रामबाबू शर्मा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष निर्वाचित सवाई माधोपुर

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के अध्यक्ष पद के चुनाव चुनाव अधिकारी प्रभुलाल जाट एवं प्रदेश पर्यवेक्षक प्रहलाद चैधरी प्रदेश महामंत्री राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की उपस्थिति में निर्विरोध सम्पन्न हुए।

जिला मंत्री पंचम भाटी ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु चुनाव में रामबाबू शर्मा, विजय कुमार जैन एवं हनुमान सिंह नरूका ने आवेदन किया था। दो लोगों के नाम वापसी के बाद निर्वाचन अधिकारी जाट ने रामबाबू शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

निवर्तमान अध्यक्ष लड्डूलाल लोधा ने अध्यक्ष रामबाबू शर्मा का माल्यार्पण कर साफा बंधवाया। सभी उपथित सदस्यों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष शर्मा ने विजय कुमार जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हनुमान सिंह नरूका को जिला मंत्री पद पर नियुक्ति की घोषणा की। शर्मा ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश पर्यवेक्षक का आभार प्रकट किया।

The post रामबाबू शर्मा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष निर्वाचित सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.



https://ift.tt/374isAi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216