संदेश

कोटा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Kota : खंगार सेवा संगठन ने रोंपे 111 पौधे

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota : खंगार सेवा संगठन ने रोंपे 111 पौधे Kota : क्षत्रिय खंगार समाज सेवा एवं शिक्षा संगठन राजस्थान ने गुरुवार से ‘आओ धरती को स्वर्ग बनाए’ अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर पहले दिन संगठन ने विनायक सुखधाम सोसायटी सोगरिया, भदाना हाऊसिंग सोसायटी, मंशापुर्ण हनुमान मंदिर तथा भगतसिंह सिंह आदि कॉलोनियों में नीम, पीपल, बिल्वपत्र, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, गुलमोहर, करेंच, समी, अशोक, शीसम तथा आंवला आदि के 111 पोधै लगाए। पौधे लगाने वालों में संगठन के संदीप खंगार ( टोंक) मुकेश खंगार, कमलेश, मोहिंदर सिंह, दीपक, नरेन्द्र सिंह, हैमराज, दीपक ठाकुर, सुनिता खंगार, ममता खंगार तथा सरोज खंगार आदि भी शामिल थीं। पोस्ट Kota : खंगार सेवा संगठन ने रोंपे 111 पौधे पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Kota : अरविंद फिर चुने गए रेलवे यूनियन वर्कशॉप शाखा सचिव, घनश्याम अध्यक्ष

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota : अरविंद फिर चुने गए रेलवे यूनियन वर्कशॉप शाखा सचिव, घनश्याम अध्यक्ष Kota Rail News : रेलवे एंप्लाइज यूनियन वर्कशॉप शाखा के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। चुनाव में अरविंद सिंह को फिर से शाखा सचिव तथा घनश्याम मीणा को अध्यक्ष बनाया गया। उसके अलावा पीयूष मोर्या कार्यकारी अध्यक्ष, जसवंत सिंह सोलंकी कोषाध्यक्ष, गौरव कश्यप को सहायक सचिव तथा पंकज पटवाल को संगठन सचिव बनाया गया है। पोस्ट Kota : अरविंद फिर चुने गए रेलवे यूनियन वर्कशॉप शाखा सचिव, घनश्याम अध्यक्ष पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Kota : रेलवे सीएमएस आशा ने संभाला कार्यभार, एक महीने पहले हुए थे आदेश

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota : रेलवे सीएमएस आशा ने संभाला कार्यभार, एक महीने पहले हुए थे आदेश Kota Rail News : रेलवे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) आशा चिमनिया ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। मुख्य रूप से एनिस्थिया स्पेशलिस्ट आशा इससे पहले भोपाल में सीएमएस पद पर ही कार्यरत थीं। आशा के स्थानांतरण आदेश 7 जून को हुए थे। गौरतलब है कि पिछले सीएमएस का स्थानांतरण होने के कारण सीएमएस का पद करीब 3 महीने से रिक्त था। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक निर्मला गुप्ता द्वारा सीएमएस का कामकाज संभाला जा रहा था। पद संभालने के बाद एससी-एसटी एसोसिएशन ने गुलदस्ता भेंट कर आशा का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में एसोसिएशन के मंडल उपाध्यक्ष बृजमोहन मीना, सचिव ओमप्रकाश मीना, शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मेघवाल, शाखा कोषाध्यक्ष आनंद मीना तथा दुलीचंद आदि पदाधिकारी शामिल थे। पोस्ट Kota : रेलवे सीएमएस आशा ने संभाला कार्यभार, एक महीने पहले हुए थे आदेश पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Kota : रामगंजमंडी में बिरला आज करेंगे लिफ्ट का शिलान्यास

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota : रामगंजमंडी में बिरला आज करेंगे लिफ्ट का शिलान्यास Kota Rail Newsc : यात्रियों की सुविधाओं के लिए रामगंजमंडी स्टेशन पर भी लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके साथ ही लंबाई बढ़ा कर यहां बने एक ओवर ब्रिज को स्टेशन के बाहर उतारा जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सुबह 11 इन दोनों कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा बिरला रामगंजमंडी से ही दाढ़ देवी, अलनिया, रांवठारोड और कमलपुरा, दरा और मोडक स्टेशनों पर 41 लाख रुपए की लागत से यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उद्घाटन के लिए बिरला के सुबह अमृतसर-मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल से रामगंजमंडी पहुंचने की सूचना है। कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंडल रेल प्रबंधक अपने अधिकारियों के साथ कोटा से सुबह 6:40 बजे स्पेशल ट्रेन से रामगंजमंडी के लिए रवाना होंगे। डीआरएम का दोपहर 1:15 बजे कोटा लौटने का कार्यक्रम है। कल कोटा में होगा लिफ्ट का उद्घाटन इसके अलावा बिरला मंगलवार को कोटा स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बिरला बुधवार सुबह 11 बजे बूंदी स्टेशन पर कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी करें...

Kota : प्री मानसून बारिश में ही भरे रेलवे अंडर पास, लोगों को हुई भारी परेशानी

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota : प्री मानसून बारिश में ही भरे रेलवे अंडर पास, लोगों को हुई भारी परेशानी Kota Rail News : कोटा मंडल के कई अंदर पास प्री मानसून बारिश में ही जलमग्न हो गए हैं। पानी भरने से कई अंडर पासों के बंद होने की नौबत आ गई है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। सबसे ज्यादा खराब हालात अटरू में देखने को मिले रहे हैं। यहां सोमवार रात हुई करीब घंटे भर की बारिश में दोनों अंडर पासों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। इस पानी में बड़ी संख्या में लोगों के वाहन फंस गए। वाहन फंसने से यहां घंटो जाम के हालात रहे। पानी भरने से पैदल और दुपहिया वाहन चालको का निकलना लगभग बंद हो गया। मजबूरी में लोगों को एक तरफ वाहन खड़े कर पैदल पटरी पार कर दूसरी ओर जाना पड़ा। पिछली बार भी भरा था पान स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माणा कार्य के समय पिछली बार भी अंडर ब्रिज में बारिश का पानी भर गया था। तब मोटर पंप लगाकर पानी निकाला गया था। इसके बाद से लोगों द्वारा यहां पर रेलवे और जनप्रतिनिधियों से लगातार इस अंडर ब्रिज से पानी निकालने के स्थाई समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन एक स...

Kota Rail : वर्कशॉप में परमार को दी विदाई

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota Rail : वर्कशॉप में परमार को दी विदाई Kota Rail News : रेलवे माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) में सोमवार को उप मुख्य यांत्रिक अभियंता (प्रथम) सोहन सिंह परमार को विदाई दी गई। अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने शॉल उड़ाकर और गुलदस्ता भेंट परमार के उज्जवल भविष्य की कामना की। परमार अब केएस बक्स की जगह वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग) का काम देखेंगे। परमार की जगह कोटा वर्कशॉप में ही तैनात उप मुख्य आंतरिक इंजीनियर (दितीय) पी निंबालकर को लगाया गया है। वहीं बक्स अब निंबालकर की जगह बैठेंगे। बक्स संभवत अगले हफ्ते अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे। परमार को विदाई देने वालों ने रेलवे एंप्लाइज यूनियन वर्कशॉप के शाखा अध्यक्ष घनश्याम मीणा, सचिव अरविंद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष मौर्या तथा भरत लाल मीणा आदि भी शामिल थे। पोस्ट Kota Rail : वर्कशॉप में परमार को दी विदाई पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Kota Rail : आशीष के कोटा सीनियर डीएमई के आदेश निरस्त, मोबाइल बंद कर गायब थे एक सप्ताह से

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Kota Rail : आशीष के कोटा सीनियर डीएमई के आदेश निरस्त, मोबाइल बंद कर गायब थे एक सप्ताह से Kota Rail News : कुमार आशीष के कोटा में वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर (सीनियर डीएमई) (कोचिंग) पद पर लगाने के आदेश बुधवार को निरस्त हो गए। अब कुमार भोपाल में ही पहले के पद डिप्टी सीएमई सेकंड का काम देखेंगे। मोबाइल बंद कर एक सप्ताह से थे गायब उल्लेखनीय है कि कुमार के 23 मई को स्थानांतरण आदेश हुए थे। लेकिन कुमार कोटा नहीं आना चाहते। इसके चलते कुमार रेलवे मोबाइल नंबर की सिम बंद कर गायब हो गए थे। इस दौरान कुमार प्रशासन पर अपना स्थानांतरित रद्द करने का दबाव बनाए हुए थे। आखिर कुमार का यह दबाव काम आ गया। उनके कोटा के स्थानांतरण आदेश रद्द हो गए। कोटा के सीनियर डीएमई फोर्स लीव पर उल्लेखनीय है कि कुमार कोटा में सीनियर डीएमई केएस बक्श का स्थान लेने वाले थे। बक्श को प्रशासन ने 45 दिन की फोर्स लीव पर भेजने के आदेश दिए थे। लेकिन कुमार के कोटा नहीं आने पर बक्श भी फोर्स लीव पर नहीं जा सके। उल्लेखनीय है कि बक्श अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। बक्श के फोर्स लीव पर भेजे जाने का...

Indian Railways : विजिलेंस को फर्जी जैसा चलता मिला वाहन स्टैंड

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : विजिलेंस को फर्जी जैसा चलता मिला वाहन स्टैंड Kota Rail News : पश्चिम-मध्य रेलवे विजिलेंस की कोटा में कार्रवाई दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। दूसरे दिन विजिलेंस ने मुख्य रूप से चार नंबर प्लेटफार्म के बाहर स्थित वाहन स्टैंड की जांच की। इस जांच में विजिलेंस को वाहन स्टैंड फर्जी जैसा चलता मिला। एग्रीमेंट के अनुसार स्टैंड ठेकेदार के पास पूरे कागजात तक नहीं थे। पर्चियों पर वाहन आने का समय नहीं लिखा था। स्टैंड पर कहीं रेट लिस्ट तक नहीं लगी हुई थी। इससे ओवर चार्जिंग शिकायतों की पुष्टि हो रही थी। ठेकेदार द्वारा कंप्यूटराइज्ड की जगह वाहन मालिकों को मैनुअल पर्चियां दी जा रही थीं। इसके अलावा स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं मिले। स्टैंड का एक भी कर्मचारी वर्दी में नहीं मिला। कर्मचारियों के पास पहचान-पत्र तक नहीं थे। इसके अलावा विजिलेंस के पास सवारियां छोड़ने और ले जाने वाले ऑटो चालको से 10 रुपए लेने की भी शिकायतें थीं। लेकिन कार्रवाई के समय कोई ट्रेन नहीं होने के कारण इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। इस कार्रवाई के बाद विजिलेंस द्वारा केस तैयार किया गया...

Indian Railways : बांद्रा-कानपुर और गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने गर्मियों के सीजन में रेलवे ने बांद्रा-कानपुर अनवरगंज और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बांद्रा-कानपुर दोनों ओर से 10-10 तथा बांद्रा-गोरखपुर 11-11 फेरे करेगी। गाड़ी संख्या 09191 बांद्रा से 14 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार सुबह 4:55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 7 बजे कानपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09192 कानपुर से 15 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार सुबह 8:40 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 11:55 बजे बांद्रा पहुंचेगी। बांद्रा से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय शाम 6:40 बजे रहेगा। इसी तरह कानपुर से आते समय कोटा में यह ट्रेन रात 8:40 बजे पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ौदा, गोधरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, भवानीमंडी, गंगापुर, इंदौर, भरतपुर, आगरा, मथुरा, कासगंज तथा फैजाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। गोरखपुर-बांद्रा इसी तरह गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर से 15 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार सुबह 4:10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05054 बांद्रा से 16 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार शाम 7:25 ब...

Indian Railways : सोगरिया-दिल्ली का इंजन फेल, पौन घंटे देरी से हुई रवाना

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने सोगरिया-नई दिल्ली ट्रेन का इंजन बुधवार को फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन सोगरिया स्टेशन से करीब पौन घंटे देरी से रवाना हुई। ट्रेन लेट होने से यात्री गर्मी से परेशान होते हैं। सूत्रों ने बताया कि ट्रेन रवाना होने के समय शाम करीब 4.20 बजे इंजन के एक पेंटाग्राफ में कुछ खराबी आ गई। इसके चलते पेंटाग्राफ ने काम करना बंद कर दिया। काफी कोशिश के बाद भी यह खराबी दूर नहीं हो सकी। इसके बाद कोटा से दूसरा इंजन मंगवाया गया। इसके बाद शाम 5.05 बजे ट्रेन सोगरिया स्टेशन से रवाना हो सकी। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्ट Indian Railways : सोगरिया-दिल्ली का इंजन फेल, पौन घंटे देरी से हुई रवाना पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : देहर के बालाजी – तिरुपति के बीच समर स्पेशल

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने गर्मियों के सीजन में उमड़ने वाले अतिरिक्त यात्री भार को वहन करने के लिए रेलवे ने देहर के बालाजी (जयपुर) – तिरुपति के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों ओर से चार-चार फेरे करेगी। गाड़ी संख्या 09715 देहर के बालाजी से 9 अप्रैल से हर शनिवार रात 9:20 बजे रवाना होकर सोमवार को सुबह 9 बजे तिरुपति पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09716 तिरुपति से 12 अप्रैल से हर मंगलवार शाम 4 बजे रवाना होगा गुरुवार सुबह 6:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। देहर के बालाजी से आते समय यह ट्रेन कोटा में रात 1:10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह तिरुपति से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय गुरुवार रात 1:25 बजे रहेगा। रास्ते में ट्रेन जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, रामगंजमंडी, नागदा, उज्जैन, सुजानपुर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, श्रीजीकागजनगर, वारंगल, खम्मन, विजयवाड़ा, नेल्लोर, गुडुर तथा रेणिगुंटा स्टेशनों पर रुकेगी। मांडलगढ़ स्टेशन पर भी रुकेगी मेवाड़ एक्सप्रेस यात्रियों की मांग पर रेलवे ने उदयपुर – निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस (12963-64) को मांडलगढ़ स्टेशन पर भी रोकने का निर्ण...

Indian Railways : रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक 20,000 रु.घूस लेते ट्रैप

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक 20,000 रु.घूस लेते ट्रैप बिग ब्रेकिंग Kota रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक 20,000 रु.घूस लेते ट्रैप, IRTS अजय कुमार पाल को रंगेहाथों किया गिरफ्तार, 2012 बैच का IRTS अफसर है अजय कुमार पाल ACB ने दलाल महेश शर्मा को भी दबोचा कैटरिंग इंस्पेक्टर से मांगी थी घूस। सीनियर डीसीएम अजय कुमार पाल को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रात 11:30 बजे तक भी सीनियर डीसीएम के चेंबर और घर पर कार्यवाही चल रही थी। भरतपुर कैटरिंग इंस्पेक्टर हेमराज मीणा की चार्जशीट माफ करने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। पोस्ट Indian Railways : रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक 20,000 रु.घूस लेते ट्रैप पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : सैलून लेकर अपनी पत्नी को लेने कोटा पहुंचे अधिकारी

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : सैलून लेकर अपनी पत्नी को लेने कोटा पहुंचे अधिकारी Kota Rail News : निरीक्षण के बहाने एक अधिकारी द्वारा मुख्यालय से सलून लेकर कोटा पहुंचने का मामला सामने आया है। सुबह कोटा पहुंचकर अधिकारी दिन भर अपने सलून नहीं रहे। अधिकारी से मिलने कोटा में रह रहे उनके परिजन भी पहुंचे। शाम को जयपुर सुपरफास्ट से उनकी पत्नी भी कोटा पहुंची। इसके बाद अधिकारी अपनी पत्नी के साथ रात को वापस मुख्यालय रवाना हो गए। पहला मामला नहीं उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर नहीं जब अधिकारी द्वारा सैलून का दुरुपयोग किया गया हो। इससे पहले इस अधिकारी के ऐसे दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। इस अधिकारी के परिजन कोटा और जयपुर में रहते हैं। ऐसे में यह अधिकारी पहले सलून को सवाई माधोपुर में खड़ा कर जयपुर चले जाते थे। सवाई माधोपुर सैलून जाना बंद होने पर अब यह अधिकारी कोटा में ही सैलून खड़ा कर जयपुर रवाना हो जाते हैं। कोटा पहुंचते ही इस अधिकारी ने सबसे पहले सुपरवाइजरों को अगले खाने-पीने की लिस्ट थमाई। इस लिस्ट में इतने आइटम थे की चार आदमी दिन भर में भी इनको नहीं खा सकते। एक महीने में पहुंचे स...

Rajasthan : 8 महीने में तैयार होने वाला देश का पहला जय मीनेष आदिवासी विश्वविद्यालय।

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Rajasthan : 8 महीने में तैयार होने वाला देश का पहला जय मीनेष आदिवासी विश्वविद्यालय। कोटा शिक्षा नगरी के रानपुर में निर्माणाधीन जय मीनेष आदिवासी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मीणा समाज के होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि गृहसचिव के.सी.मीणा ने कहा कि समाज के सभी वर्गो के लोग अपनी आमदनी से कुछ हिस्सा दान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जय मीनेष आदिवासी विश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में आइकॉन बनाये। पिछडे वर्ग के विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन के साथ रोजगारपरक शिक्षा देने के लिये विश्वविद्यालय में एडवांस विजन के साथ विभिन्न कोर्सेस एवं उनके अपडेटेड सिलेबस तैयार करें। समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने कोटा में आदिवासी विश्वविद्यालय के निर्माण को क्रांतिकारी पहल बनाते हुये हाडौती के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए इसे मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बडा कोई दान नही होता, इसलिये हम दान के सहयोग से इसका निर्माण जल्द पूरा करवायें।जिला कलक्टर ने मीणा समाज व्याप्त कुरीतियो को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने एं...

Indian Railways : एडीआरएम निरीक्षण के दौरान, ध्यान कक्ष में मिली बीयर की बोतलें

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : एडीआरएम ने किया गार्ड-ड्राइवर लॉबी का निरीक्षण, ध्यान कक्ष में मिली बीयर की बोतलें, ऑफिस में काम करते मिले सहचालक Kota Rail News : अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) राघवेंद्र सारस्वत ने सोमवार को गार्ड-ड्राइवर लॉबी का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सारस्वत को लॉबी के योगा-ध्यान कक्ष में बीयर की खाली बोतलें नजर आई। यह देखकर गुस्सा हुआ सारस्वत ने ड्राइवर लॉबी सुपरवाइजर को जमकर डांट फटकार लगाई। सारस्वत ने मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों का पता लगाने के आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि गार्ड-ड्राइवरों को तनाव से मुक्त रखने के लिए लॉबी में ध्यान और योगा कक्ष बना रखा है। इस कक्ष पर हमेशा ताला लगा रहता है। जरूरत पड़ने पर गार्ड-ड्राइवर चाबी मांग कर ध्यान कक्ष खोल लेते हैं। इसकी चाबी ड्राइवरों के सुपरवाइजर के पास रहती है। ऐसे में यह प्रश्न चर्चा का विषय बना हुआ है कि ध्यान कक्ष का उपयोग बियर पीने के लिए कौन कर रहा है। इसके अलावा लॉबी में हर समय गार्ड-ड्राइवरों का आना-जाना लगा रहता है। ऑफिस में काम करते मिले सहचालक निरीक्षण के दौरान सारस्वत को लॉबी ...

कोटा में दर्दनाक हादसा : चंबल नदी में गिरी कार, दूल्हा, भाई और जीजा सहित 9 की मौत

चित्र
कोटा में दर्दनाक हादसा : चंबल नदी में गिरी कार, दूल्हा, भाई और जीजा सहित 9 की मौत, चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी बारात, सभी वाल्मीकि समाज के लोग कोटा। कोटा में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां चंबल की छोटी पुलिया से एक कार नदी में गिर गई। इस हादसे में दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दूल्हे का नाम अविनाश वाल्मीकि बताया जा रहा है। घटना में दूल्हे के भाई और जीजा की भी मौत की बात सामने आ रही है। अन्य मृतकों के नाम-पतों का पता लगाया जा रहा है। घटना सुबह 5 बजे बाद की बताई जा रही है। सुबह 5 बजे बारातियों की बात किसी होटल पर चाय पीते हुए अपने परिजनों से हुई थी। केशोरायपाटन से आते हुए इन लोगों ने बूंदी रोड से कोटा में प्रवेश किया था। यहां नदी की बिना मुंडेर की छोटी पुलिया से कार अचानक चंबल में गिर गई। राहगीरों ने कार नदी में गिरी देखी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों की सहायता से सभी को...

रेलवे 50 और 20 पैसे के सिक्के के रूप में वसूल रही वाहन किराया, हो रही अवैध वसूली, लुट रहे यात्री

रेलवे 50 और 20 पैसे के सिक्के के रूप में वसूल रही वाहन किराया, हो रही अवैध वसूली, लुट रहे यात्री कोटा।  रेलवे ने चलन से बाहर हो चुके 50 और 20 पैसे के सिक्के से वाहन पार्किंग का किराया निर्धारित किया है। इसके चलते पार्किंग स्टैंडों पर यात्री लुट रहे हैं। इन सिक्कों के नहीं चलने की बात कह कर स्टैंड संचालक यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। यात्रियों और स्टैंड संचालकों ने इसके लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है। यात्रियों ने बताया कि कोटा स्टेशन पर 4 घंटे के लिए एक कार पार्किंग का किराया 15 रुपए है। इसके अलावा 2 रुपए 70 पैसे जीएसटी भी है। यानी जीएसटी सहित एक कार का 4 घंटे का कुल किराया 17 रुपए 70 पैसे होता है। लेकिन स्टैंड संचालक खुले पैसे का बहाना कर यात्रियों से सीधे 20 रुपए वसूल रहे हैं। यात्रियों के देने पर भी स्टैंड संचालक मार्केट में नहीं चलने की बात कर 50 और 20 पैसे के सिक्के नहीं लेते हैं। इसके चलते वाहन स्टैंड पर रोजाना विवाद की स्थिति बन रही है। बहस बढने पर कई बार नौबत मारपीट तक भी पहुंच जाती है। हजारों रुपए की अवैध वसूली रोज यह स्थिति केवल कोटा कार पार्किंग की नहीं है। ब...

फेल हुए रेलवे सिग्नल, 8 घंटे तक देरी से चली गाड़ियां

फेल हुए रेलवे सिग्नल, 8 घंटे तक देरी से चली गाड़ियां कोटा।  रेलवे के सिग्नल सिस्टम गुरुवार को अचानक फेल हो गए। इसके चलते गुडला स्टेशन की ओर से आने वाली गाड़ियां देरी से कोटा पहुंची। गाड़ियों को कॉलिंग ऑन सिग्नल पर रिसीव कर चलाया गया। सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है। रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) ट्रैक फेल होने के कारण यह नौबत आई। बाद में ब्लॉक लेकर इस खराबी को दूर किया गया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे रेल यातायात सामान्य हो सका। अधिकारियों द्वारा ट्रैक फेल होने के कारणों का कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्ट फेल हुए रेलवे सिग्नल, 8 घंटे तक देरी से चली गाड़ियां पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/31ITcAj

रेलवे अवार्ड समारोह में रही अव्यवस्था, छोटा पड़ा हॉल, कर्मचारियों को बिठाया डाइनिंग रुम में, कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल

रेलवे अवार्ड समारोह में रही अव्यवस्था, छोटा पड़ा हॉल, कर्मचारियों को बिठाया डाइनिंग रुम में, कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल कोटा। न्यूज़. कोटा रेल मंडल का सम्मान समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। ऑफिसर क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान काफी व्यवस्थाएं नजर आईं। यहां अतिथि, अधिकारी और सम्मानित होने वाले कर्मचारियों के लिए हॉल छोटा पड़ गया। इसके चलते हैं कर्मचारियों को हॉल के पीछे एक कमरे में बिठा दिया गया। यहां भी जगह कम पड़ने पर कर्मचारियों को डाइनिंग रुम में बिठाया गया। कमरे और डाइनिंग हॉल में बैठे कर्मचारियों को ना कार्यक्रम दिखाई दे रहा था ना कुछ सुनाई दे रहा था। यह कर्मचारी इनाम लेते हुए एक दूसरे को नहीं देख सके। कर्मचारियों के लिए ही यह कार्यक्रम था और कर्मचारी से इसे नहीं देख सके। केवल हॉल में स्टेज के सामने बैठे अधिकारी ही इस कार्यक्रम को देख रहे थे। बुला-बुला कर बांटे इनाम कुछ दिखाई और सुनाई नहीं देने के कारण हॉल और डाइनिंग रूम में बैठे कर्मचारियों को बुला बुलाकर इनाम बांटे जा रहे थे। कर्मचारियों को बुलाने के लिए सुपरवाइजरों की अलग से ड्यूटी लगा रखी थी। सम्मानित होने वाले ...

सारस्वत बने नए एडीआरएम

सारस्वत बने नए एडीआरएम कोटा। न्यूज़. अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) एसके सरवरिया का स्थानांतरण हो गया है। सरवरिया की जगह राघवेंद्र सारस्वत को नया एडीआरएम बनाया गया है। सारस्वत फिलहाल साउथ-ईस्टर्न रेलवे में तैनात हैं। उल्लेखनीय है कि डीआरएम पंकज शर्मा का भी स्थानांतरण जल्द ही होने की उम्मीद है। शर्मा का 2 साल का कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है। पोस्ट सारस्वत बने नए एडीआरएम पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3qwb2AW