संदेश

नई दिल्ली लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली दंगों की जांच होगी और तेज, पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बनाई SIC

दिल्ली दंगों की जांच होगी और तेज, पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बनाई SIC दिल्ली दंगों की जांच को लेकर पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन सेल SIC बनाई है. इसका नेतृत्व सेंट्रल जोन के स्पेशल कमिश्नर करेंगे. एसआईसी का गठन इसलिए किया गया है, ताकि नॉर्थ ईस्ट दंगों को लेकर दर्ज मामलों की जांच को तेज किया जा सके. हिंसा से जुड़े पेंडिंग केस की जांच सही समय पर पूरी हो सके और आरोपियों को सजा दिलाई जा सके. SIC से दंगों के टेक्निकल और साइंटिफिक सबूत इकट्ठे करने के लिए कहा गया है. सेल के सभी अधिकारियों को अलग अलग टास्क देने के लिए कहा गया है, ताकि सभी केसों में अपेक्षित नतीजे आ सकें. इसके अलावा अंकित शर्मा मर्डर केस में सर्वश्रेष्ठ जांच के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्टता पुरस्कार दिया जाएगा. दंगाइयों द्वारा मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में एसीपी संदीप लांबा की टीम ने जांच की थी. पोस्ट दिल्ली दंगों की जांच होगी और तेज, पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बनाई SIC पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3kCI...

HC का गूगल-फेसबुक को आदेश- न्यूज चैनल के नाम पर चल रहीं 25 फर्जी वेबसाइट्स करें ब्लॉक

HC का गूगल-फेसबुक को आदेश- न्यूज चैनल के नाम पर चल रहीं 25 फर्जी वेबसाइट्स करें ब्लॉक दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की एकल पीठ ने गूगल और फेसबुक को उन 25 अलग-अलग वेबसाइट, खाते और पेज ब्लॉक करने का निर्देश दिया है, जिन पर निजी न्यूज चैनल आजतक ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने का आरोप है और वे उपभोक्ताओं को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करते हैं कि ये गुमनाम वेबसाइटें किसी तरह से आज तक ब्रांड से संबंधित हैं. सितंबर 2020 में, उच्च न्यायालय ने 4 प्रतिवादियों के खिलाफ एक समान आदेश पारित किया था, जिसे अब अन्य 25 विभिन्न वेबसाइटों तक बढ़ा दिया गया है. हाईकोर्ट बेंच ने इन सभी वेबसाइटों को गूगल, फेसबुक और अन्य डोमेन रजिस्टर करने वालों को भी पक्षकार बनाया है. उन सभी को नोटिस जारी किया गया है और अक्टूबर माह के तीसरे सप्ताह तक जवाब देने के लिए कहा है. आजतक ब्रांड की मूल कंपनी लिविंग मीडिया इंडिया लिमिटेड ने अदालत के समक्ष तर्क दिया था कि गुमनाम वेबसाइटें, खुद को आजतक के रूप में दिखाने और पेश करने की कोशिश कर रही थीं, आम जनता को धोखा दे रही थीं. लोगों को गुमराह किया जा रहा था कि ये गु...

दिल्ली में शरणार्थी के रूप में रह रहे अफगानिस्तान के नागरिकों ने अपने देश की मौजूदा स्थिति के लिए राष्ट्रपति अशरफ गनी को जिम्मेदार ठहराया

दिल्ली में शरणार्थी के रूप में रह रहे अफगानिस्तान के नागरिकों ने अपने देश की मौजूदा स्थिति के लिए राष्ट्रपति अशरफ गनी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि हालांकि वहां की स्थिति रहने के लिए अनुकूल नहीं थी, लेकिन गनी के सात साल के शासन ने लोगों के लिए हालात बदतर बना दिए हैं। अफगान नागरिकों ने कहा कि गनी ने ‘वास्तव में अफगानिस्तान को तालिबान के हाथों बेच दिया है’ और नागरिकों को उनके भाग्य पर छोड़कर देश से भाग गए। उन्होंने कहा कि अफगान सैनिक तालिबान से लड़ना चाहते थे, लेकिन गनी ने हमेशा उन्हें हतोत्साहित किया। पोस्ट दिल्ली में शरणार्थी के रूप में रह रहे अफगानिस्तान के नागरिकों ने अपने देश की मौजूदा स्थिति के लिए राष्ट्रपति अशरफ गनी को जिम्मेदार ठहराया पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/37QI1FG

लाल किले के ऊपर उड़ा ड्रोन, पुलिस स्तब्ध, जब्‍त कर दर्ज किया केस

लाल किले के ऊपर उड़ा ड्रोन, पुलिस स्तब्ध, जब्‍त कर दर्ज किया केस देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले पर ड्रोन उड़ता देख पुलिस सन्न रह गई जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ड्रोन को जब्त कर लिया. जब पुलिस ने आगे की कार्रवाई की तो पता चला कि यह ड्रोन फिल्म की शूटिंग के लिए उड़ाया गया था. पुलिस के मुताबिक 1 अगस्त को लालकिले के पीछे वाले रोड विजय घाट पर वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी. तभी शूटिंग के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया गया और उस ड्रोन को लालकिले के ऊपर ले जाया गया. दिल्ली पुलिस के स्टाफ ने जैसे ही ड्रोन को देखा तो हड़कंप मच गया फिर उस ड्रोन पर नजऱ रखी गई. ड्रोन के नीचे उतरते ही उसको कब्जे में ले लिया गया. वेब सीरीज की शूटिंग करने वालों के पास ड्रोन उड़ाने की परमिशन नहीं थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ड्रोन को जब्त कर लिया है. पोस्ट लाल किले के ऊपर उड़ा ड्रोन, पुलिस स्तब्ध, जब्‍त कर दर्ज किया केस पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3CjXUSQ