bharatpur : राजस्थान में भरतपुर की भुसावर थाना पुलिस ने आगरा निवासी एक जने के साथ एनएच-21 पर श्याम होटल के पास मारपीट कर उसे गाडी में डालकर ले जाने व उसके खाते से 1 लाख 49 हजार रूपये को अपने खाते में ट्रांसफर करवाने के मामले में हलैना निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीधानगर थाना बोदला जिला आगरा निवासी जीतेन्द्र सिंह पुत्र रामबाबू तेली ने 23 दिसम्बर 2021 को थाने पर मामला दर्ज कराया था। बताया गया कि थानाधिकारी मदन सिंह द्वारा उक्त मामले के आरोपी पिन्टू पुत्र भगवान सिंह जाटव निवासी कस्वा हलैना को गिरफतार किया गया है। पोस्ट मारपीट कर गाडी में डालकर ले जाने व रूपये ट्रांसफर करवाने के मामले में गिरफ़्तार – Bharatpur पहले G News Portal पर दिखाई दिया।