संदेश

गाजीपुर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सामाजिक परिवर्तन साइकिल यात्रा का आयोजन

बहुजन नायक मान्यवर कांशी राम के जन्मोत्सव पर सामाजिक परिवर्तन साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया।मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मोत्सव पर आलोक सागर युवा बसपा नेता के नेतृत्व में टिसौरी प्राथमिक विद्यालय से सोमवार को सामाजिक परिवर्तन साइकिल यात्रा निकाली गई जिसका हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ युवा समाजसेवी रामानंद चौहान ने किया।यह सामाजिक परिवर्तन साइकिल यात्रा टिसौरी प्राथमिक विद्यालय से चलकर मटेहूं,गांई,बहतुरा,कलानी,बसवारी कस्तुआ,चंवर, घरिहां,महिपालपुर,असना,रामपुर,सनेहुआ,सलामतपुर होते हुए लगभग 40 किलोमीटर की यात्रा कर समापन टिसौरी प्राथमिक विद्यालय पर संपन्न हुआ।इस यात्रा में नौजवानों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कुमार अध्यक्ष बार एसोसिएशन कासिमाबाद यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा रूपी कुंजी ही परिवर्तन ला सकती हैं जिसे युवा पीढ़ी अमल में लाएं और शिक्षा प्राप्त कर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर सामाजिक परिवर्तन करें।बाबा साहेब व काशी राम के बताए रास्ते पर चल कर ही सामाजिक परिवर्तन का यात्रा सार्थक होगा। ब्यूरो रिपोर्ट अजय कुमार The...

प्राकृतिक आपदा का किसानों की खड़ी फसल पर सीधा प्रहार

गाजीपुर में भारी ओलावृष्टि बारिश एवं तेज हवाओं के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई आपको बता दें कि बीती रात को तकरीबन 5:00 बजे सुबह में भारी बारिश हवा और ओलावृष्टि के कारण सारी फसल नष्ट हो गई है किसान दर-दर भटक रहे हैं पशुओं के लिए चारा तक नहीं रह गया बर्बाद फसल जैसे गेहूं चना मटर तिलहन आदि सारी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है वहीं दूसरी ओर किसान फसलों को देखकर सर हाथ रख लिए हैं और कुछ लोगों के सर से छत भी हट गई है तेज हवाओं के कारण लोगों की झोपड़ी भी इसी हवा के झोंके में उड़ गई है लोगों का मानना है कि अभी तक इस प्रकार की कभी ओलावृष्टि नहीं हुई है जिससे किसान की सारी फसलों पर असर पड़े ब्यूरो रिपोर्ट अजय कुमार The post प्राकृतिक आपदा का किसानों की खड़ी फसल पर सीधा प्रहार appeared first on G News Portal . from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b/?utm_source=rss&utm_medium=rss&u...

पेड़ के गिरने से दो छोटे-छोटे मासूम व एक युवक हुए घायल

गाजीपुर के ब्लॉक मनिहारी क्षेत्र के ग्राम सभा रंजीतपुर में भारी बारिश व ओले पड़ने से एक शीशम का पेड़ घर पर जा गिरा घर पर गिर जाने से घर में सोए लोग पूरी तरह से घायल हो चुके हैं आपको बता दें कि बीती रात लगभग 3:00 बजे भारी बारिश व ओले पड़ने के कारण सुबह 5:00 बजे एक पेड़ गणेशराम और शारदा देवी दोनों लोगों के ऊपर जा गिरा जिससे गंभीर रूप से गणेश राम और छोटे-छोटे दो मासूम भी घायल हो गए वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की मदद से उन्हें घर से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है ब्यूरो रिपोर्ट अजय कुमार The post पेड़ के गिरने से दो छोटे-छोटे मासूम व एक युवक हुए घायल appeared first on G News Portal . from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a5%8b/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a1%25e0%...

विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव,पति समेत दो पुलिस गिरफ्त में

बिरनो गाजीपुर।बिरनो थाना क्षेत्र के कियरिया (नसीरपुर) गांव में विवाहिता पूनम यादव (26) का शव कमरे में शुक्रवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ छानबीन शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे और मृतिका के पिता श्याम नारायण यादव ने लड़की के पति शैलेश यादव,ससुर पलटू यादव,सास चिंतामणि देवर शिशुपाल यादव,और ननद शकुंतला देवी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति शैलेश यादव,ससुर पलटू यादव और सास चिन्तामणि देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।इधर मृतिका के मायके वाले लोगों को जब जानकारी मिली तो कोहराम मच गया।गांव के सैकड़ो लोग थाने पहुच गए।मृतिका की माँ सोनमती देवी का रो- रो कर बुरा हाल था।मृतिका पूनम की एक तीन साल की पुत्री पायल भी है।मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि पति शैलेश यादव व ससुर पलटू यादव द्वारा दहेज के रूप में पैसा व कार की मांग की जा रही थी।फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्जकर पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है।पूनम का मायके बिरन...

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह द्वारा पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह द्वारा पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई जिसमें अगामी त्यौहार को लेकर के पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त रहने की सुझाव भी दिए गए इस कमेटी की बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाहों से दूर रहें और अपना त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं इस पीस कमेटी की बैठक में व्यापारियों एवं गांव के सम्मानित नागरिकों को भी बुलाया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने यह भी कहा कि आप लोग अपना त्यौहार सही और सुचारू रूप से मनाएं किसी प्रकार की अफवाह में ना जाए सोशल मीडिया पर हो रहे काफी अफवाहों का जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है आप लोग उस तरफ ध्यान में रखकर के कानून के दायरे में रहकर के अपना त्यौहार सही तरीके से मनाएं The post गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह द्वारा पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई appeared first on G News Portal . from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e...

महिला शक्ति मोबाइल का शुभारंभ

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह ने आज महिला शक्ति मोबाइल का शुभारंभ किया आपको बता दे की युवा शक्ति मोबाइल का मुख्य उद्देश्य यह है कि महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार एवं अपराध जैसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए यह शक्ति मोबाइल का शुभारंभ किया गया है प्रेस वार्ता में डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने यह भी बताया कि यह खासकर महिलाओं के लिए शक्ति मोबाइल का शुभारंभ किया गया है जिसमें महिलाएं छात्राएं को कहीं आने जाने में किसी प्रकार की अनहोनी से बचाया जा सके महिलाओं पर बढ़ते हुए अपराध को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने अनूठी पहल की है जो कि दिन और रात में 24 घंटा इस सुविधा का लाभ महिलाएं उठा सकती हैं इसमें महिलाएं छात्राओं को बाजार जाने विद्यालय जाने कोचिंग सेंटर जाने पर लोगों का जो महिलाओं व छात्राओं पर टीका टिप्पणी की जाती थी उस टीका टिप्पणी को रोकने के लिए डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने शक्ति मोबाइल का शुभारंभ किया है इस शक्ति मोबाइल का उपयोग आप व्हाट्सएप के माध्यम से भी कर सकते हैं व्हाट्सएप नंबर है 7839864007 पर कॉल करके आप किसी भी विषम परिस्थिति में अपना रिप...

किसान जन जागरण के तहत गांव की समस्या को लेकर पत्रक सौंपा गया

आज दिनांक 25 फरवरी 2020 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर के द्वारा 7, विधानसभा में कांग्रेस का डेलिगेशन/ विधायक प्रतिनिधि को किसान जन जागरण के तहत जो गांव की समस्या है उस समस्या को लेकर पत्रक सौंपा गया जिसमें जंगीपुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रामधारी यादव जी को जिला अध्यक्ष श्री सुनील राम जी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता किसानों की समस्या को लेकर मांग पत्र सौंपा गया और उस मांग पत्र का तत्काल अपने अस्तर से निराकरण करने को कहा गया जिसमें जिला कोऑर्डिनेटर श्री इंद्रमणि दुबे जी पीसीसी के सदस्य राजीव कुमार सिंह जी पीसीसी के सदस्य श्री पंकज दुबे जी पूर्व महासचिव श्री लाल साहब यादव जी पूर्व महासचिव श्री चंद्रिका सिंह जी श्री बटुक नारायण मिश्रा जी पीसीसी के सदस्य श्री राम नगीना पांडे जी श्री राजेश श्रीवास्तव जी जियूत यादव जी धीरेंद्र राम जी लल्लन यादव जी लल्लन राय जी विनय कुमार पांडे जी रामधन राम जी विद्याधर पांडे जी राहुल सिंह देवानंद यादव जी राहुल मौर्या ज...

ताला व कुंडी तोङ कर लाखों रूपये के समानों पर हाथ साफ

थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित किराना मर्चेंट कि दुकान से शनिवार की देर रात को अज्ञात चोरों द्वारा ताला व कुंडी तोङ कर लाखों रूपये के समानों पर हाथ साफ किया गया।दुकानदार ने थाने में तहरीर दी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पङताल में जुट गयी है।स्थानीय गांव निवासी अमित वर्नवाल पुत्र श्रीकांत वर्नवाल मरदह बाजार के पङिता गांव मोङ पर किराना मर्चेंट कि दुकान खोल रखा है।प्रतिदिन कि भांति शनिवार रात दस बजे अपने घर चला गया।रविवार की सुबह सात बजे जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि ताला व कुंडी टुटा हुआ।दुकान के अंदर जाकर देखा तो लाखों रूपये के समान गायब मिले अभी वह कुछ समझ पाता कि गश खाकर दुकान में गिर गया अगल-बगल के लोगों की नजर पङी तो  मौके पर पहुंचे तो आपबीती जानकर सभी आवाक रह गयें।दुकानदार अमित वर्नवाल ने बताया कि 7 कुतंल चीनी,ढाई कुतंल रहर दाल,90 किलों चना दाल,30 किलों मटर दाल,12 पेटी सरफ, 7 पेटी रिफाईन, 6 पेटी सरसों तेल, 50 किलों चावल, चार पेटी बिस्कुट,4 पेटी मसाला सहित अन्य समान चुरा लिए जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 बीस हजार रुपये बताई।इस सबंध में थानाध्यक्ष शरदचन्द्र त्रिपाठी ने बताय...