21 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार सवाई माधोपुर

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चैधरी सवाईमाधोपुर ने बताया की जिले मे अपराधियो की धरपकड व अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ रखने वाले अपराधियों के विरूद्व अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत शनिवार को थानाधिकारी खण्डार दिग्विजय सिंह एव पुलिस टीम द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर गोपाल सिंह कानावत व पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाईमाधोपुर राकेश कुमार राजौरा के निर्देशन में नाकाबन्दी के दौरान एक अभियुक्त से 21 किलो शुद्ध गांजा बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार चैधरी ने बताया 21 नवम्बर शनिवार को थानाधिकारी दिग्विजय सिंह मय जाप्ता पाली नाका, नरौला मोड़ पर नाकाबन्दी कर रहे थे तभी एक हीरो होण्डा मोटरसाईकिल पर एक व्यक्ति जिसके पीछे मोटर साईकिल पर सफेद रंग का कट्टा बंध रहा था। बहरावण्डा खुर्द की तरफ से आता नजर आया जिसको रोका व नाम पता पूछा उसने अपना नाम राधेश्याम पुत्र गोपाल जाति माली उम्र 40 साल निवासी सुमनपुरा की झोंपडी थाना खण्डार का होना बताया। मोटर साईकिल पर रखे कट्टे को चैक किया तो उसमें से 21 किलो शुद्ध गांजा मिला। गांजा रखने बाबत कोई अनुज्ञया पत्र नही मिलने पर गांजा व मोटर साईकिल को जप्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच बहरावण्डा कलां थानाधिकारी श्याम सिंह को सौंपी गई। मुल्जिम से गांजा खरीदने व बेचने बाबत गहनता से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी दिग्विजय सिंह के साथ राजबब्बर सिंह सहायक उपनिरीक्षक, अजीत सिंह हैड कांस्टेबल, कमलेश कुमार हेड कांस्टेबल एवं कॉन्स्टेबल लक्ष्मी नारायण, रिंकू, हरिशंकर, चेतराम शामिल रहे।

The post 21 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/332tlBl

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216