Gangapur City : सदर थाना क्षेत्र के बाढ़ भावता में हुआ हादसा। छप्परपोश में आग लगने से गाय व भैंस जिंदा जली…
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Gangapur City : सदर थाना क्षेत्र के बाढ़ भावता में हुआ हादसा। छप्परपोश में आग लगने से गाय व भैंस जिंदा जली… किशन की झोपड़ी में किसान का आशियाना जलकर राख,घर गृहस्ती का सामान स्वाहा…,आग की चपेट से पशुधन जिंदा जला। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस,दी आर्थिक सहायता…. सुचना मिलते ही शनिवार को पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर पीड़ित परिवार के घर पहुँचे और ढाढ़स बधाया।पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मौके पर पहुचकर घटना स्थल का जायजा लिया।घटना स्थल से ही पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और सरकारी सहायता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तथा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का पूर्ण विश्वास दिलाया।साथ ही पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सरपंच विश्राम भोपा ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। गौरबतल है कि ग्राम पंचायत कुनकटा कलां के बाढ़ भावता किशन की झोपड़ी गांव में शुक्रवार को एक छप्परपोश में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गए।साथ ही आग की चपेट में आने से पशुधन भी जिंदा जल गया।ग...