संदेश

Sapotra लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Karauli : उपस्वास्थ्य केन्द्र, आयुष चिकित्सालय, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय हेतु भूमि आरक्षित

🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Karauli : उपस्वास्थ्य केन्द्र, आयुष चिकित्सालय, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय हेतु भूमि आरक्षित करौली, 7 अप्रेल। जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत ने एक आदेश जारी कर बताया कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेद औषधालय घाटा मेहन्दीपुर की मांग पर ग्राम त्रिशुल टोडाभीम की भूमि खसरा नं. 321 रकबा 0.09 हैक्टेयर किस्म चारागाह, खसरा नं. 322 रकबा 0.06 हैक्टेयर, खसरा नं. 332 रकबा 0.07 हैक्टेयर किस्म सिवायचक कुल किता 3 रकबा 0.22 हैक्टेयर भूमि की किस्म आयुष चिकित्सालय टोडाभीम हेतु आयुर्वेद विभाग को विभिन्न शर्तो पर आवंटित की जाती है। इसी प्रकार चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महस्वा की मांग पर ग्राम अययापुरा तहसील टोडाभीम की भूमि खसरा नं. 1691/2214 रकबा 0.56 हैक्टेयर किस्म मे से 0.10 हैक्टेयर भूमि उपस्वास्थ्य केन्द्र किरवाडा के भवन निर्माण हेतु चिकित्सा विभाग को विभिन्न शर्ताे पर आवंटित की जाती है। इसी प्रकार थानाधिकारी पुलिस थाना सपोटरा की मांग पर ग्राम गोपीपुरा तहसील सपोटरा की भूमि खसरा नं. 168/117 रकबा 2 बीघा 4 विस्वा किस्म सिवायचक पुलिस उप अधीक्षक...

खेतों में लटकी विद्युत लाइनों को ऊंचा करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

 सपोटरा- उपखंड की ग्राम पंचायत हरिया का मंदिर के गांव दूंदीपुरा, कोडियाई के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल खेतों में लटक रही विद्युत लाइनों को ऊंचा करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी तारामती वैष्णव से मिला और खेतों में लटक रहे विद्युत तारों को शीघ्र ऊंचा करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। […] The post खेतों में लटकी विद्युत लाइनों को ऊंचा करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन। appeared first on Gangapur City Portal .

सपोटरा क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं के निवारण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

सपोटरा- विधानसभा सपोटरा क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं के निवारण की मांग को लेकर बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर हंसराज मीणा बालोती के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी तारामती वैष्णव को ज्ञापन सौंपा।  बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर हंसराज मीणा बालोती ने बताया कि विधानसभा सपोटरा क्षेत्र की विभिन्न जन […] The post सपोटरा क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं के निवारण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। appeared first on Gangapur City Portal .

खेत में चारा लेने गई महिला की करंट लगने से हुई मौत।

सपोटरा- करौली जिले के उपखंड सपोटरा की ग्राम पंचायत अमरगढ़ के गांव अंडल की एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई । ग्रामीणों ने बताया कि मृतका गल्ला देवी पत्नी ऋषिकेश माली उम्र 22 वर्ष ग्राम अंडल की आज शाम 5:00 बजे विद्युत पोल की स्टिक में करंट आने के कारण मौत हो […] The post खेत में चारा लेने गई महिला की करंट लगने से हुई मौत। appeared first on Gangapur City Portal .

गणेश जन्मोत्सव पर सजाई फूल बंगला श्रृंगारिक झांकी, लगाया छप्पनभोग का भोग धार्मिक पौराणिक कथा और भजनों की प्रस्तुति सुनकर श्रोता हुये आनंदित।

सपोटरा – करौली जिले के उपखंड सपोटरा की बाजना ग्राम पंचायत के रामठरा गाँव स्थित प्राचीन गणेश मन्दिर पर सोमवार दोपहर बारह बजे गजानन की फूल बंगला श्रृंगारिक जन्म झांकी के दर्शन हुए तो मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया, गणेश जी महाराज की जय आदि जयकारों से गुंजायमान हो गया । […] The post गणेश जन्मोत्सव पर सजाई फूल बंगला श्रृंगारिक झांकी, लगाया छप्पनभोग का भोग धार्मिक पौराणिक कथा और भजनों की प्रस्तुति सुनकर श्रोता हुये आनंदित। appeared first on Gangapur City Portal .

सामुदायिक बाल सभा का हुआ आयोजन, बालिकाओं ने सुनाई कविता, लोकगीत और कहानी।

सपोटरा- शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से शुक्रवार को गीता भवन सपोटरा की धर्मशाला में सामुदायिक बालसभा का आयोजन किया गया।  राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सपोटरा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य शिवचरण जाटव ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह सामुदायिक बाल सभा का […] The post सामुदायिक बाल सभा का हुआ आयोजन, बालिकाओं ने सुनाई कविता, लोकगीत और कहानी। appeared first on Gangapur City Portal .

यातायात के नए नियमों और नशा मुक्ति के बारे में विद्यार्थियों और लोगों को किया जागरूक।

सपोटरा- पुलिस अधीक्षक जिला करौली अनिल कुमार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा 22 अगस्त से शुरू हुआ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन सपोटरा थानाधिकारी भंवरलाल बुनकर ने केंद्र सरकार द्वारा संशोधित मोटर वाहन अधिनियम 2019 को लेकर जनता में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सपोटरा कस्बे के विभिन्न स्थानों पर जागरुकता शिविर […] The post यातायात के नए नियमों और नशा मुक्ति के बारे में विद्यार्थियों और लोगों को किया जागरूक। appeared first on Gangapur City Portal .

अवैध विद्युत सप्लाई का उपयोग करने पर सतर्कता दल ने 2 दिन में भरी 6 लाख पचास हजार रुपये की वीसीआर।

 सपोटरा- विद्युत विभाग के सतर्कता दल के द्वारा ग्राम पंचायत खेड़ला और सपोटरा कस्बे में पिछले 2 दिन में अवैध विद्युत सप्लाई के उपयोग करने के कारण 33 उपभोक्ताओं की बीसीआर भरी गई।  कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार मीणा ने बताया कि अवैध विद्युत सप्लाई के उपयोग करने के कारण गुरुवार को खेड़ला […] The post अवैध विद्युत सप्लाई का उपयोग करने पर सतर्कता दल ने 2 दिन में भरी 6 लाख पचास हजार रुपये की वीसीआर। appeared first on Gangapur City Portal .

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अमरगढ़ में भंडारीपुरा और निशाना गांव को नहीं जोड़ने के लिए दिया ज्ञापन।

सपोटरा- करौली जिले के सपोटरा तहसील की ग्राम पंचायत अमरगढ़ के ग्राम मोतीपुरा, अंडेल, बंग्लाकी, हटियाकी, जोगीपुरा, भोजपुरा, ऊंची गुवाडी, डोंगरी सहित अमरगढ़ के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल गुरुवार को उपजिला कलेक्टर सपोटरा के कार्यालय पर पहुंचा और ग्रामीणों ने उप जिला कलेक्टर तारामती वैष्णव के रीडर हंसराज मीना को ग्राम पंचायत अमरगढ़ में […] The post ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अमरगढ़ में भंडारीपुरा और निशाना गांव को नहीं जोड़ने के लिए दिया ज्ञापन। appeared first on Gangapur City Portal .

राजकीय महाविद्यालय सपोटरा से निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने ग्रहण की एनएसयूआई की सदस्यता।

सपोटरा – राजकीय महाविद्यालय सपोटरा से नवनिर्वाचित निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र मीणा निशाना ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय सपोटरा के एनएसयूआई के महाविद्यालय चुनाव प्रभारी रविंद्र शर्मा की पहल पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष संग्राम बैंसला से मिलकर बुधवार को कैबिनेट मंत्री रमेश चंद्र मीणा की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन […] The post राजकीय महाविद्यालय सपोटरा से निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने ग्रहण की एनएसयूआई की सदस्यता। appeared first on Gangapur City Portal .

कृष्ण जन्मोत्सव पर फोड़ी दही की मटकी, सजाई सजीव झांकियां।

 सपोटरा – विद्या भारती द्वारा संचालित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर सपोटरा के तत्वाधान में जन्माष्टमी के अवसर पर सजीव झांकियां सजाई गई।  विद्यालय प्रधानाध्यापक मुरारीलाल पुरवंशी ने बताया कि सारे जग को अपनी अनुपम नटखट लीलाओ से मोहित करने वाले, अनंत ऐश्वर्य के धनी, पूर्ण पुरुषोत्तम, परम योगी, भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर स्थानीय […] The post कृष्ण जन्मोत्सव पर फोड़ी दही की मटकी, सजाई सजीव झांकियां। appeared first on Gangapur City Portal .

रेलवे लाइन के समीप मिली 40 वर्षीय युवक की लाश, शव की हुई पहचान।

सपोटरा- दिल्ली-मुम्बई बड़ी रेलमार्ग पर नीमोदा रेलवे स्टेशन के समीप पटरियों पर एक 40 बर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है।  पुलिस चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढे 5 बजे नीमोदा रेलवे स्टेशन मास्टर रामलाल मीना ने दूरभाष पर सूचना दी गई कि खंभा नं.1064/3 नीमोदा-मलारना स्टेशन के बीच एक […] The post रेलवे लाइन के समीप मिली 40 वर्षीय युवक की लाश, शव की हुई पहचान। appeared first on Gangapur City Portal .

चोरों के हौसले बुलंद, दो दुकानों की शटर तोड़कर किया लाखों का माल पार।

चोरों के हौसले बुलंद, दो दुकानों की शटर तोड़कर किया लाखों का माल पार।  सपोटरा- सपोटरा कस्बे में शुक्रवार को अज्ञात चोर दो दुकानों की शटर तोड़कर हजारों की नगदी और लाखों रुपए का माल पार कर गए।  पहली घटना  सपोटरा किराना व्यापार संघ के परचून की दुकान करने वाले रामेश्वर महाजन पुत्र ओम प्रकाश […] The post चोरों के हौसले बुलंद, दो दुकानों की शटर तोड़कर किया लाखों का माल पार। appeared first on Gangapur City Portal .

विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर।

विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर सपोटरा – विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारी वास दौसा में मनाया जाएगा इसके लिए सपोटरा क्षेत्र में बड़ी जोरों से तैयारी चल रही है  युवा नेता प्रताप पाकड़ ने बताया कि संयोजक डॉ किरोड़ी लाल मीणा राजसभा सांसद के सानिध्य में विश्व […] The post विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर। appeared first on Gangapur City Portal .

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 35ए और धारा 370 हटाने पर मनाया जश्न।

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 35ए और धारा 370 हटाने पर मनाया जश्न। सपोटरा- जम्मू कश्मीर राज्य से केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 35a और धारा 370 को हटाने की खुशी में आज सपोटरा कस्बे में उप सरपंच सीताराम भूतिया के नेतृत्व में युवाओं के द्वारा पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया […] The post केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 35ए और धारा 370 हटाने पर मनाया जश्न। appeared first on Gangapur City Portal .

भामाशाह शिक्षक ने बच्चों को बांटी विद्यालय गणवेश।

सपोटरा- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गांवदा के विद्यालय के बच्चों को विद्यालय गणेश का वितरण किया गया । विद्यालय प्रधानाध्यापक बाबूलाल बैरवा के द्वारा बताया गया कि स्थानीय विद्यालय के भामाशाह अध्यापक राकेश कुमार मीणा के द्वारा विद्यालय में नामांकित 104 विद्यार्थियों को विद्यालय गणवेश प्रदान की गई।  इस दौरान सरपंच पति छुट्टन मीना, गिर्राज […] The post भामाशाह शिक्षक ने बच्चों को बांटी विद्यालय गणवेश। appeared first on Gangapur City Portal .

त्रिनेत्र गणेश जी महाराज की सातवीं पदयात्रा

सपोटरा- ग्राम पंचायत बड़ौदा गजराज पाल के गणेश भक्त मंडल के तत्वाधान में त्रिनेत्र गणेश जी महाराज की सातवीं पदयात्रा श्री वीर तेजाजी मंदिर से प्रस्थान करेगी।  गणेश भक्त मंडल के सीताराम, आनंद और गजेंद्र जांगिड़ के द्वारा बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्रिनेत्र गणेश जी महाराज की सातवीं पदयात्रा […] The post त्रिनेत्र गणेश जी महाराज की सातवीं पदयात्रा appeared first on Gangapur City Portal .