संदेश

भारतीय रेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Indian Railways : कोटा-नागदा मेमू ट्रेन में गर्मी से बेहाल रहे यात्री, नहीं चले पंखे

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : कोटा-नागदा मेमू ट्रेन में गर्मी से बेहाल रहे यात्री, नहीं चले पंखे Kota Rail News : कोटा-नागदा मेमू ट्रेन में सोमवार को पंखे बंद रहे। इसके चलते यात्रियों का गर्मी और उमस से बुरा हाल रहा। यात्रियों ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद भी ट्रेन के पंखे चालू नहीं हुए। यात्रियों ने बताया कि मुसाफिरों से ट्रेन पूरी तरह खचाखच भरी हुई थी। ऐसे में कोच में गर्मी और उमस और ज्यादा हो रही थी। गर्मी और उमस के कारण महिलाओं और बच्चों का और भी ज्यादा बुरा हाल था। यात्रियों ने बताया कि मेमू ट्रेन में आठ कोच होने के कारण मुसाफिरों की परेशानी और बढ़ गई है। ट्रेन हमेशा खचाखच भरी रहती है। लगातार मांग के बावजूद भी इस ट्रेन में डिब्बे नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। इसके चलते यात्री गर्मी और उमस में घंटों खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। पोस्ट Indian Railways : कोटा-नागदा मेमू ट्रेन में गर्मी से बेहाल रहे यात्री, नहीं चले पंखे पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : अधिकारी के परिजनों के कारण सोगरिया में रोके वाहन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : अधिकारी के परिजनों के कारण सोगरिया में रोके वाहन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी Kota Rail News : अधिकारियों के परिजनों के कारण सोमवार को सोगरिया स्टेशन पर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आरपीएफ इसे एक व्यवस्था बनाने का प्रयास बताया है। यात्रियों ने बताया कि जिले के एक बड़े अधिकारी के परिजन दिल्ली-सोगरिया ट्रेन से कोटा पहुंचे थे। परिजनों को लेने गया एक लाल और नीली बत्ती लगा एक वाहन सोगरिया स्टेशन के पोर्च में खड़ा था। इसके चलते आरपीएफ ने स्टेशन भवन के पास तक किसी भी ऑटो, बस और दुपहिया वाहनों को नहीं आने दिया। यह वाहन यात्रियों को लेने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन आरपीएफ ने सभी वाहनों को स्टेशन भवन से सो-डेढ़ सौ मीटर दूर खड़ा करवा दिया। इसके चलते तेज धूप, गर्मी और उमस में भारी सामान के साथ पैदल चलते हुए यात्रियों को ऑटो और बसों तक पहुंचने में भारी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशान बुजुर्ग, छोटे बच्चे और महिलाएं नजर आईं। आरपीएफ ने अपनी ड्यूटी के काम से पहुंचे कई रेल कर्मचारियों क...

Indian Railways : रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया 15 डॉक्टरों का सम्मान

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया 15 डॉक्टरों का सम्मान Kota Rail News : कोटा रेल मंडल महिला कल्याण संगठन द्वारा सोमवार को ‘डॉक्टर-डे’ मनाया गया। इस अवसर पर ऑफिसर क्लब में आयोजित समारोह में संगठन द्वारा 15 महिला डॉक्टरों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आशा चिमनिया, अपर मुख्य अधीक्षक निर्मला गुप्ता एवं सुषमा भटनागर, डॉ बरखा कौशल, डॉ स्वाति गोल्हानी, डॉ गीता पांडा, डॉ भावना गुप्ता, डॉ शैफाली सारस्वत, डॉ चंद्र प्रभा परमार (होम्योपैथी), डॉ चंद्रेश (आयुर्वेदिक), डॉ सुनीता पाल, डॉ सौम्या जायसवाल (डेंटल), डीएमओ डॉ दीप्ति शुक्ला, एडीएमओ डॉ स्वर्णा दास तथा डॉ नमिता गोयल शामिल हैं। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष और समारोह के मुख्य अतिथि अमृता शर्मा ने कहा कि स्ट्रॉन्ग हेल्थ केयर सिस्टम किसी देश के विकास और प्रगति को दर्शाता है। जब लोग स्वस्थ रहते हैं तो वो हर एक काम को बेहतर तरीके से कर पाते हैं। इससे देश की इकोनॉमी को बढ़ावा मिलता है। शर्मा ने कहा कि डॉक्टर्स हेल्थकेयर सिस्टम की नींव हैं। इनके ऊपर समाज को स्व...

Indian Railways : हाईकोर्ट ने रेलवे मजदूर संघ फंड खर्च पर लगाई रोक, औद्योगिक न्यायालय की अनुमति के बाद ही निकाल सकेंगे पैसा

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : हाईकोर्ट ने रेलवे मजदूर संघ फंड खर्च पर लगाई रोक, औद्योगिक न्यायालय की अनुमति के बाद ही निकाल सकेंगे पैसा Rail News : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पश्चिम-मध्य रेलवे मजदूर संघ पर कर्मचारियों के फंड के मनमाने खर्च पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि पैसा खर्च के लिए संघ को औद्योगिक न्यायालय से अनुमति लेनी होगी। उल्लेखनीय है कि मजदूर संघ के एक गुट ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रजिस्ट्रार पंजीयन भोपाल द्वारा पंजीयक की गई सूची को गत वर्ष 22 अक्टूबर को इस आधार पर चुनौती दी थी कि ट्रेड यूनियन विवाद की स्थिति में संघ से सूची प्राप्त कर रजिस्ट्रार पंजीयक औद्योगिक प्राधिकरण के समक्ष प्रेषित करेगा। परन्तु रजिस्ट्रार पंजीयक भोपाल द्वारा एक गुट की सूची को मान्य कर दिया और याचिकाकर्ता द्वारा आपत्ति करने के बावजूद कोई आदेश पारित नहीं किया। न्यायालय ने एक गुट की याचिका स्वीकार कर रजिस्ट्रार पंजीयक को विवाद को संदर्भित करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी आदेश दिया है की दूसरे गुट के पदाधिकारियों के विरूद्ध गंभीर आपराधिक न्यास भंग का आरोप है और इनक...

Indian Railways : दर्जनों यात्रियों के रोज छूट रही कोटा-हिसार ट्रेन, आरक्षण कार्यालय में लगी है पुरानी समय सारणी

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : दर्जनों यात्रियों के रोज छूट रही कोटा-हिसार ट्रेन, आरक्षण कार्यालय में लगी है पुरानी समय सारणी Kota Rail News : आरक्षण कार्यालय में पुरानी समय सारणी लगी होने के कारण रोजाना दर्जनों यात्रियों की कोटा-हिसार ट्रेन (19813) छूट रही है। यात्रियों ने बताया कि कई बार मामले की शिकायत के बाद भी अभी तक इस समय सारणी को नहीं बदला गया है। यात्रियों ने बताया कि यहां पर कोरोना काल की पुरानी समय सारणी लगी हुई है। इसमें कोटा-हिसार ट्रेन की रवानगी का समय रात 12:10 बजे लिख रखा है। जबकि अभी यह ट्रेन रोजाना 11:55 बजे रवाना होती है। यात्रियों ने बताया कि रात 12:10 बजे टाइम लिखा होने के कारण यात्री अगली तारीख का आरक्षण करा लेते हैं। लेकिन स्टेशन पहुंचने पर पता चलता है की यह ट्रेन तो एक दिन पहले ही जा चुकी है। कई यात्री अनजाने में ट्रेनों में सवार हो जाते हैं। ऐसो में सीट के लिए यात्रियों के बीच रोजाना झगड़ा होता है। बाद में सच्चाई का पता लगने पर मामला शांत होता है। लेकिन तब यात्री बिना टिकट हो जाता है। ऐसे में पूरा किराया चुकाने के बाद भी यात्रियों को जुर्माना भ...

Indian Railways : ‘रेलवे स्टार्ट अप’ की दी जानकारी

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : ‘रेलवे स्टार्ट अप’ की दी जानकारी Kota Rail News :  ‘स्टार्टअप फार रेलवे” को प्रमोट करने के लिए कोटा मंडल कार्यालय में बुधवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा ने व्यवसायियों को को स्टार्ट अप की जानकारी दी। सेमिनार में 13 इनोवेटर्स व्यक्तिगत एवं 34 इनोवेटर्स आॅनलाॅइन शामिल हुए। सेमिनार में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक जेएस मीना ने स्टार्टअप्स की पालिसी के बारे में बताया। सेमिनार में रेलवे की 11 प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सेमिनार में व्यवसायियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए मीणा ने बताया कि स्टार्टअप के बारे में ऑनलाइन भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पोस्ट Indian Railways : ‘रेलवे स्टार्ट अप’ की दी जानकारी पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : बिरला ने बूंदी स्टेशन पर किया यात्री सुविधाओं का शिलान्यास

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : बिरला ने बूंदी स्टेशन पर किया यात्री सुविधाओं का शिलान्यास Kota Rail News : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को बून्दी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का शिलान्यास किया। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को यहां नया प्लेटफॉर्म फर्श, स्टील के पानी के बूथ तथा शेड बेंच की सुविधा मिलने लगेगी। इस काम पर करीब 59.15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। शिलान्यास अवसर पर स्थानीय विधायक अशोक डोगरा ने बिरला से बूंदी में कई ट्रेनों के घेराव की भी मांग की। शिलान्यास कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रेणु जयपाल , मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक राधवेन्द्र सारस्वत, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक तुषार सारस्वत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। पोस्ट Indian Railways : बिरला ने बूंदी स्टेशन पर किया यात्री सुविधाओं का शिलान्यास पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : आज भी रद्द रहेगी अवध और पटना ट्रेन

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने 3 Indian Railways : आज भी रद्द रहेगी अवध और पटना ट्रेन Kota Rail News : सेना भर्ती की नई योजना ‘अग्नीपथ’ के विरोध में युवाओं द्वारा किए जा रहे उपद्रव के कारण कोटा-पटना (13240) और बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) मंगलवार को भी रद्द रहेगी। इसके अलावा पटना से भी ट्रेन कोटा नहीं आएगी। साथ ही सियालदह-अजमेर (12987) भी मंगलवार को भरतपुर नहीं पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई रेलवे ने ढेहर के बालाजी-साईं नगर शिर्डी (09739-40) तथा अजमेर-बांद्रा (09621-22) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेनें पांच ट्रिप और चलेंगी। उल्लेखनीय है कि यह ट्रेनें कोटा और रामगंजमंडी भी रुकती हैं। पोस्ट Indian Railways : आज भी रद्द रहेगी अवध और पटना ट्रेन पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : प्लेटफार्म नंबर 4 की लाइट 2 दिन से गुल, डीआरएम बंगले की लाइट एक मिनट बंद होने से सुपरवाइजर हुआ था निलंबित

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : प्लेटफार्म नंबर 4 की लाइट 2 दिन से गुल, डीआरएम बंगले की लाइट एक मिनट बंद होने से सुपरवाइजर हुआ था निलंबित Kota Rail News : कोटा स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 4 की लाइट पिछले 2 दिनों से गुल है। लाइट नहीं होने से अंधेरे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के चलते यात्रियों को सामान चोरी का डर बना हुआ है। साथ ट्रेन के समय जल्दबाजी में यात्रियों को बारिश में गिले हुए प्लेटफार्म पर फिसलने का खतरा भी है। यात्रियों ने बताया कि कई शिकायतों के बाद भी प्लेटफार्म की लाइट चालू नहीं हो सकी। मामले में खास बात यह है कि यह हालत उस प्लेटफार्म की है जहां पर दयोदय ट्रेन से मुख्यालय जाने के लिए कोई ना कोई अधिकारी रोज प्लेटफार्म पर पहुंचता है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डीआरएम बंगले की लाइट एक मिनट बंद होने पर बिजली सुपरवाइजर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों के जोरदार विरोध प्रदर्शन के बाद सुपरवाइजर के निलंबन आदेश वापस लिए गए थे। हालांकि तब प्रशासन ने निलंबन का कारण कुछ और बताया था। अब पिछले 2 द...

Indian Railways : आज नहीं चलेगी जनशताब्दी, पटना और अनन्या एक्सप्रेस

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : आज नहीं चलेगी जनशताब्दी, पटना और अनन्या एक्सप्रेस Kota Rail News :  कोटा-निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस (15059-60) सोमवार को नहीं चलेगी। इसी तरह सोमवार को कोटा-पटना (13240) ट्रेन का संचालन भी नहीं होगा। इसके अलावा पटना से भी ट्रेन कोटा नहीं आएगी। इसके साथ उदयपुर-कोलकाता (12316) अनन्या एक्सप्रेस भी सोमवार को नहीं चलेगी। इसके कारण मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 11:35 बजे सवाई माधोपुर नहीं पहुंचेगी। ट्रेनें रद्द करने का कारण सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में युवाओं द्वारा किए जा रहे उपद्रव को बताया जा रहा है। स्टेशनों पर फ्लैग मार्च युवाओं द्वारा किए जा रहे इस विरोध प्रदर्शन के कारण प्रशासन ने पूरे कोटा रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। सभी प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की गश्त बढ़ाई गई है। सिविल पुलिस द्वारा भी स्टेशनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पोस्ट Indian Railways : आज नही...

Indian Railways : कोटा-अजमेर और अहमदाबाद के बीच नई ट्रेन

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : कोटा-अजमेर और अहमदाबाद के बीच नई ट्रेन Kota Rail News : कोटा-अजमेर और असारवा (अहमदाबाद) स्टेशन के बीच जल्द ही नई ट्रेन शुरू हो सकती है। इंडियन रेलवे टाइम टेबल कमेटी (आईआरटीटीसी) की 8 से 10 जून तक बेंगलुरु में हुई बैठक में इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव में कोटा-अजमेर को सप्ताह में 3 दिन और असारवा को एक दिन चलाने की योजना है। फिलहाल इन ट्रेनों के टाइम टेबल की घोषणा नहीं की गई है। पहले चलनी थी रोजाना उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कमेटी ने अजमेर-कोटा ट्रेन का प्रस्ताव तैयार किया गया था। लेकिन इस प्रस्ताव में इस ट्रेन को रोजाना चलाया जाना था। अब इसको सप्ताह में 3 दिन कर दिया गया है। पोस्ट Indian Railways : कोटा-अजमेर और अहमदाबाद के बीच नई ट्रेन पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : स्टेशन मास्टर के कमरे में घुसा कोबरा, दहशत में कुर्सी छोड़ टेबल पर चढ़े मास्टर

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : रावंठारोड स्टेशन मास्टर के कमरे में घुसा कोबरा, दहशत में कुर्सी छोड़ टेबल पर चढ़े मास्टर Kota Rail News : कोटा रामगंजमंडी रेल खंड स्थित रांवठारोड स्टेशन पर बुधवार को एक कोबरा स्टेशन मास्टर के कमरे में जा घुसा। सुबह करीब 5 बजे हुई इस घटना के चलते कोबरा सिग्नल पैनल पर चढ गया। यह नजारा देख दहशत में आए स्टेशन मास्टर अपनी जान बचाने के लिए एक टेबल पर जा चढ़े। इधर, कोबरा भी जल्द ही नहीं उठने के मुड में सिग्नल पैनल पर फन फेला कर बैठ गया। अब नजारा ऐसा था इस तरफ सिग्नल पैनल पर कोबरा बैठा हुआ था और पीछे कुछ फीट की दूरी पर स्टेशन मास्टर टेबल पर चढे नजर आ रहे थे। कुछ देर तक यह नजारा यूं ही रहा। किसी कर्मचारी ने इस सीन को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बाद में यह फोटो बहुत तेजी से वायरल हुआ। लोग आश्चर्य की निगाहों से इस फोटो को देखकर नजर आए। पॉइंट्समैन ने पकड़ा कोबरा पैनल पर कोबरा बैठे रहने तक ट्रेन संचालन प्रभावित रहा। हालांकि यह स्थिति बहुत ज्यादा देर नहीं रह सकी। स्टेशन मास्टर के कमरे में घुसे कोबरा की बात जल्द स्टेशन पर फैल गई। सूचना मिलने पर...

Indian Railways : अजय पाल जेल के बाहर

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : अजय पाल जेल के बाहर Kota Rail news :  भ्रष्टाचार के आरोपी तत्कालीन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय पाल गुरुवार को सेंटर जेल से बाहर आ गए। दलाल महेश शर्मा भी रिहा हो गया। उल्लेखनीय है कि अजय और महेश की बुधवार को हाईकोर्ट से जमानत हो गई थी। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 31 मार्च को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते अजय को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। अजय ने यह रिश्वत चार्जशीट माफ करने की एवज में अपने ही विभाग के खानपान निरीक्षक हेमराज मीणा से महेश के जरिए डीआरएम ऑफिस स्थित अपने चेंबर में ली थी। इसके बाद से अजय और महेश कोटा सेंटर जेल में बंद थे। घर से मिले थे 8 लाख गिरफ्तारी के बाद तलाशी में एसीबी में अजय के घर से 8 लाख रुपए नगद तथा उत्तर प्रदेश में फ्लैट, मकान और प्लॉट आदि के कागजात मिले थे। पोस्ट Indian Railways : अजय पाल जेल के बाहर पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : स्टेशन मास्टरों की हड़ताल स्थगित

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : स्टेशन मास्टरों की हड़ताल स्थगित Rail News : श्रम आयोग के हस्तक्षेप के बाद स्टेशन मास्टरों ने 31 मई को प्रस्तावित अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। स्टेशन मास्टर ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो उनके पास हड़ताल पर जाने का रास्ता खुला हुआ है। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के जोनल महासचिव हेमराज मीणा ने बताया कि हड़ताल का नोटिस देने के बाद केंद्रीय उप श्रम आयुक्त ने गुरुवार को रेलवे और स्टेशन मास्टरों के पक्ष को सुना। इसके बाद श्रम आयुक्त ने 30 मई को बैठक आयोजित कर स्टेशन मास्टरों को मांगों के हल का आश्वासन दिया है। हेमराज ने बताया कि इस आश्वासन के बाद एसोसिएशन ने 31 मई को सामूहिक अवकाश पर जाने का अपना निर्णय स्थगित कर दिया। पोस्ट Indian Railways : स्टेशन मास्टरों की हड़ताल स्थगित पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : शुरू हुई कोटा-इटावा, बारां में दुष्यंत ने दिखाई हरी झंडी

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : शुरू हुई कोटा-इटावा, बारां में दुष्यंत ने दिखाई हरी झंडी Kota Rail News : कोटा-इटावा ट्रेन शनिवार से दुबारा शुरु हो गई। कोटा से ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 11:50 बजे रवाना हुई। बारां में झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रात 1.10 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया। इस अवसर पर बीजेपी के कई पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता और डीआरएम पंकज शर्मा अपने अधिकारियों के साथ मौजूद थे। इस अवसर पर दुष्यंत ने गार्ड-ड्राइवर का भी साफा बांधकर, माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर सम्मान किया। इस मौके पर दुष्यंत ने कहा कि ट्रेन दुबारा शुरू होने से ग्वालियर और इटावा जाने वाली वाले यात्रियों को विशेष फायदा होगा। बारां तक बढे सोगरिया ट्रेन इस अवसर पर दुष्यंत में पंकज शर्मा को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें दुष्यंत ने सोगरिया-निजामुद्दीन ट्रेन को बारां तक बढ़ाने की मांग की। साथ ही दयोदय ट्रेन का ठहराव अटरु तक करने का मुद्दा भी उठाया। यह रहेगा समय गाड़ी संख्या 19 811 कोटा से रात 11:50 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे इटावा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्य...

Indian Railways : रेप के आरोपी भोपाल एडीआरएम पर पांच हजार का इनाम

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : रेप के आरोपी भोपाल एडीआरएम पर पांच हजार का इनाम Kota Rail News :  रेप के आरोपी भोपाल अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) गौरव सिंह को पुलिस ने फरार घोषित कर दिया है। गौरव का पता बताने वाले को पुलिस ने पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि गौरव पर एक महिला सहकर्मी ने रेप का आरोप लगाया है। महिला अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है। महिला ने 7 मई को मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही गौरव फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार गौरव की तलाश में जुटी हुई है। महिला का आरोप है कि अनुकंपा नौकरी दिलाने और ट्रांसफर करने का भरोसा देकर गौरव पिछले करीब सवा साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पोस्ट Indian Railways : रेप के आरोपी भोपाल एडीआरएम पर पांच हजार का इनाम पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : गार्ड को 10 दिन की जेल, टीटीई से मारपीट का मामला

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : गार्ड को 10 दिन की जेल, टीटीई से मारपीट का मामला Kota Rail News :  पुलिस ने रेलवे गार्ड सुल्तान मीणा को मंगलवार को अदालत में पेश किया। यहां से मीणा को 10 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। मामले की अगली सुनवाई अब 19 मई को होगी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को श्रीगंगानगर-कोटा ट्रेन में बिना टिकट सफर करने के मामले को लेकर सुल्तान क टीटीई तपन सिंहा से झगड़ा हो गया था। मामला बढ़ने पर सुल्तान ट्रेन की चेन खींचकर गुडला में उतर गया था। इसके बाद तपन ने कोटा जीआरपी में सुल्तान के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया था। बाद में कोटा पहुंचने पर जीआरपी ने सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया था। सुल्तान ने भी जीआरपी थाने में तपन के खिलाफ उसकी पत्नी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि सुल्तान के भावनगर डिवीजन का गार्ड होने की जानकारी सामने आ रही है। दिन भर रहा चर्चा का विषय उल्लेखनीय है कि खबर सामने आते हैं यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। लोग एक दूसरे से मामले की जानकारी लेते नजर आए। लोगो...

Indian Railways : आखिरकार एक साल बाद बदली गर्डर, आज ही के दिन हुई थी ट्रैकमैन की मौत

चित्र
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : आखिरकार एक साल बाद बदली गर्डर, आज ही के दिन हुई थी ट्रैकमैन की मौत, जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई, डकनिया अंडर ब्रिज हादसा Kota Rail News : हादसे के ठीक एक साल बाद आखिरकार रेलवे ने कोटा-डकनिया के बीच निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की गर्डर को मंगलवार को बदल ही दिया। गर्डर बदलने के लिए सुबह और शाम को तीन-तीन घंटे के लिए रेल यातायात रोका गया था। इसके बाद भारी भरकम क्रेनों और दर्जन कर्मचारियों की मदद से दोनों लाइनों पर कई टन वजनी नई गर्डरों को रखा गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों नई गर्डरों की लंबाई ड्राइंग के अनुसार 20.40 मीटर ही है। जबकि पहले यहां 18.90 मीटर की गर्डर डाली गई थी। गर्डर रखने के बाद अब अंडर ब्रिज का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है। आज के दिन हुई थी ट्रैकमैन की मौत उल्लेखनीय है कि ठीक एक साल पहले 4 मई को इसी अंडर ब्रिज में काम करने के दौरान मिट्टी ढहने से एक ट्रैकमैन वसीम की मौत हो गई थी तथा तीन-चार अन्य कर्मचारी घायल हो गए थे। तब ‘कोटा रेल न्यूज़’ द्वारा मिट्टी ढहने का संभावित कारण नियम विरुद्ध तरीके से डाली गई छो...

Indian Railways : मालगाड़ी में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : मालगाड़ी में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली Kota Rail News :  दरा और रांवठारोड स्टेशनों के बीच शनिवार को एक मालगाड़ी में आग लगने का मामला सामने आया है। इसके चलते मालगाड़ी मौके पर करीब 10 मिनट खड़ी रही। बाद में आग बुझा कर गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। सूत्रों ने बताया कि एक मालगाड़ी कोटा से रतलाम की ओर जा रही थी। दरा के पास एक गेटमैन को इस मालगाड़ी के पहियों के पास आग दिखाई दी। इस पर गेटमैन ने तुरंत सिटी बजाकर और लाल झंडी दिखाकर चालक को ट्रेन रोकने का इशारा किया। इस पर चालक मालगाड़ी को तुरंत रोक दिया। बाद में जांच करने पर पता चला कि एक डिब्बे के ब्रेक जाम थे। इसके चलते घर्षण के कारण ब्रेक और पहिए से चिंगारियां निकल रही थीं। इन चिंगारियों से पहिए के पास एक हिस्से में जमा कचरे में आग लग गई। बाद में चालको ने आग बुझाकर ब्रेकों को रिलीज किया। उसके बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। समय रहते घटना का पता चलने पर बड़ी दुर्घटना टल गई। पोस्ट Indian Railways : मालगाड़ी में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

Indian Railways : रेल लाइन पर रखा पत्थर, बड़ी दुर्घटना टली

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Indian Railways : रेल लाइन पर रखा पत्थर, बड़ी दुर्घटना टली Kota Rail News : बूंदी-चित्तौड़गढ़ रेलखंड स्थित श्यामपुरा और जालंधरी के बीच किसी ने रेल पटरी पर एक बड़ा पत्थर रख दिया। समय रहते पत्थर नजर आने पर बड़ी दुर्घटना टल गई। सूत्रों ने बताया कि टीआरडी विभाग के कर्मचारी पवन मीणा और रजत गुप्ता विद्युत तारों की जांच करते हुए रेल पटरी पर चल रहे थे। इसी दौरान दोनों को पटरी पर एक बड़ा पत्थर रखा नजर आया। इसी समय दोनों को ट्रेन आने की आवाज भी सुनाई दी। इसके चलते दोनों में पत्थर को तुरंत पटरी से हटाया। इसके कुछ देर बाद मौके से एक मालगाड़ी गुजरी। इसके पीछे लिंक एक्सप्रेस भी चल रही थी। सूत्रों ने बताया कि पत्थर काफी भारी था। चढ़ाई पर इस पत्थर से ट्रेन टकराकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो सकती थी। सूत्रों ने बताया कि पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हरकत किसी की शरारत थी या साजिश। यह पत्थर पास में ही बह रही मेज नदी से निकाला लग रहा है। पोस्ट Indian Railways : रेल लाइन पर रखा पत्थर, बड़ी दुर्घटना टली पहले G News Portal पर दिखाई दिया।