नागरिक अधिकार पार्टी की बैठक आयोजित-रांची
नागरिक अधिकार पार्टी की बैठक आयोजित * राकेश झा जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से अध्यक्ष और विपिन मिश्रा मीडिया प्रभारी मनोनीत * अंजना झा को महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष का मिला प्रभार रांची / जमशेदपुर : नागरिक अधिकार पार्टी झारखंड के विभिन्न जिलों में जिला कमेटियों के गठन की प्रक्रिया में जुटी है। इस क्रम में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जमशेदपुर स्थित कदमा में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड में संगठन को मजबूत करना है। पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों में कमेटियों का गठन किया जा रहा है। सदस्यता अभियान चलाकर अधिक संख्या में युवाओं और महिलाओं को पार्टी की सदस्यता से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी झारखंड की जनसमस्याओं को लेकर मुखर है। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नागरिक अधिकार पार्टी ने अपने संगठन के विस्तार का निर्णय लिया है। इसके तहत बैठक में सर्वसम्मति से राकेश कुमार झा को जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वह...