गोज्यारी में खूनी संघर्ष एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के गोज्यारी गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी वहीं दो लोगों के गम्भीर घायल होने सहित करीब 10 लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि गोज्यारी गांव में खेत के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर पहले लाठी भाटा जंग हुई। उसके बाद धारदार हथियारों से खूनी संघर्ष हुआ। झगड़े के दौरान ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास भी किया गया। इस खूनी संघर्ष में एक 30 वर्षीय युवक मानसिंह गुर्जर की मौत हो गई। वहीं 10 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में मृतक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के तीन लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी घायलों को लहूलुहान हालत में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। मगर दो गंभीर घायलों की हालत अत्यधिक गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया। वहीं मृतक मानसिंह गुर्जर के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जहां गांव में परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव लेने से इनकार कर दिया मगर सूचना के बाद पहुंचे ग्रामीण पुलिस उप अधीक्षक राकेश राजोरा, तहसीलदार किशन मुरारी मीणा ने लोगों से समझाइश कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया उसके बाद परिजनों ने मृतक का शव ले लिया।

देखें वीडियो 👇👇👇👇

The post गोज्यारी में खूनी संघर्ष

एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/35U2l8P

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216