संदेश

कोरोना वैक्सीन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

केंद्र का बड़ा फैसला- दिव्यांग और असहाय लोगों को घर जाकर दी जाएगी कोरोना वैक्सीन

केंद्र का बड़ा फैसला- दिव्यांग और असहाय लोगों को घर जाकर दी जाएगी कोरोना वैक्सीन स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज पोस्ट कोविड स्वास्थ्य चुनौतियों पर गाइडलाइंस जारी की. इस गाइडलाइंस से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना मरीजों में वायरस संक्रमण से जुड़ी दिक्कतों के इलाज में मदद मिलेगी. मंडाविया ने कहा कि पोस्ट कोविड मॉड्यूल पूरे देश में डॉक्टरों, मेडिकल कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के इलाज में लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि मरीजों में डर और उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरते जाने की जरूरत है. सरकार ने कहा कि जो घर से बाहर नहीं टीका लगवाने जा सकते हैं, उनको घर पर सुपरवाइज करके टीका लगाने संबंधी गाइडलाइन जारी किया गया है. नीति आयोग सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा कि अशक्त लोगों और चल-फिर नहीं सकने वाले लोगों को हम कोरोना का टीका घर पर ही देंगे. पोस्ट केंद्र का बड़ा फैसला- दिव्यांग और असहाय लोगों को घर जाकर दी जाएगी कोरोना वैक्सीन पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3u5bd5W

भारत बायोटेक के नए प्लांट से ‘कोवैक्सीन’ की पहली खेप रवाना, वैक्सीनेशन में आएगी और तेजी

भारत बायोटेक के नए प्लांट से ‘कोवैक्सीन’ की पहली खेप रवाना, वैक्सीनेशन में आएगी और तेजी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर स्थित भारत बायोटेक के नए प्लांट से कोवैक्सीन टीके की पहली वाणिज्यिक खेप रवाना की. मांडविया ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के बाद ट्वीट में लिखा, देश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी है टीकाकरण. अंकलेश्वर स्थित बायोटेक के संयंत्र से कोवैक्सीन की पहली वाणिज्यिक खेप को रवाना किया. स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक इस खेप की रवानगी के साथ ही देश में टीकों की आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी वहीं हर भारतीय तक टीका पहुंचाने में भी मदद मिलेगी. सरकार ने इस महीने की शुरुआत में भारत बायोटेक के अंकलेश्वर स्थित विनिर्माण संयंत्र को कोरोना रोधी कोवैक्सीन टीके का उत्पादन करने की मंजूरी दी थी. भारत बायोटेक ने मई में ऐलान किया था कि उसने अंकलेश्वर स्थित अपनी सहायक कंपनी के संयंत्र में कोवैक्सीन की अतिरिक्त 20 करोड़ खुराक के उत्पादन की योजना बनाई है. हैदराबाद स्थित कंपनी ने कहा था कि वह अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली चिरोन बेहरिंग...

बड़ा बदलाव! सरकार ने कहा- वैक्सीन निर्माताओं को निजी अस्पतालों के लिए 25% कोटा रखना जरूरी नहीं

बड़ा बदलाव! सरकार ने कहा- वैक्सीन निर्माताओं को निजी अस्पतालों के लिए 25% कोटा रखना जरूरी नहीं केंद्र सरकार ने टीकाकरण की मौजूदा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं. सरकार ने वैक्सीन निर्माताओं से कहा है कि उन्हें निजी अस्पतालों के लिए 25% स्टॉक रखने की जरूरत नहीं है. साथ ही कहा गया है कि निर्माता उतनी वैक्सीन बेच सकते हैं, जितना निजी क्षेत्र खरीद सके. जबकि, बचा हुआ स्टॉक सरकार को दें. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद को मौखिक रूप से बताया कि निर्माताओं को प्राइवेट कोटे के तहत 25% वैक्सीन देना जरूरी नहीं है. उन्होंने कहा, हमने एक महीने में देखा कि निजी क्षेत्र में 25% टीकों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. केवल 7-9% का ही उपयोग हो पा रहा है. ऐसे में हमने फैसला किया है कि जिन टीकों का इस्तेमाल निजी अस्पतालों में नहीं हो पा रहा है, उन्हें सरकारी कोटा में दिया जाए. सरकार ने भी कंपनियों को यह कह दिया है कि प्राइवेट कोटा में 25% टीके देना जरूरी नहीं है. निजी अस्पतालों को उतने टीके दिए जाएं, जितना वे खरीद पा रहे हैं, बाकि उनकी आपूर्ति सरकार लेगी. पोस्ट बड़ा बदलाव! सरकार ने कहा-...

सरकार ने राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 41.99 करोड़ से अधिक कोविड टीके उपलब्ध कराए

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। अधिक टीकों की उपलब्धता, बेहतर ढंग से योजना बनाने में राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को सक्षम बनाने के लिए उन्हें अग्रिम रूप से टीका उपलब्ध कराने तथा टीका आपूर्ति को विवेकपूर्ण बनाने के जरिये टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराने के माध्यम से उनकी सहायता करती रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नये चरण में, केन्द्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी। अभी तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 41.99करोड़ से अधिक (41,99,68,590) टीके उपलब्ध कराए गए हैं और 15,75,140 टीके उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया प्रगति में है। इनमें से अपव्यय सहित कुल...

स्तनपान कराने वाली माताओं को बिना किसी झिझक के कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगवाना चाहिए: डॉ. समीरन पांडा, प्रमुख, महामारी विज्ञान एवं संक्रामक रोग संभाग, आईसीएमआर

चित्र
स्तनपान कराने वाली माताओं को बिना किसी झिझक के कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगवाना चाहिए: डॉ. समीरन पांडा, प्रमुख, महामारी विज्ञान एवं संक्रामक रोग संभाग, आईसीएमआर “अभी उपलब्ध टीके कोविड-19 के नए वेरिएंट के खिलाफ काफी हद तक प्रभावी हैं” कोविड-19 विषाणु, इन्फ्लुएंजा की तरह कुछ समय बाद अपने स्थानिक चरण में पहुंच सकता है: डॉ. पांडा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महामारी विज्ञान एवं संक्रामक रोग संभाग के प्रमुख डॉ. समीरन पांडा ने कहा कि स्तनपान कराने वाली माताओं को बिना किसी झिझक के खुद को कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगवाना चाहिए। टीके की वजह से माताओं में विकसित होने वाली एंटी-बॉडीज स्तनपान कराते समय धीरे-धीरे शिशु में चले जाते हैं और यह शिशुओं के लिए लाभदायक हो सकता है। अभी उपलब्ध टीके  कोविड-19  के नए वेरिएंट के खिलाफ काफी हद तक प्रभावी हैं बहुत से लोग चिंतित हैं कि क्या हमारे टीके सार्स-कोव-2 विषाणु के नए स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावी होंगे या नहीं। डॉ. पांडा के अनुसार, इस समय उपलब्ध टीके नए वेरिएंट के मुकाबले काफी हद तक प्रभाव...

ऑटो रिक्शा प्री-पेड बूथ पॉलिसी में यूनियनों के सुझाव किये जायेंगे शामिल  – परिवहन मंत्री

ऑटो रिक्शा प्री-पेड बूथ पॉलिसी में यूनियनों के सुझाव किये जायेंगे शामिल  – परिवहन मंत्री जयपुर, 22 जून। परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि संवेदनशील राज्य सरकार ऑटो रिक्शा चालकों के साथ हैं। ऑटो चालकों के हितों और सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए ऑटो रिक्शा प्रीपेड बूथ योजना-2020 लागू की गयी थी। इसे और अधिक कल्याणकारी बनाने के लिए यूनियन पदाधिकारियों से सुझाव लेकर शामिल किये जायेंगे। इस पॉलिसी से जहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं प्रदेश की जनता को सुगम और सुरक्षित यातायात मिलेगा। इस पॉलिसी का उदेदश्य यात्रियों को दी जाने वाली परिवहन सुविधा को सुलभ, सुगम, सुदृढ़ और पारदर्शी बनाना हैं। परिवहन मंत्री श्री खाचरियावास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में विभिन्न ऑटो-रिक्शा चालक यूनियन के पदाधिकारियों को बुलाकर बैठक की। उन्होंने चालकों की परिवहन संबंधित मांगों को सुनकर जल्द निस्तारण करने के लिए आश्वस्त किया। यूनियन पदाधिकारियों से मांगे सुझाव श्री खाचरियावास ने कहा कि प्री-पेड बूथ पॉलिसी के जरिये शहर में यातायात जाम की समस्या का समाधान होगा। इसमें ऎसी व्यवस्था होगी कि ऑट...

योग दिवस पर किया गया रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण योग दिवस पर किया गया रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण

देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया। एक दिन में 69 लाख लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। सोमवार से राष्ट्रीय कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। नए दिशा –निर्देश के तहत अब केन्द्र सरकार 75 फीसदी टीके खुद खरीद कर राज्यों को उपलब्ध करा रही है। 25 प्रतिशत टीके निजी अस्पताल खरीद सकेंगे। निजी अस्पतालों के लिए टीके की कीमत भी तय कर दी गई है। पोस्ट योग दिवस पर किया गया रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण योग दिवस पर किया गया रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3xNAL8z

अनूठी पहल : वैक्सीन लगवाने वाले को ही मिलेगी शराब, खरीदने वालों को दिखाना होगा कार्ड

वैक्सीन लगवाने वाले को ही मिलेगी शराब, खरीदने वालों को दिखाना होगा कार्ड यूपी के इटावा जिले में  वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। सैफई एसडीएम ने शराब और बीयर के ठेकेदारों से कहा है कि वह किसी को भी बिना प्रमाण पत्र के शराब की ब्रिकी न करें और इसका असर दिखाई भी देने लगा है। एसडीएम हेमसिंह के अनुसार शनिवार को उन्होंने ठेकेदारो से बगैर वैक्सीन प्रमाण पत्र के किसी को शराब की बिक्री नहीं करने की अपील की थी। एसडीएम की अपील के बाद अब शराब खरीदने वाले वैक्सीन लगावाने का प्रमाण पत्र लेकर आ रहे है। एसडीएम ने सैफई तहसील में कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने की इस अनूठे प्रयोग की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने शराब व बीयर ठेका संचालकों से अपील की है कि कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों को ही शराब बेचें। इसके लिए वह समय-समय पर दुकानों की जांच भी करेंगे। गौरतलब है कि अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत के बाद एसडीएम हेमसिंह और सीओ राकेश वरिष्ठ और आबकारी विभाग की टीम के साथ शराब व बीयर की दुकानों का निरीक्षण करने निकले थे। दुमीला तिराहे और गीजा गांव में दुकानों क...

क्या होता अगर भारत वैक्सीन ना बना पाता ??

क्या होता अगर भारत वैक्सीन ना बना पाता ?? भारत यदि वैक्सीन नहीं बना पाता तो निश्चित रुप से विदेशी वैक्सीन की कीमत 2 हज़ार रूपये से कम नहीं होने वाली थी। अमेरिका हमें दो सौ रू. के हार्ट स्टेंट को पचास हजार में देता आया है। यानी विदेशी दवा कंपनियों के भारत से 4 लाख करोड़ रु. लूटने की मंशा धराशाई हो जाने पर अब ये कंपनियाँ बौखलाकर नए-नए पैंतरों से भारत को नीचा और असफल बताने के प्रपंच में लग गई है। भारत के कुछ नासमझ जलती चिताओं की तस्वीरें अमेरिकी अखबारों में छपवाकर अपने आप को धन्य समझ रहे हैं पर शायद उन्हें ये पता नहीं है कि न्यूयार्क जैसे शहर में 700 लाशें डीप फ्रीजर में अंतिम संस्कार के इंतजार में महीनों तक पड़ी रहीं । बहरहाल अब भारत ने दुनिया को सबसे बड़ा झटका कोरोना की दवाई 2DG बनाकर दे दिया है। कोई कितना भी षड़यंत्र करें कर्मठता की हमेशा जीत ही होती है। 🙏🏻🇮🇳🙏🏻 पोस्ट क्या होता अगर भारत वैक्सीन ना बना पाता ?? पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3buyRRd

अस्पताल में एक सप्ताह से नहीं हो रही कोविड मरीजों की भर्ती।

अजमेर में कोविड शील्ड वैक्सीन नहीं होने से दूसरी डोज लगवाने वाले परेशान। मित्तल अस्पताल में एक सप्ताह से नहीं हो रही कोविड मरीजों की भर्ती। ब्यावर और किशनगढ़ उपखंडों में भी 18 वर्ष वालों के वैक्सीन लगवाई जाए-सांसद चौधरी एक ओर सरकार कोरोना की वैक्सीन लगवाने पर जोर दे रही है तो वहीं दूसरी ओर अजमेर जिले में 45 वर्ष से ऊपर वाले लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए रोजाना स्वास्थ्य केन्द्रों के चक्कर लगा रहे हैं। 18 वर्ष वालों के लिए तो ऑनलाइन ही स्थान और समय का अलॉटमेंट हो रहा है, लेकिन 45 वर्ष वालों के लिए ऐसी सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर मौजूद चिकित्सा कर्मी कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं देते हैं, इसलिए बुजुर्ग लोगों को दूसरे डोज के लिए रोजाना चक्कर लगाना होता है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी ने माना कि पिछले तीन दिनों से कोविड शील्ड वैक्सीन नहीं मिल रही है, इसलिए 45 वर्ष वालों को दूसरी डोज नहीं लग पा रही है। जिन लोगों को पहला डोज कोविड शील्ड का लगा है उन्हें दूसरा डोज भी कोविड शील्ड का ही लगाया जाएगा। कोविड शील्ड वैक्सीन आने पर ही संबंधित लोगों क...

कोरोना वैक्सीन लगाने के कार्य में अनियमितता-हिंडौन सिटी

कोरोना वैक्सीन लगाने के कार्य में अनियमितता-हिंडौन सिटी अपात्र लोगों को भी हिण्डौन में वैक्सीन लगाने का मामला आया सामने,सांसद डॉ मनोज राजोरिया से भी की गई मामले की शिकायत,सांसद ने कलेक्टर व पीएमओ को मामले की जांच करने के दिये आदेश पोस्ट कोरोना वैक्सीन लगाने के कार्य में अनियमितता-हिंडौन सिटी पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3vznn6G

राज्य सरकार उठाएगी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्गके लोगों के वैक्सीनेशन का खर्च – मुख्यमंत्री 

राज्य सरकार उठाएगी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्गके लोगों के वैक्सीनेशन का खर्च – मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाए जाने की घोषणा की है। इसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। वैक्सीन निर्माता कंपनियों को राज्य सरकार ने वैक्सीन के लिए ऑर्डर देना शुरू कर दिया है।  श्री गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 3 करोड़ 75 लाख व्यक्ति हैं। इन सभी व्यक्तियों को वैक्सीन की दो डोज लगाने के लिए राज्य सरकार करीब 3 हजार करोड़ रुपये व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन के काम को बखूबी किया है। यही वजह है कि देश के बड़े राज्यों में राजस्थान वैक्सीनेशन में प्रथम स्थान एवं सम्पूर्ण देश में दूसरे स्थान पर है। श्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान में निशुल्क दवा एवं जांच योजना के साथ तथा चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा जैसी निशुल्क इलाज की योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य सरकार ‘निरोगी राजस्थान’ के संकल्प के साथ राज्य को ‘जीरो कॉस्ट हेल्थ सिस्टम’ वाले प्रदेश के रूप में विकसित कर रही ...

’राज सेवा के कार्मिक अपने परिवारजनों एवं परिचित लाभार्थियों को लगवाएंगे टीके’-राजस्थान

(कोविड-19 टीकाकरण स्टेट टॉस्क फोर्स बैठक) ’राज सेवा के कार्मिक अपने परिवारजनों एवं परिचित लाभार्थियों को लगवाएंगे टीके’ जयपुर, 6 अप्रेल। प्रदेश में कोविड़-19 संक्रमण के नियंत्रण, रोकथाम एवं बचाव में टीकाकरण की अहम् भूमिका है । अप्रेल माह में 45 वर्ष की उम्र से अधिक समस्त व्यक्तियों के टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य सेवा के कार्मिकों का सहयोग लेकर उनके सभी परिवारजनों एवं परिचित लाभार्थी व्यक्तियों को भी इस माह में टीके लगाये जायेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन से वीडियो क्रांफ्रेस के जरिए आयोजित कोविड.19 टीकाकरण की स्टेट टॉस्क फोर्स बैठक में यह जानकारी दी। उन्हाेंेने विभिन्न कार्यरत संगठनों व एशोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों को भी यथाशीघ्र  टीकाकृत करने के निर्देश दिये।  राजकीय सहयोगी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों का मोटीवेटर के रूप सहयोग लेकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकृत करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। उन्होंने राजकीय विभाग व निकायों द्वारा टीकाकरण हेतु ...

वैक्सीन का 10 का ग्रुप फिर अधूरा,सातवे; दिन की सूची से नहीं आए कार्मिक-गंगापुर सिटी

वैक्सीन का 10 का ग्रुप फिर अधूरा,सातवे; दिन की सूची से नहीं आए कार्मिक,11 डोज और खराब अब तक 40 डोज हुई खराब-गंगापुर सिटी कोविड 19 वैक्सीनेशन के दौरान वैक्सीन डोज को डैमेज नहीं से बचाने  के लिए सरकार ने सख्त आदेश दिए है, बावजूद इसके जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को विभिन्न बूथों पर 11डोज डैमेज कर दी। यानी अब तक 4& डौज डैमेज हो चुकी है।शुक्रवार को सातवे दिन लगभग पांच केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के टीका लगाया गया। लेकिन कार्मिक के नहीं आने से 11डोज फिर से खराब हो जाने के बाद उसे फैकनी पड़ी।जबकि पांच केन्द्रों पर 733 का टारगेट था। इनमें से 149 लोगों ने वैक्सीन का टीका लगवाया गया। जबकि अब तक कुल 910 लोगों के वैक्सीन का टीका लग चुका है। वैक्सीन डोज को डैमेज होने से बचाने के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों को सख्त निर्देश दिए है कि अगर किसी सेंटर पर वैक्सीन के लिए लोगों की संख्या 10 के गुणा में नहीं आ रहे है तो वैक्सीन बाउल को नहीं खोला जाए। अगर 10 के गुणा के बाद चिकित्साकर्मी शेष बचत है तो दूसर...

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर गर्भवती महिलाओं को नहीं लगाया जाएगा कोरोना का टीका, 12 साल से कम उम्र के बच्चों को भी नहीं लगाई जाएगी वैक्सीन, कल से वैक्सीनेशन पर आधारित कॉलर ट्यून सुनाई देगी। पोस्ट कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3oOIcrR

पहलें दिन 200 चिकित्साकर्मियों को लगेगी,20 बूथ बने- गंगापुर सिटी

खुशखबरी: प्रथम चरण में 1650 कर्मचारियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन 16 को लगेगी वैक्सीन, पहलें दिन 200 चिकित्साकर्मियों को लगेगी,20 बूथ बने- गंगापुर सिटी सबसे बड़ी राहत की खबर है कि वैसीननेशन शुरु होने के इंतजार की घडिय़ां समाप्त होने जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन 16 जनवरी से लगना शुरु हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के बाद गंगापुर सिटी में भी वैक्सीन लगाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके लिए 20 बूथ बनाए गए है। लेकिन 16 जनवरी को पहले दिन दो बूथ जिसमें गंगापुर सिटी के सामान्य चिकित्सालय और उदेई मोड डिस्पेशरी में 100 -100 सरकारी डॉक्टरों एवं निजी चिकित्सक,आंगनबाड़ी आदि के वैक्सीनेशन लगाई जाएगी। जबकि 1650 कर्मचारियों का पंजीयन किया जा चुका है। बता दें, गंगापुर सिटी में 28 मार्च 2020 को गंगापुर सिटी सालोदा मोड व बसुधरा कॉलोनी पर पहले तीन कोरोना मरीज सामने आया था। इसके बाद अब तक एक हजार से अधिक मरीज कोरोन पॉजिटिव आए थे। इनमें से 16 मौते हो चुकी है। यानी 9 माह तक कोरोना संक्रमण से संघर्ष; के बाद वैक्सीन मिली है। एक दर्जन चिकित्सालयों को बनाया बूथ केन्द्र ब्ला...