संदेश

BJP India लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोदी के चेहरे पर होंगे चुनाव, गुटबाजी से दूर रहें पार्टी नेता-नड्डा

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने मोदी के चेहरे पर होंगे चुनाव, गुटबाजी से दूर रहें पार्टी नेता-नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव होंगे। सीएम फेस वाले नेताओं को नड्डा ने नसीहत देते हुए कहा कि आपसी टांग-खिंचाई छोड़कर चुनावी तैयारियों में जुटें।  उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगी। अनुशासन में रहकर सभी नेताओं को काम करना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सभी नेता प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर एकजुटता से काम करें। पार्टी संगठन बड़ा है, व्यक्तित्व नहीं। राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और पार्टी संगठन की तैयारियों को लेकर नड्डा ने नई दिल्ली में अपने निवास पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।उन्होंने आगामी दिनों में प्रदेश भाजपा को 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरण यात्रा निकालने रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए । इसमें मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। इसे कांग्रेस सरकार के खिलाफ...